Monday, May 30, 2022

योगी बोले- अयोध्‍या के बाद काशी और मथुरा ले रहे नई अंगड़ाई, एक बार फिर बढ़ना होगा आगे


योगी बोले- अयोध्‍या के बाद काशी और मथुरा ले रहे नई अंगड़ाई, एक बार फिर बढ़ना होगा आगे

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को कहा कि अयोध्‍या में भव्‍य राम मंदिर निर्माण की शुरुआत के बाद काशी और मथुरा समेत सभी तीर्थस्थल 'नई अंगड़ाई' लेते हुए दिखायी दे रहे हैं और इन स्थितियों में सबको एक बार फिर आगे बढ़ना होगा. 

रोज 1 लाख श्रद्धालु पहुंच रहे काशी विश्वनाथ धाम
योगी ने यहां ‘अटल बिहारी वाजपेयी साइंटिफिक कन्वेंशन सेंटर’ में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की एक दिवसीय प्रदेश कार्यसमिति की बैठक के उद्घाटन सत्र को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करते हुए कहा, 'अयोध्या में भव्य श्रीराम मंदिर निर्माण की शुरुआत के बाद काशी ने जो अंगड़ाई ली है, वह हम सबके सामने है. काशी में काशी विश्‍वनाथ धाम का उद्घाटन होने के बाद प्रतिदिन एक लाख श्रद्धालु काशी विश्‍वनाथ धाम के दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं.' 

उन्होंने कहा, 'काशी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दृष्टिकोण के अनुरूप अपने नाम को सार्थक कर रही है और मथुरा, वृंदावन, विंध्यवासिनी धाम, नैमिष धाम सभी तीर्थ एक बार फ‍िर से नई अंगड़ाई लेते हुए दिखाई दे रहे हैं और इन स्थितियों में हम सबको एक बार फ‍िर आगे बढ़ना होगा.' 

'पहली बार हुआ कि सड़कों पर नमाज नहीं हुई'
मुख्यमंत्री ने ईद के दौरान धर्म स्थलों से लाउडस्पीकर उतारे जाने और सड़कों पर नमाज न होने का जिक्र करते हुए कहा कि अलविदा के दिन सड़कों पर नमाज न हो, यह पहली बार उत्‍तर प्रदेश में संभव हो पाया है. उन्होंने कहा, ‘यह पहली बार हुआ कि सड़कों पर नमाज नहीं हुई. आपने देखा होगा जो अनावश्यक शोरगुल था उससे कैसे मुक्ति मिली.' 

लोकसभा चुनाव की तैयारी के लिए किया प्रेरित
उन्‍होंने दावा किया कि नये भारत का नया उत्तर प्रदेश तैयार है जो मजबूती के साथ देश और दुनिया के सामने प्रस्तुत है. योगी ने भाजपा के कार्यकर्ताओं को अभी से 2024 के लोकसभा चुनाव की तैयारी के लिए प्रेरित करते हुए कहा, 'अगले चुनाव की भाव भूमि हमें अभी से तैयार करनी होगी और एक बार फ‍िर से लोकसभा की 75 सीटें जीतने का लक्ष्य लेकर आगे बढ़ना है.' 

मोदी सरकार को दी 8 साल पूरे होने की बधाई
मुख्यमंत्री ने आगामी 30 मई को प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में केंद्र में भाजपा की सरकार के आठ वर्ष पूरे होने पर बधाई दी. पार्टी की उत्तर प्रदेश इकाई के अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में मुख्यमंत्री ने कहा, ‘पार्टी को विधानसभा चुनाव में बेहतर परिणाम मिला है, इसलिए हमें 2024 के लिए अभी से आगे बढ़ना होगा.’ 

उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि 2024 के लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में एक बार फ‍िर से यह साबित करना है, इसलिए 75 लोकसभा सीटों का लक्ष्य लेकर अभी से आगे बढ़ना होगा. 

