Tuesday, August 16, 2022

हिंदू राष्ट्र का संविधान तैयार, मुस्लिमों और ईसाइयों को नहीं मिलेगा मतदान का अधिकार


हिंदू राष्ट्र के संविधान का मसौदा तैयार हो चुका है. वाराणसी में 30 संतों और विद्वानों ने इसे तैयार किया है. मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि इसमें मुस्लिमों और ईसाइयों को मताधिकार नहीं दिया गया है. इसे माघ मेला 2023 के दौरान होने वाली धर्म संसद में प्रस्तुत किया जाएगा. बता दें कि फरवरी 2022 में आयोजित माघ मेले के दौरान भारत को अपने संविधान के साथ हिंदू राष्ट्र बनाने के लिए धर्म संसद में प्रस्ताव पारित हुआ था. 

शिक्षा, रक्षा आदि के बारे में है जिक्र
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, हिंदू राष्ट्र के संविधान के पहले मसौदे में शिक्षा, कानून-व्यवस्था, रक्षा, मतदान प्रणाली, रक्षा, राज्य के मुखिया के अधिकारों के बारे में बताया गया है. हिंदू राष्ट्र के संविधान के मुताबिक, देश की राजधानी वाराणसी होगी. यहां धर्म संसद बनाने का प्रस्ताव है. 

सभी को लेना होगा सैन्य प्रशिक्षण

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, हिंदू राष्ट्र के संविधान में कहा गया है कि सभी लोगों को अनिवार्य रूप से सैन्य प्रशिक्षण दिया जाएगा. खेती को टैक्स फ्री किया जाएगा. मुस्लिमों और ईसाइयों को मताधिकार नहीं होगा. हिंदू, सिखों, बौद्ध, जैन को मताधिकार मिलेगा. 16 साल की उम्र पूरी होने के बाद वोट देने का अधिकार दिया जाएगा.

ब्रिटिश कालीन नियम हो जाएंगे खत्म
मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया है कि इस संविधान के कवर पेज पर अखंड भारत का नक्शा लगाया गया है. कवर पेज में कुछ मंदिरों के ऊपर भगवा झंडा फहराते हुए दिखाया गया है. ब्रिटिश कालीन नियम खत्म कर दिए जाएंगे. सब कुछ वर्ण व्यवस्था के आधार पर चलाया जाएगा. हर जाति के लोगों को सुविधा और सुरक्षा मिलेगी. 

गुरुकुल में दी जाएगी शिक्षा
मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि न्याय प्रणाली त्रेतायुग और द्वापरयुग के जमाने की होगी. गुरुकुल में शिक्षा दी जाएगी. इसमें आयुर्वेद, गणित, नक्षत्र, भूगर्भ, ज्योतिष आदि की पढ़ाई कराई जाएगी.

Saturday, August 13, 2022

चीन को लेकर राजनाथ सिंह ने दिया बड़ा बयान, ड्रैगन के नापाक मंसूबे पर फिरा पानी


China: चीन को लेकर राजनाथ सिंह ने दिया बड़ा बयान, ड्रैगन के इस नापाक मंसूबे पर फिरा पानी

India-China Relation: भारत-चीन सीमा क्षेत्र से सटे इलाकों में चीन की अवैध गतिविधियां अक्सर उजागर होती रहती हैं. बीते कुछ वर्षों में चीन ने कई बार भारतीय सीमा में घुसने की कोशिश की है. लेकिन भारत, चीन की घुसपैठ की कोशिशों को हमेशा नाकाम करता रहा है. इस बीच रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने विपक्ष को देश की सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर सियासत न करने के लिए कहा है. विपक्ष लंबे समय से भारतीय सीमा में कथित चीनी घुसपैठ को लेकर केंद्र पर हमला करता रहा है. राजनाथ सिंह ने दो टूक कहा है कि भारत ने चीन को अपने क्षेत्र में प्रवेश नहीं करने दिया है. 

चीन को लेकर राजनाथ सिंह ने कह दी ये बात

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को कहा कि भारत ने चीन को अपने क्षेत्र में प्रवेश नहीं करने दिया और राजनीतिक दलों को देश की सुरक्षा से जुड़े मुद्दों का राजनीतिकरण नहीं करना चाहिए. उन्होंने कहा कि जो भी कहा जाए, भारत ने अपनी जमीन पर किसी को भी अतिक्रमण नहीं करने दिया. सिंह ने कहा कि सरकार ने भारत के लोगों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है और जो भी देश की शांति एवं सद्भाव को बिगाड़ने की कोशिश करेगा, उसे करारा जवाब दिया जाएगा.

