Sunday, August 7, 2022

योगी सरकार के कैबिनेट मंत्री को सजा, जज के हाथ से आदेश की कॉपी छीनकर भागा वकील!


Government of UP :योगी सरकार के कैबिनेट मंत्री को सजा, जज के हाथ से आदेश की कॉपी छीनकर भागा वकील!

योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री राकेश सचान को एसीएमएम 3 कोर्ट ने 35 साल पुराने मामले में सजा सुनाई है। सुनवाई के बाद आदेश के सुरक्षित होते ही मंत्री राकेश सचान कोर्ट से भाग निकले। माना जा रहा है कि मंत्री को पहले से ही सजा सुनाए जाने का अनुमान लग था। (Government of UP)

35 साल पुराने गिट्टी चोरी मामले में शनिवार को ACMM-3 कोर्ट ने सुनवाई कर…(Government of UP)

35 साल पुराने गिट्टी चोरी मामले में शनिवार को ACMM-3 कोर्ट ने सुनवाई कर आदेश सुरक्षित किया। मामले की सुनवाई हो जाने के बाद मंत्री राकेश सचान सजा सुनाये जाने की आशंका से कोर्ट से बाहर चले गए। मंत्री वकील पर भी गंभीर आरोप की खबर आई है। जानकारी के मुताबिक खबर है की मंत्री के वकील ने जज के हाथ से आदेश की कॉपी छीनकर भागने का आरोप है। (Government of UP)

बतादें कि मामला तब का है जब मंत्री राकेश सचान रेलवे…(Government of UP)

बतादें कि मामला तब का है जब मंत्री राकेश सचान रेलवे ठेकेदार थे। कानपुर के किदवई नगर क्षेत्र के निवासी राकेश सचान ने अपनी राजनीतिक शुरुआत समाजवादी पार्टी से की थी। 2019 लोकसभा चुनाव में वे एसपी छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए था। 2022 में उन्होंने बीजेपी ज्वाइन की और कानपूर देहात के भोगनीपुर से समाजवादी पार्टी के नरेंद्र पाल सिंह को हराया और योगी आदित्यनाथ की कैबिनेट में मंत्री पद प्राप्त किया। 

Saturday, August 6, 2022

'जिन लोगों की वजह से सभी मुसलमानों को जिहादी कहा जाता है, वे आतंकवादी हैं, जहां भी मिलें, उन्हें गोली मार दो'-सांसद बदरुद्दीन अजमल


असम की पॉलिटिकल पार्टी AIUDF के प्रेसिडेंट और धुबरी से सांसद बदरुद्दीन अजमल ने मदरसों की आड़ में आतंकवादी गतिविधियां चला रहे कथित लोगों को गोली मारने की वकालात की है। अजमल ने कहा कि पूरे मुसलमानों को जिहादी कहा जाता है, यह जिहाद नहीं आतंकवाद है।

Big statements by AIUDF chief Badruddin Ajmal on Jihad and Islamic terrorism kpa
पिछले दिनों असम के दो जिलों से बांग्लादेश स्थित आतंकवादी समूह अंसारुल इस्लाम(Bangladesh-based terror group Ansarul Islam) से जुड़े 12 जिहादियों की गिरफ्तारी पर असम की पॉलिटिकल पार्टी AIUDF के प्रेसिडेंट और धुबरी से सांसद बदरुद्दीन अजमल(AIUDF chief Badruddin Ajmal) ने कड़क जवाब दिया है। पढ़िए क्या बोले अजमल...