Friday, May 27, 2022

यूपी के बिजली उपभोक्ता हो जाएं तैयार, 1 जुलाई से लगेंगे 4G तकनीक के स्मार्ट प्रीपेड मीटर


लखनऊ। उत्तर प्रदेश में एक जुलाई से बिजली उपभोक्ताओं के यहां 4जी तकनीक के प्री-पेड स्मार्ट मीटर लगाए जाएंगे। केंद्रीय ऊर्जा मंत्रालय ने इसकी सहमति दे दी है। इसके बाद पावर कॉर्पोरेशन ने अब एनर्जी एफिशिएंसी सर्विसेस लिमिटेड (ईईएसएल) से 4जी तकनीक के स्मार्ट मीटर ही लगवाने का फैसला किया है। यही नहीं पूर्व में लगाए जा चुके 2जी व 3जी तकनीक के करीब 12 लाख मीटरों को भी 4जी तकनीक में बदला जाएगा।

पिछले लगभग 1 वर्ष से उत्तर प्रदेश में स्मार्ट मीटर लगने पर रोक लग गई थी। उपभोक्ता परिषद लगातार घटिया स्मार्ट मीटर व 2 जी 3जी पुरानी तकनीक के स्मार्ट मीटर का विरोध करते हुए नई उच्च तकनीकी आधारित 4 जी स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगाने की मांग कर रहा था। अब केंद्र सरकार द्वारा इसे स्वीकार कर लिया गया है। पावर कारपोरेशन ने ऊर्जा मंत्रालय भारत सरकार के सामने पुरानी तकनीकी के लगे 12 लाख स्मार्ट मीटर को भी 4जी आधारित नई तकनीकी में कन्वर्ट करने की अपनी शर्त भी दोहराई है यानी कि आने वाले समय में पुरानी तकनीकी आधारित स्मार्ट मीटर 4जी तकनीकी आधारित स्मार्ट प्रीपेड मीटर में कन्वर्ट होंगे या नए लगाए जाएंगे।

दरअसल 2108 में ईईएसएल द्वारा लगाए जा रहे 2जी व 3जी तकनीक 40 लाख स्मार्ट मीटर में भार जंपिंग समेत अन्य खामियां सामने आने पर राज्य उपभोक्ता परिषद ने इसका विरोध शुरू कर दिया था। इस पर 12 लाख मीटर लगने के बाद बाकी मीटर लगाने पर रोक लगा दी गई थी। बीते एक साल से ज्यादा समय से स्मार्ट मीटर लगाने की योजना खटाई में पड़ी थी।

शर्मनाक: पैसों की भूखी भाभी ने ननद का कर डाला सौंदा, पांच आरोपी गिरफ्तार


shameful money hungry sister in law gave tax to sister in law

 गोंडा जिले से रिश्ते को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां पर पैसों की भूखी भाभी ने अपनी ही ननद का सौदा करके दरिंदों के हाथों सौंप दिया। मामले का खुलासा तब हुआ जब पीड़िता के भाई ने 22 मई को  पत्नी व बहन के साथ दुष्कर्म होने का मामला दर्ज कराया था। पीड़ित के मुताबिक 15 मई को शाम को पत्नी व बहन बाजार गई थी। वापस आते समय मिले दो व्यक्तियों ने उन्हें वजीरगंज बाजार के पास बगीचे में ले जाकर दुष्कर्म करके वीडियो बना लिया। हरकत में आई पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

एएसपी शिवराज ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि पकड़े गए दोनों आरोपितों का वादी मुकदमा की पत्नी से संपर्क था। उनकी मोबाइल पर बात होती थी। उन्होंने बताया कि 15 मई को भाभी ननद को साथ लेकर घर से निकली। अमदही बंधे पर पहले से उसके दो ग्राहक मौजूद थे। भाभी और ननद को को बाइक पर बैठाकर वजीरगंज स्थित एक घने बाग में ले गए। वहां पर उसके साथ दुष्कर्म किया। रात बिताने के पश्चात इन लोगों ने वापस अमदही बंधे पर आकर दोनों को छोड़ दिया।  उसके बाद भाभी ने आरोपी से नये ग्राहक तय करने की बात की। आरोपी ने इसी दौरान उसकी ननद का लखनऊ में तय कर दिया। भाभी अपनी ननद को लेकर प्रगति होटल चारबाग लखनऊ पहुंच गई। वहीं पर उसके साथ दुष्कर्म किया गया।

वहीं इस मामले में लखनऊ पुलिस ने होटल प्रबंधक अनुज कोहली, लखनऊ के उदयगंज निवासी राजेंद्र कुमार,नितेश तिवारी निवासी कुल्हरिया जिला खगड़िया बिहार व अनिल कुमार निवासी अमदही थाना उमरी बेगमगंज को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। विधिक कार्रवाई के बाद सभी न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

Thursday, May 26, 2022

अखिलेश पर डिप्टी सीएम का हमला, बोले- सपा सरकार में बजट सैफई में बार-बालाओं के डांस के लिए चला जाता था


बृजेश पाठक ने आगे कहा कि जहां सौदा है, वहीं समाजवादी पार्टी है. इस दौरान उन्होंने कपिल सिब्बल को लेकर भी सपा और विपक्ष पर सवाल खड़े किए. 