विपक्ष पर बरसे रक्षा मंत्री

उन्होंने कहा, 'इस मामले में कई घटनाएं हुईं, जिन्हें हम केवल दो-तीन लोग ही जानते हैं. मैं उन विवरणों का खुलासा नहीं कर सकता लेकिन हमने उन्हें अपने क्षेत्र में घुसपैठ नहीं करने दी.' सिंह ने राजनीतिक दलों से मुद्दों का राजनीतिकरण न करने की अपील की. रक्षा मंत्री ने कहा कि सशस्त्र बलों को नवीनतम हथियारों और प्रौद्योगिकी से लैस किया जा रहा है तथा वे भविष्य के सभी खतरों से निपटने के लिए तैयार हैं. उन्होंने रक्षा उत्पादन में आत्मनिर्भरता हासिल करने के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि उनके मंत्रालय ने स्वदेशी हथियारों के निर्माण के लिए कई सुधार किए हैं.

रक्षा क्षेत्र में आगे बढ़ रहा भारत

सिंह ने कहा, 'पिछले कुछ वर्षों में सरकार द्वारा किए गए उपायों के कारण, भारत दुनिया के शीर्ष 25 रक्षा निर्यातकों में जगह पाने के लिए छलांग लगा चुका है. इस दशक के अंत तक, भारत न केवल अपने लिए रक्षा उपकरण बनाएगा, बल्कि मित्र देशों की जरूरतों को भी पूरा करेगा.' सिंह मुगल काल के राजपूत सेनापति वीर दुर्गादास राठौर की प्रतिमा के अनावरण समारोह में बोल रहे थे. उन्होंने कहा कि भाजपा जो कहती है वह करती है.

राजपूत सेनापति की 385वीं जयंती

राजपूत सेनापति की 385वीं जयंती पर जोधपुर के सलवां कलां गांव में राठौर की प्रतिमा का अनावरण करते हुए सिंह ने कहा, 'कहा जाता है कि राजनीतिक नेताओं की कथनी और करनी में अंतर होता है.' उन्होंने अपने संबोधन में कहा, 'लेकिन भाजपा जो कहती है वह करती है. हमें यह प्रेरणा वीर दुर्गादास राठौर जैसे धरती के सपूतों से मिलती है.' प्रतिमा की स्थापना की प्रशंसा करते हुए सिंह ने कहा कि राठौर हमेशा धार्मिक सौहार्द के लिए खड़े रहे. सिंह ने कहा, ‘हमें ऐसे समय में उनसे सीखने की जरूरत है जब कुछ ताकतें हिंदुओं और मुसलमानों के बीच दरार को बढ़ाने की साजिश कर रही हैं.’ इससे पहले, केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, राज्यसभा सदस्य राजेंद्र गहलोत और अन्य भाजपा नेताओं ने यहां हवाई अड्डे पर रक्षा मंत्री का स्वागत किया. 

स्वतंत्रता दिवस से पहले यूपी के कुशीनगर में फहराया गया पाकिस्तान का झंडा


Kushinagar: स्वतंत्रता दिवस से पहले यूपी में फहराया गया पाकिस्तान का झंडा, जानिए कहां?

कुशीनगर: उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में पाकिस्तान का झंडा फहराने का मामला सामने आया है. तरया सुजान थाना क्षेत्र के बेदुपार मुस्तकील में एक नाबालिग युवक ने ऐसा किया. उसने अपने छत पर पाकिस्तानी झंण्डा फहराया. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में युवक पाकिस्तानी झंडा फहराने के लिए अपने घर की छत पर चढ़ा नजर आ रहा है. कुछ लोगों द्वारा पाकिस्तानी झंडा फहराने का विरोध किया गया. जब वह नहीं माना तो मामले की जानकारी तरया सुजान पुलिस को दी गई. जिसके बाद पुलिस हरकत में आई, इस मामले में मुकदमा पंजीकृत कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया.