जहां मिलें, उन्हें गोली मार दो
बदरुद्दीन अजमल ने गुवाहाटी में मीडिया से बातचीत(ANI के हवाले से) में कहा-हमें उनसे (मदरसों में बुरे तत्व) कोई सहानुभूति नहीं है। सरकार को उन्हें जहां भी मिलें गोली मार देनी चाहिए। यदि मदरसों में 1-2 खराब शिक्षक पाए जाते हैं, तो सरकार को हिरासत में लेना चाहिए और जांच पूरी होने के बाद उन्हें उठा लेना चाहिए, वे जो चाहें करें। लेकिन अगर उनके कारण पूरे मुस्लिम समुदाय को जिहादी कहा जाता है, यह जिहाद नहीं है, यह आतंकवाद है। सरकार को उन्हें रोकना है, उन्हें अपनी सीमाओं की रक्षा करनी चाहिए और अपनी खुफिया जानकारी को मजबूत करना चाहिए।

मदरसे से ऑपरेट हो रही थीं आतंकवादी गतिविधियां
पिछले दिनों असम के दो जिलों से बांग्लादेश स्थित आतंकवादी समूह अंसारुल इस्लाम से जुड़े 12 जिहादियों को गिरफ्तार किया गया है। मोरीगांव जिले से सात अन्य लोगों को भी इसी संगठन के लिंकमैन होने के संदेह में पकड़ा गया था। मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा(Chief Minister Himanta Biswa Sarma) ने कहा कि राज्य में राष्ट्रीय स्तर पर समन्वित अभियान(nationally coordinated operation) में दो बड़े आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया गया है। एसपी अमिताभ सिन्हा ने बताया कि 12 संदिग्ध जिहादियों में से 10 को बारपेटा जिले के जानिया इलाके से गिरफ्तार किया गया, जबकि एक को गुवाहाटी से हिरासत में लिया गया। इस मामले के बाद प्रशासन ने उस मदरसे पर बुलडोजर चलवा दिया था।

हिंदुओं पर मुस्लिम बाहुल्य इलाके में जिहादियों ने मचाया आतंक, पलायन करने के लिए कर दिया मजबूर...


इस्लामिक कट्टरपंथियों द्वारा देश भर में अलग-अलग फंडों से उत्पात मचाया जाता है, लेकिन उत्तरप्रदेश के कानपुर में नौबत ऐसी आ गई कि हिंदुओं को पलायन के लिए मजबुर होना पड़ गया है। मोहर्रम से ठीक पहले रावतपुर गांव के रहमत नगर मुस्लिम बाहुल्य इलाके में रहने वाले हिन्दुओं को आए दिन प्रताड़ित किया जा रहा है। पीड़ित युवक का आरोप है कि उसकी कार तोड़कर, घर में पथराव करने के साथ ही अलग-अलग तरह से प्रताड़ित किया जा रहा है। इससे वो अब अपने घर से पलायन करने को मजबूर है। रावतपुर पुलिस ने केस दर्ज की है।

 

दरअसल, यूपी में कानपुर के रावतपुर गांव के रहमत नगर में रहने वाले मनीष शुक्ला ने हो रहे अत्याचार पर अपनी आप बीती बताते हुए कहा, मेरा घर मुस्लिम बाहुल्य आबादी के बीच है।

1 अगस्त की रात को घर के बाहर खड़ी कार पर पत्थर मारकर सभी शीशे तोड़ दिए गए। इससे पहले भी मेरे घर पर हमला और पथराव हो चुका है। पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है।" रावतपुर थाने में शुक्रवार को उन्होंने तहरीर दी और उसमे लिखा कि अगर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई तो वह घर से पलायन करने के लिए मजबूर होंगे। ACP कल्याणपुर दिनेश शुक्ला ने बताया,"मनीष की तहरीर पर एफआईआर दर्ज करके जांच शुरू कर दी गई है। जांच में आरोप सही मिलने पर प्रताड़ित करने वालों को गिरफ्तार करके जेल भेजा जाएगा। आगे उन्होने कहा, मेरा पूरा परिवार इतना प्रताड़ित हो गया है कि अगर अब पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की, तो मैं अपने घर व इलाके से पलायन करने के लिए मजबूर हो रहा हूं।"