अखिलेश पर डिप्टी सीएम का हमला, बोले- सपा सरकार में बजट सैफई में बार-बालाओं के डांस के लिए चला जाता था

लखनऊ: विधानसभा सत्र हंगामेदार चल रहा है. सदन में आरोप-प्रत्यारोप का दौर लगातार जारी है. इसी बीच अखिलेश यादव के कटाक्ष को लेकर यूपी के डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने समाजवादी पार्टी को आड़े हाथों ले लिया. बृजेश पाठक ने कहा समाजवादी पार्टी मतलब उपद्रवी पार्टी. समाजवादी पार्टी मतलब गुंडों की पार्टी. इतना ही नहीं बृजेश पाठक ने सपा को गिराते हुए यहां तक कह दिया कि सपा सरकार में उत्तर प्रदेश का आधे से ज्यादा बजट सैफई चला जाता था. जहां सरकारी पैसे से मुंबई की बार बालाओं का डांस कराया जाता था. 

कपिल सिब्बल का नामांकन सौदेबाजी है- डिप्टी सीएम 
बृजेश पाठक ने आगे कहा कि जहां सौदा है, वहीं समाजवादी पार्टी है. इस दौरान उन्होंने कपिल सिब्बल को लेकर भी सपा और विपक्ष पर सवाल खड़े किए. बृजेश पाठक ने कहा कि कपिल सिब्बल का नामांकन सौदेबाजी है, लेकिन राज्यसभा का चुनाव लड़ने वाले भारतीय जनता पार्टी के सभी प्रत्याशी जीतेंगे. 

जनता के लिए होगा बजट 
बृजेश पाठक ने अखिलेश यादव पर करारा हमला करते हुए ज़ी मीडिया से कहा कि अब ना तो गुंडई चलेगी, ना तो कोई कानून अपने हाथ में ले पाएगा. उत्तर प्रदेश में कल बजट आने वाला है, जो जनता के लिए होगा. ना कि सैफई के लिए होगा. यानी साफ है समाजवादी पार्टी और बीजेपी आमने-सामने है और बयानों का दौर जारी है. 

Tuesday, May 24, 2022

आजम खान ने दिए सपा छोड़ने के संकेत, इशारों-इशारों में कह दी ये बड़ी बात


Azam Khan: आजम खान ने दिए सपा छोड़ने के संकेत, इशारों-इशारों में कह दी ये बड़ी बात

समाजवादी पार्टी (सपा) से कथित तौर पर नाराज चले रहे वरिष्ठ पार्टी नेता और विधायक आजम खान ने सपा छोड़ने के संकेत दिए हैं. किसी और दल में जाने की संभावनाओं पर आजम खान ने शायराना अंदाज में मंगलवार को कहा, 'कोई माकूल कश्ती सामने तो आए, अभी तो मेरा जहाज काफी है.' खान ने वरिष्ठ कांग्रेस नेता कपिल सिब्बल को सपा की ओर से राज्य सभा चुनाव में उम्मीदवार बनाए जाने की अटकलों पर कहा कि अगर सिब्बल को राज्य सभा भेजा जाता है तो सबसे ज्यादा खुशी मुझे होगी.

सपा छोड़ने के सवाल पर कही ये बात

उत्तर प्रदेश विधान मंडल के मौजूदा सत्र के लगातार दूसरे दिन भी सदन में आजम खान मौजूद नहीं रहे. उन्होंने कहा, 'मेरी सेहत ठीक नहीं है और आपने अंदाजा लगाया होगा कि मुझे खड़े होने में भी परेशानी हो रही है. मैं सदन के लिए चुन कर आया हूं, तो आऊंगा ही.' आजम ने सपा से नाराजगी के सवाल पर कहा, 'मैंने किसी दूसरी कश्ती के तरफ से देखा तक नहीं है, सवार होना तो बहुत दूर की बात है. लेकिन अब अंदाजा यह हुआ है कि सलाम दुआ सबसे रहनी चाहिए.'