आनन फानन में पुलिस ने पाकिस्तानी झंडे को उतरवाया 
आपको बता दें कि भाजपा द्वारा हर घर तिरंगा अभियान के तहत, यूपी में रिकॉर्ड बनाने की तैयारी हो रही है. इस बीच कुशीनगर में पाकिस्तान का झंडा फहराया जाना बेहद शर्मनाक हैं. बताया जा रहा है कि बेदुपार मुस्तकिल के रहने वाले रफीक आलम ने अपने दो मंजीले घर पर पाकिस्तानी झंडा फहरा दिया. जिसके बाद लोगों ने इस तस्वीर को मोबाइल में कैद किया और वीडियो वायरल कर दिया. मामले का संज्ञान लेकर पुलिस मौके पर पहुंच गई. आनन फानन में पाकिस्तानी झंडे को उतरवाया गया. जिसके बाद आरोपी को हिरासत में ले लिया गया. 

घर की छत पर फहराया पाकिस्तान का झंडा 
पुलिस की मानें तो ये घटना देर शाम की है. जब रफीक और उसकी बहन मोहर्रम का पर्व खत्म होने के बाद घर आए थे. उन्होंने अपने दोनों नाबालिग भतीजे, जिनमें सलमान 6 साल और दूसरा भतीजा 9 साल का, दोनों को पाकिस्तानी झंडा देते हुए फहराने को कहा, लेकिन दोनों नाबालिग छोटे होने के चलते, घर के अन्य सदस्य जो 21 साल का है. उसने घर की छत पर चढ़ कर पाकिस्तान का झंडा फहरा दिया.

एसपी कुशीनगर ने दी जानकारी
आपको बता दें कि इस घटना के बाद घर के सभी सदस्य फरार हो गए. जिनमें एक को पुलिस ने मौके से पकड़ा, जो नाबालिग है. फिलहाल, पुलिस इस मामले की जांच कर रही है. फिलहाल, पुलिस पाकिस्तानी झंडे को फहराने की वजह तलाशने के लिए अन्य कड़ियों को जोड़ने में जुटी है. इस मामले में एसपी कुशीनगर रितेश सिंह ने बताया कि पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर लिया. इस सम्बंध में मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है.

Wednesday, August 10, 2022

मिर्ची बाबा के मोबाइल में मिले अश्‍लील वीडियो और लड़कियों के नंबर, फोन देख दंग रह गई पुलिस


ग्वालियर पुलिस ने मशहूर मिर्ची बाबा को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने जब बाबा का मोबाइल खंगाला तो उसमें कई अश्‍लील वीडियो और लड़कियों के फोन नंबर सेव थे। जिसमें उसने पति का नाम लिखकर उसके आगे बीवी लिख रखा था।

मिर्ची बाबा के मोबाइल में मिले अश्‍लील वीडियो और लड़कियों के नंबर, फोन देख दंग रह गई पुलिस
ग्वालियर पुलिस ने सोमवार रात मशहूर मिर्ची बाबा को गिरफ्तार कर लिया है।

ग्वालियर पुलिस ने सोमवार रात मशहूर मिर्ची बाबा को गिरफ्तार कर लिया है। मिर्ची बाबा के खिलाफ भोपाल के गोविंदपुरा थाने में दुष्‍कर्म का मामला दर्ज है। गिरफ्तार करने वाली टीम में अपर पुलिस अधीक्षक राजेश दंडोतिया की टीम ने भोपाल के इनपुट पर बाबा को गिरफ्तार किया है।

बाबा के पास से एक मोबाइल मिला जिसमें एक अश्लील वीडियो और लड़कियों के फोन नंबर सेव थे।

भोपाल पुलिस आयुक्त ने रात में ग्वालियर के एसएसपी अमित सांघी को बताया कि भागवत कथा करने ग्वालियर के गिरगांव आए मिर्ची बाबा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। एसएसपी सांघी ने अपर पुलिस अधीक्षक राजेश दंडोटिया को उनकी तलाश में लगाया।

देर रात मिर्ची बाबा के पास खबर पहुंची कि उनके खिलाफ भोपाल में प्राथमिकी दर्ज करा दी गई है। अपर पुलिस अधीक्षक राजेश दंडोतिया के रूप में रात में वह टीम के साथ मिर्ची बाबा को गिरफ्तार करने आया था। उसके गोला का मंदिर स्थित होटल नारायणम में रहने की सूचना मिली थी।