जानकारी देते हुए कल्याणपुर CO दिनेश शुक्ला ने बताया कि उस इलाके में आस-पास कोई भी CCTV नहीं लगा है। जिससे हमें जांच करने में परेशानियाँ आ रही है। हाल के लिए हमे पास के लोगों से पूछताछ कर जानकारी प्राप्त कर रहे है। पीड़ित हिंदुओं ने हमें बताया कि उनके पूरे परिवार के साथ बद सलूकी की जा रही है, उनके घरों पर पथराव किया जा रहा है, और बाहर खड़ी गाड़ियों को तोड़ा जा रहै है।


योगी सरकार में मंत्री राकेश सचान सरकारी गिट्टी चोरी में दोषी करार

यूपी कैबिनेट मंत्री राकेश सचान। 

उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) सरकार में कैबिनेट मंत्री राकेश सचान (Rakesh Sachan) को सरकारी गिट्टी चोरी के मामले में एसडीएम 3 कोर्ट (SDM 3 Court) ने दोषी करार दिया है। कोर्ट ने 35 साल पुराने मामले में राकेश सचान के लिए सजा का फैसला सुरक्षित रख लिया है। बताया जा रहा है कि फैसला आते ही मंत्री राकेश सचान कोर्ट से फरार हो गए। इस पर समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) ने बीजेपी (BJP) पर हमला बोलते हुए पूछा है कि फरार मंत्री के घर और प्रतिष्ठान पर कब बुलडोजर चलना चाहिए।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक समाजवादी पार्टी ने अपने ऑफिशयल ट्विटर अकाउंट पर लिखा, 'सरकारी गिट्टी चोरी के मामले में आज भाजपा सरकार के कैबिनेट मंत्री राकेश सचान को कोर्ट में दोषी करार दिया और सजा सुनाई, सजा सुनते ही मंत्री कोर्ट से फरार हो गए, अब योगी जी बताएं कि अपने इस सरकारी गिट्टीचोर फरार मंत्री के घर/द्वार/प्रतिष्ठान पर बुलडोजर कब चलाएंगे ? बताएं योगीजी!'

बता दें कि कानपुर देहात के भोगिनीपुर से भाजपा विधायक राकेश सचान यूपी कैबिनेट मंत्री हैं। कानपुर की एसडीएम 3 कोर्ट ने 35 साल पुराने सरकारी गिट्टी चोरी के मामले में शनिवार को दोषी करार देकर फैसला सुरक्षित रख लिया। आज कोर्ट में सुनवाई के दौरान राकेश सचान मौजूद थे, लेकिन सपा का आरोप है कि फैसला सुनाने के बाद राकेश सचान फरार हो गए हैं। मंत्री राकेश सचान को जिन धाराओं में दोषी पाया गया है, उसमें तीन साल की कैद या आर्थिक दंड या दोनों हो सकती हैं। यह एक गैरजमानती संज्ञेय अपराध है।

सपा से शुरू की थी सियासत

कानपुर के किदवई नगर के रहने वाले राकेश सचान ने समाजवादी पार्टी से ही अपने सियासी पारी शुरू की थी। वे 1993 और 2002 में सपा टिकट से ही घाटमपुर विधानसभा सीट से विधायक रहे। उन्होंने 2009 में भी फतेहपुर लोकसभा सीट से चुनाव जीता था। साल 2022 में उनका सपा संरक्षक मुलायम सिंह से रिश्ता बिगड़ा तो कांग्रेस का दामन थाम लिया था। वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव से पहले उन्होंने कांग्रेस छोड़कर भाजपा जॉइन कर ली थी। कानपुर देहात की भोगनीपुर विधानसभा सीट से राकेश सचान ने सपा प्रत्याशी नरेंद्र पाल सिंह को हराकर जीत हासिल की थी। कुर्मी वर्ग पर उनकी अच्छी पकड़ है।

Friday, August 5, 2022

चीन को भारत की सख्त चेतावनी! लद्दाख बॉर्डर से दूर रखें अपने फाइटर जेट


भारत ने चीन के साथ सैन्य स्तर की बैठक बुलाई थी, इसमें भारत ने पूर्वी लद्दाख में चीन की उकसावे वाली गतिविधियों को लेकर विरोध दर्ज कराया। मीडियो रिपोर्ट के अनुसार विशेष सैन्य बैठक मेजर जनरल के नेतृत्व में हुई। इस दौरान एयर फोर्स के एयर कोमोडोर भी मौजूद रहे।