इस सवाल पर कि क्या अब वह किसी और कश्ती की तरफ देखेंगे, खान ने कहा, 'पहले कोई माकूल कश्ती सामने तो आए, अभी तो मेरा जहाज काफी है.' इस सवाल पर कि वह परसों से लखनऊ में हैं, क्या सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव ने उनका हालचाल लिया, आजम खां ने कहा, 'इतनी बड़ी शख्सियत के बारे में मैं कोई टिप्पणी तो कर नहीं सकता. वह अपनी राय और अपनी मर्जी के खुद मालिक हैं.'

सिब्बल की उम्मीदवारी से होंगे खुश

सपा की ओर से कपिल सिब्बल को राज्य सभा भेजने की कवायद की खबरों के बारे में आजम खान ने कहा, 'वह उनका हक भी है और वह जिस पार्टी से भी जाएंगे, वह उस पार्टी के लिए भी सम्मान का विषय रहेंगे. वह इस कदर मोहतरम (सम्मानित) शख्सियत हैं. शायद उनके होने से सबसे ज्यादा खुशी किसी को होगी तो, वह मुझे ही होगी.' इस सवाल पर कि क्या सिब्बल को राज्य सभा भेजकर आपकी सपा से नाराजगी को कम करने की कोशिश की जा रही है, खान ने कहा, 'नहीं नहीं, मैं नाराजगी की हैसियत में हूं ही नहीं, एक बीमार और कमजोर आदमी हूं.'

गौरतलब है कि भ्रष्टाचार समेत अन्य आरोपों में पिछले 27 महीने से सीतापुर जेल में बंद रहने के बाद पिछले शुक्रवार को रिहा हुए आजम खान को सुप्रीम कोर्ट से जमानत दिलवाने में सिब्बल की अहम भूमिका रही थी. उन्होंने वकील के तौर पर खान की पैरवी की थी. ऐसी अटकलें लगाई जा रही हैं कि सपा सिब्बल को राज्य सभा भेज सकती है. हालांकि पार्टी ने इसकी पुष्टि नहीं की है.

प्रदेश विधान सभा में सपा की 111 सीटें हैं और वह तीन सदस्यों को आसानी से राज्य सभा भेज सकती है. राज्य सभा के लिए नामांकन की प्रक्रिया मंगलवार को शुरू हो गई. सिब्बल वर्ष 2016 में कांग्रेस के टिकट पर सपा की मदद से राज्य सभा सदस्य चुने गए थे, मगर राज्य में कांग्रेस विधान सभा चुनाव में महज दो सीटें जीत पाई थी. इस वजह से वह किसी को भी संसद के उच्च सदन में अपने दम पर पहुंचाने की स्थिति में नहीं है. 

प्रिंसिपल पति पर पत्नी का टॉर्चर: कोर्ट से लगाई गुहार, कहा- तवे और डंडे से बुरी तरह पीटती है


पीड़ित अजीत यादव पिटाई के डर के मारे लगभग 1 महीने से अपने घर नहीं गया है.

पीड़ित अजीत यादव पिटाई के डर के मारे लगभग 1 महीने से अपने घर नहीं गया है.

अलवर. राजस्थान के अलवर जिले के भिवाड़ी में एक अजीबोगरीब और दिल को दहला देने वाला घरेलू हिंसा (Domestic violence) का सनसनीखेज प्रकरण सामने आया है. यहां रहने वाले एक स्कूल प्रिंसिपल ने अपनी पत्नी पर टॉर्चर करने का आरोप (wife accused of torture) लगाया है. परेशान प्रिंसिपल का आरोप है कि उसकी पत्नी उसे तवे और डंडे से पिटती है. परेशान प्रिंसिपल ने सबूत एकत्र करने के लिये घर में सीसीटीवी कैमरे लगवाये. इन कैमरों में कैद हुये घटनाक्रम को देखकर आपके रोंगटे खडे हो जायेगे. प्रिंसिपल को उसकी पत्नी आये दिन पीट पीटकर कर घर से निकाल देती है. यही नहीं उसे मुकदमे में फंसाने की धमकी देकर ब्लैकमेल करती है. प्रताड़ित प्रिंसिपल ने अब कोर्ट से सुरक्षा की गुहार लगाई है. कोर्ट ने उसे सुरक्षा मुहैया कराने के आदेश दिये हैं.