जब तक वह वहां पहुंचे, तब तक बाबा फॉर्च्यूनर कार से निकल चुके थे। कुछ ही दूर पर पुलिस ने उसे घेर लिया। उसे पकड़ लिया गया, फिर भोपाल पुलिस की टीम आई और उसे भोपाल पुलिस के हवाले कर दिया गया।

जानें क्‍या है मामला

भोपाल के गोविंदपुरा थाने में 17 जुलाई 2022 को रायसेन की एक महिला ने मिर्ची बाबा पर दुष्‍कर्म का संगीन आरोप लगाया था। इसके बाद पुलिस ने जांच के बाद मामला दर्ज किया। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर बाबा की गिरफ्तारी की रणनीति बनाना शुरू कर दिया है।

बताया जाता है कि भोपाल पुलिस को सूचना मिली थी कि मिर्ची बाबा ग्वालियर में है। इसके बाद भोपाल पुलिस ने ग्वालियर पुलिस को सूचना दी। इसके बाद ग्वालियर पुलिस ने बाबा को पकड़ने के लिए टीम तैनात कर दी। पुलिस ने बाबा को सोमवार रात में होटल नारायणन के पास से दबोच लिया।

क्‍यों चर्चा में हैं बाबा

मिर्ची बाबा काफी लोकप्रिय हैं और विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के पक्ष में काफी सक्रिय रहे हैं। हाल ही में  कांग्रेस विधायक के विवाद में समझौता भी कराया था। साथ ही कुछ महीने पहले मुरैना में मिर्ची बाबा पर भी हमला हुआ था। इस हमले में बाबा ने पहले भी शिकायती आवेदन दिया था। बाद में आवेदन भी वापस ले लिया गया।

- स्मृति ईरानी और उनकी बेटी को लेकर हाल ही में एक विवादित बयान दिया था।

- पिछले लोकसभा चुनाव के दौरान दिग्विजय सिंह की जीत के लिए मिर्ची का हवन किया गया था। बयान दिया था- अगर वे नहीं जीते तो जल समाधि ले लेंगे।

PM मोदी ने जब किया अपनी प्रॉपर्टी का खुलासा, लोग सुनकर हुए हैरान, आप भी चौंक पड़ेंगे


जैसा कि नेताओं के बारे में धारणा है कि उनमें से अधिकांश करोड़पति होंगे। प्रधानमंत्री को लेकर भी यही माना जाता है कि उनके पास अकूत पैसा होगा। पहले के प्रधानमंत्रियों की बात रहने दें, तो मौजूद PM नरेंद्र मोदी की प्रॉपर्टी के खुलासे ने सबको हैरान कर दिया है। 
 

Do you know how much property Prime Minister Narendra Modi has kpa

नई दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी(Prime Minister Narendra Modi) ने अपनी प्रॉपर्टी का खुलासा किया है। यह जानकार ताज्जुब होना लाजिमी है कि उनके पास अपेक्षाकृत मामूली प्रॉपर्टी है। जैसा कि नेताओं के बारे में धारणा है कि उनमें से अधिकांश करोड़पति होंगे। प्रधानमंत्री को लेकर भी यही माना जाता है कि उनके पास अकूत पैसा होगा। पहले के प्रधानमंत्रियों की बात रहने दें, तो मौजूद PM नरेंद्र मोदी की प्रॉपर्टी के खुलासे ने सबको हैरान कर दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पास महज 2.23 करोड़ रुपए  की संपत्ति है। 

कैबिनेट मंत्रियों ने दिया है प्रॉपर्टी का लेखाजोखा
बता दें कि पिछले वित्त वर्ष में सभी 29 कैबिनेट मंत्रियों ने अपनी और अपने आश्रितों की संपत्ति घोषित की थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पास 2.23 करोड़ रुपए करीब की प्रॉपर्टी है। इसमें से ज्यादातर संपत्ति बैंक डिपॉजिट के रूप में है। आपको हैरानी होगी कि  PM मोदी के पास कोई भी अचल संपत्ति नहीं है। यानी घर-जमीन आदि। उनके पास पहले गुजरात के गांधीनगर में जमीन थी। इस जमीन की कीमत 1.1 करोड़ रुपए आंकी गई है। लेकिन इसे वो दान कर चुके हैं। मोदी ने अक्टूबर 2002 में गुजरात के मुख्यमंत्री रहते हुए यह जमीन खरीदी थी। इस जमीन के 3 और पार्टनर थे। इसमें PM की एक चौथाई ( 25%) हिस्सेदारी थी। 