नई दिल्ली, 05 अगस्त 2022। भारत ने चीन को पूर्वी लद्दाख में सीमा के पास लड़ाकू विमान उड़ाने को लेकर सख्त चेतावनी दी है, भारत ने चीन से अपने लड़ाकू विमानों को लद्दाख सीमा से दूर रखने के लिए कहा है। दरअसल, पिछले दिनों चीन के लड़ाकू विमान भारत की सीमा के बहुत नजदीक आ गए थे। भारत ने चीन को ये चेतावनी ऐसे वक्त पर दी, जब उसका ताइवान के साथ तनाव चल रहा है। बता दें कि अमेरिकी स्पीकर नैंसी पेलोसी के ताइवान दौरे के बाद से चीन भड़का हुआ है। साथ ही चीन ताइवान की सीमा से लगे इलाकों में सैन्याभ्यास भी कर रहा है।

भारत ने इस मुद्दे पर चीन के साथ सैन्य स्तर पर बैठक बुलाई थी, इसमें भारत ने पूर्वी लद्दाख में चीन की उकसावे वाली गतिविधियों को लेकर विरोध दर्ज कराया। सरकार के सूत्रों के अनुसार यह विशेष सैन्य बैठक मेजर जनरल के नेतृत्व में हुई, इस दौरान एयर फोर्स के एयर कोमोडोर भी मौजूद रहे।

भारत और चीन के बीच पूर्वी लद्दाख में चल रहे सीमा विवाद के बीच यह पहला मामला था, जब भारतीय एयरफोर्स के किसी अधिकारी ने सैन्य स्तर की बातचीत में हिस्सा लिया हो। यह बैठक मंगलवार को चुंशूल मोल्डो में हुई, सूत्रों के मुताबिक, बैठक में भारत ने चीनी पक्ष को साफ कर दिया कि विमान उड़ते वक्त अपनी सीमा में रहें। साथ ही वे एलएसी और 10 किमी सीबीएम लाइन का पालन करें।

दरअसल, भारत और चीन के बीच पूर्वी लद्दाख में विवाद को सुलझाने के लिए कई दौर की बातचीत हो चुकी है। वहीं, दूसरी ओर चीन की ओर से बीच बीच में उकसावे वाली गतिविधियां भी होती रहती हैं, पिछले 1-2 महीने में चीन के लड़ाकू विमान भारतीय सीमा के काफी करीब आ गए थे, हालांकि, भारत इस पर नजर बनाए हुए है।


प्रियंका गांधी को हाथ - पैर से उठाकर गाड़ी में डाला , हिरासत में ली गईं , पहली बार नजर आया सड़क पर संघर्ष

नई दिल्ली । कांग्रेस आज देश में महंगाई के खिलाफ संसद से लेकर सड़क तक ब्लैक फ्राइडे मना रही है । संसद परिसर से राष्ट्रपति भवन तक जाते हुए जहां पहले राहुल गांधी को पुलिस ने हिरासत में लिया , वहीं कांग्रेस मुख्यालय से प्रधानमंत्री आवास तक अपना मार्च निकालती कांग्रेसी महासचिव प्रियंका गांड़ी पहली बार आम पार्टी कार्यकर्ता की तरह सड़क पर संघर्ष करती नजर आईं । हल्की बारिश और उमस के चलते पसीने से सराबोर प्रियंका आगे बढ़ने से रोके जाने पर सड़क पर ही धरने पर बैठ गईं । इस दौरान दिल्ली पुलिस की महिला कर्मियों ने प्रियंका को हाथ - और पैर पकड़कर उठाया और गाड़ी में बैठाने लगी । इस दौरान प्रियंका भी पुलिस वालों से झड़प करती नजर आईं । बाद में उन्हें हिरासत में ले लिया गया है ।