अमूमन घरेलू हिंसा के केस महिलाओं की तरफ से सामने आते हैं. लेकिन भिवाड़ी में पुरुष घरेलू हिंसा का शिकार हो गया. घरेलू हिंसा का शिकार हुया व्यक्ति अजित सिंह यादव सरकारी स्कूल का प्रिंसिपल है. प्रिंसिपल ने हरियाणा के सोनीपत निवासी सुमन से लव मैरिज की थी. उसके बाद कुछ दिन तक तो जिंदगी सही चली थी. लेकिन धीरे-धीरे पत्नी के पति पर अत्याचार बढ़ने लग गये. परेशान प्रिंसिपल ने अब भिवाड़ी न्यायालय से अपनी सुरक्षा की मांग करते हुए न्याय की गुहार लगाई है.

सात साल पहले की थी लव मैरिज
अजीत सिंह यादव ने बताया कि उन्होंने करीब 7 साल पहले सोनीपत निवासी सुमन से लव मैरिज की थी. कुछ समय बाद सुमन के तेवर बदलते चले गए. इन दिनों तो स्थिति यह है कि वह आये दिन उसे अपनी मनमर्जी तरीके से टॉर्चर करती है. कभी क्रिकेट खेलने के बल्ले से तो कभी खाना बनाने के तवे से पीटती है. इनके अलावा भी घर में कोई भी सामान उसके हाथ आ जाता है तो उससे पीटने लगती है.

अजीत सिंह के जगह जगह लगी है चोटें
मारपीट इस हद तक हुई है कि अजीत सिंह के जगह जगह से चोटें लगी हुई हैं. अजीत यादव इतने दिन तक लोकलाज और शिक्षक के पेशे की गरिमा को ध्यान में रखते हुये इधर-उधर उपचार कराकर अपना समय गुजार रहे थे. लेकिन अब हदें पार हो जाने पर उन्होंने कोर्ट की शरण ली है. अजीत सिंह के एक बेटा भी है. सीसीटीवी फुटेज में दिखाई दे रहा है कि की सुमन अपने 8 वर्षीय बेटे के सामने ही अपने पति को बेरहमी से पीट रही है. अजीत ने घटना के फुटेज कोर्ट में पेश किये हैं.

पेशे की गरिमा को ध्यान में रखते हुये पत्नी पर कभी नहीं उठाया हाथ
इतना कुछ होने के बावजूद अजीत सिंह ने बताया कि उन्होंने कभी सुमन पर हाथ नहीं उठाया और कानून को हाथ में नहीं लिया. अजीत सिंह का कहना है कि वो एक अध्यापक है. अध्यापक अगर महिला पर हाथ उठाएं और कानून को हाथ में ले तो यह भारतीय संस्कृति और उनके ओहदे के खिलाफ है. अगर यह बात उनके छात्र-छात्राओं तक जाती तो उन पर क्या असर पड़ता. बस इसी गरिमा को बरकरार रखने के लिये बीते एक साल से घरेलू हिंसा झेलते हुए अजीत अपनी पत्नी से निर्मम तरीके से मार खा रहे हैं.

मानसिक रूप से बीमार हो चुका है अजीत
अजीत सिंह की वर्तमान में स्थिति यह हो चुकी है कि वह मानसिक रूप से इतना बीमार हो चुका है कि कुछ ही पलों में वह सब कुछ भूल जाता है. कोई भी काम या साथी स्टाफ तक का नाम भी भूल जाता है. लगभग 1 महीने से वह पिटाई के डर के मारे अपने घर नहीं गया है. इधर उधर छिपते छिपाते हुये अपना समय व्यतीत कर रहा है. अजीत सिंह का आरोप है कि उसकी पत्नी सुमन के इस पूरे घटनाक्रम को उसको अमेरिका में बैठा हुआ उसका भाई ऑपरेट करता है. वह जैसा भी कहता है सुमन उसी तरह का बर्ताव उनके साथ करती है.