विदित हो कि आज कांग्रेस ने महंगाई के विरोध में देश में विभिन्न जगहों पर ब्लैक फ्राइडे मनाते हुए धरना प्रदर्शन किया है । दिल्ली में कांग्रेस मुख्यालय पर सुबह प्रियंका गांधी वाड्रा पहुंची और वहां से प्रधानमंत्री आवास तक मार्च निकालने की रणनीति के तहत मार्च का नेतृत्व करने लगीं । इस दौरान वह काले रंग के सूट में नजर आईं ।

कांग्रेस मुख्यालय के बाहर पुलिस की बैरिकेडिंग किए जाने के चलते कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने प्रियंका के आते ही इसे तोड़ दिया , जिसे पार करके प्रियंका गांधी पैदल मार्च करती हुई प्रधानमंत्री आवास की ओर निकल गईं ।

इस दौरान उनके साथ पार्टी कार्यकर्ता भी मौजूद थे । हालांकि आगे जाते ही पुलिसकर्मियो ने उन्हें रोक दिया , क्योंकि उन्हें इस मार्च की अनुमति नहीं दी गई थी ।

कांग्रेस मुख्यालय के बाहर से हिरासत में ली गईं प्रियंका गांधी को जब पुलिस अपनी गाड़ी में बैठाकर किंग्सवे कैंप पुलिस लाइन की ओर ले जाने लगीं तो कई कार्यकर्ता उनके काफिले के आगे लेट गए । बामुश्किल इन लोगों को रास्ते से हटाया गया । इस दौरान पुलिस और कांग्रेसी कार्यकर्ताओं की आपस में झड़प भी नजर आई।




महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का ''ब्लैक फ्राइडे'' , विजय चौक से हिरासत में लिए गए राहुल गांधी

नई दिल्ली । देश में जारी महंगाई के खिलाफ शुक्रवार को कांग्रेस पार्टी ने ब्लैक फ्राइडे मनाया । कांग्रेसी नेताओं - पदाधिकारी समेत कार्यकर्ताओं ने काले कपड़े पहनते हुए देश के कई हिस्सों में विरोध प्रदर्शन किए । इसी क्रम में दिल्ली संसद भवन में कांग्रेस सांसदों का विरोध प्रदर्शन जारी है ।  कांग्रेस सांसद काली ड्रेस पहनकर संसद में प्रदर्शन कर रहे हैं । कांग्रेस महंगाई, बेरोजगारी, अग्निपथ और GST को लेकर देशव्यापी विरोध प्रदर्शन कर रही है । इस बीच राहुल गांधी को दिल्ली में विजय चौक से हिरासत में ले लिया गया है । प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी अन्य नेताओं के साथ काले कपड़ों में नजर आए । उनके साथ ही राष्ट्रपति भवन की ओर कूच करने वाले अन्य कांग्रेसी सांसद - नेताओं और पदाधिकारियों को हिरासत में लिया गया है ।

कांग्रेस के देशव्यापी प्रदर्शन के बीच राहुल गांधी ने कहा कि जो 70 साल में कमाया था वो 8 साल में खत्म हो गया । देश में तानाशाही का राज है. देश में लोकतंत्र की हत्या हो रही है । हमें बोलने से रोका जा रहा है । आवाज दबाने की कोशिश हो रही है. हम महंगाई का मुद्दा उठा रहे हैं ।

इससे इतर , कांग्रेस मुख्यालय से प्रियंका गांधी के नेतृत्व में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का एक हुजूम पीएम आवास की ओर निकलने की कोशिश कर रहा है , लेकिन मुख्यालय के बाहर दिल्ली पुलिस ने बेरिकैडिंग की हुई है । इस समय पुलिस और कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के बीच झड़प का क्रम जारी है । प्रियंका गांधी महंगाई के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए गैस सिलेंडर को धकेलते नजर आईं । यह कुछ ऐसी ही तस्वीरें थी , जो करीब एक दशक पहले भाजपा नेत्री स्मृति ईरानी द्वारा सिलेंडर को धकेलते हुए दिखी थीं ।

परम तत्व दर्शन