पुलिस कर रही है पूरे मामले की जांच
भिवाड़ी के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विपिन शर्मा ने बताया कि न्यायालय की तरफ से प्रिंसिपल को सुरक्षा दिए जाने के आदेश हो चुके हैं. पुलिस न्यायालय की ओर से पेश की गई रिपोर्ट की जांच कर रही है. आरोपी महिला को बयान के लिए बुलाया गया है. वह अभी तक पेश नहीं हुई है. जांच जारी है.

विधान सभा में अखिलेश-योगी आदित्यनाथ के बीच तीखी बहस, CM ने याद दिलाया मुलायम सिंह का विवादित बयान



विधान सभा में अखिलेश-योगी आदित्यनाथ के बीच तीखी बहस, CM ने याद दिलाया मुलायम सिंह का ये बयान उत्तर प्रदेश विधान सभा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव के बीच तीखी बहस देखने को मिली है. नेता प्रतिपक्ष अखिलेश यादव ने सदन में महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराध का मामला उठाया था जिसके जवाब में CM योगी ने कहा कि यह भारतीय जनता पार्टी की सरकार है, यहां यह नहीं कहा जाता है कि लड़के हैं, गलती कर देते हैं. बता दें कि महिला अपराध के एक मामले में समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव ने कहा था कि 'लड़के हैं गलती हो जाती है.'

क्राइम पर जीरो टॉलरेंस की पॉलिसी

विधान सभा में सत्र के दूसरे दिन मंगलवार को सदन के नेता और प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जोर देकर कहा कि अपराध किसी प्रकार का हो वह अक्षम्य है और खासकर महिला अपराध पर सरकार अपराधियों के खिलाफ कठोरतापूर्वक कार्रवाई कर रही है. सीएम योगी ने बिना किसी का नाम लिए सपा प्रमुख और नेता प्रतिपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा, 'अगर अपराधी है, चाहे वह कोई भी है, उसके खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत ही कार्रवाई होती है.'

विधान सभा में शून्यकाल में नेता प्रतिपक्ष अखिलेश यादव ने महिलाओं के साथ सबसे ज्यादा अपराध होने का दावा करते हुए इलाहाबाद, चंदौली, सिद्धार्थनगर और ललितपुर में महिलाओं के साथ हुई आपराधिक घटनाओं का जिक्र किया. उन्होंने कहा कि जो सरकार जीरो टॉलरेंस की बात करती है उसमें पुलिस मनमानी कर रही है, ललितपुर थाने में एक दुष्कर्म पीड़िता के साथ थानाध्यक्ष की ओर से रेप किये जाने की घटना की ओर ध्यान दिलाते हुए यादव ने कहा कि नेता सदन ललितपुर गये और मामले में कार्रवाई हुई.

गुंडों को समर्थन देती है सपा

मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया, 'आप (अखिलेश यादव) तो हर उस अपराधी का समर्थन करते हैं जो प्रदेश में अराजकता के पुजारी हैं, गुंडागर्दी जिनका पेशा बन चुकी है.' उन्होंने अपनी सरकार की सराहना करते हुए कहा, 'पिछले पांच वर्ष के अंदर प्रदेश में कानून व्यवस्था, सुरक्षा के बेहतर माहौल ने ही इस सरकार को फिर से व्यापक जन समर्थन दिया है.'

राज्य के क्राइम ग्राफ में पांच वर्षों में कमी का दावा करते हुए CM योगी ने कहा कि कल हमारे प्रतिपक्ष के मित्र राज्यपाल के अभिभाषण को सुनते तो बहुत सारी बातें उनके सामने साफ होती. अभिभाषण का जब जवाब देंगे तो आप को साफ तौर पर बताएंगे कि अपराधों में कितनी गिरावट आई है. उन्होंने कहा कि पहले विधान सभा के चुनाव होते थे या कोई चुनाव होता था तो चुनाव के दौरान या उसके बाद व्यापक हिंसा होती थी. उन्होंने कहा कि कुछ लोगों ने इस विधान सभा चुनाव के दौरान भी या उसके बाद कुछ हरकत की थी, लेकिन उस हरकत को कुछ ही घंटों में हम लोगों ने कंट्रोल भी किया.

परम तत्व दर्शन