अब जानिए बाकी मंत्रियों की प्रॉपर्टी की डिटेल्स
प्रधानमंत्री मोदी की तरह ही देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी खास पैसे वाले नहीं हैं। उनके पास 2.54 करोड़ रुपए की चल संपत्ति और 2.97 करोड़ रुपए की अचल संपत्ति है। अपनी प्रॉपर्टी की घोषणा करने वालों में धर्मेंद्र प्रधान, ज्योतिरादित्य सिंधिया, आर के सिंह, हरदीप सिंह पुरी, पुरुषोत्तम रूपाला और जी किशन रेड्डी भी शामिल रहे। मुख्तार अब्बास नकवी ने जुलाई में मंत्री पद से इस्तीफा दिया था। वे पहले ही अपनी प्रॉपर्टी की घोषणा कर चुके हैं। मोदी मंत्रिमंडल में इस समय 28 कैबिनेट मंत्री हैं।

PMO की वेबसाइट पर अपलोड हुई मोदी की जानकारी
प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) की वेबसाइट पर PM मोदी की संपत्ति के डिक्लेरेशन से पता चलता है कि 31 मार्च 2022 तक मोदी की कुल संपत्ति 2 करोड़ 23 लाख 82 हजार 504 रुपए थी। मोदी की चल संपत्ति में पिछले साल की तुलना में 26.13 लाख रुपए की बढ़ोतरी हुई है। आज के समय में फोर व्हीलर होनाआम बात है, लेकिन मोदी के पास कोई व्हीकल नहीं है। उनके पास सोने की 4 अंगूठियां हैं। इनकी कीमत 1.73 लाख रुपए बताई जाती है। 31 मार्च, 2021 तक प्रधानमंत्री के पास 1.1 करोड़ रुपए की अचल संपत्ति थी। 31 मार्च 2022 तक की जानकारी के अनुसार, प्रधानमंत्री के पास कुल 35,250 रुपए कैश थे। जबकि पोस्ट आफिस में उनके नाम पर 9 लाख 5 हजार 105 रुपए के नेशनल सेविंग्स सर्टिफिकेट जमा हैं। मोदी के नाम 1 लाख 89 हजार 305 रुपए का लाइफ इंश्योरेंस भी बताए गए हैं।

Tuesday, August 9, 2022

मोहर्रम पर बरेली के बाद वाराणसी में भी बवाल, हुई पत्थरबाजी, चले हथियार


मोहर्रम पर ताजिया जुलूस निकालने के दौरान बरेली के बाद वाराणसी में भी पत्थरबाजी हुई है। यहां हथियार भी चलाये गये। नये रास्ते से जबरन ताजिया निकालने और छायादार पेड़ काटने को लेकर शुरू हुए विवाद के बाद एक व्यापारी को लाठी-डण्डों से पीट डाला। 

Brick stones and weapons also clashed in Varanasi, dozens injured

वाराणसीः उत्तर प्रदेश में मोहर्रम का जुलूस शांतिपूर्वक निकलवाने की पुलिस की मंशा आखिरकार धरी रह गई। बरेली के बाद अब वाराणसी में भी मोर्हरम जुलूस दौरान बवाल हो गया। पुलिस ने भारी सतर्कता बरती। जबरदस्त घेराबन्दी भी थी। लेकिन, बवाल हो ही गया। 

बवाल की शुरुआत जामुन के पेड़ को काटने को लेकर हुई। दरअसल, नई बस्ती से ताजिया लेकर जुलूस मिर्जामुराद के करधना बाजार पहुंचा। तभी ताजिया के लिए खदेरू साव दुकान के सामने एक छायादार जामुन का पेड़ था। कुछ लोग उस पेड़ को काटने लगे। तो स्थानीय लोगों एवं व्यापारियों इसका विरोध किया। बस, यहीं से शुरू हुआ विवाद। 

स्थानीय लोगों ने कहा, ‘मतलब भर का रास्ता है तो पेड़ क्यों काट रहे हो?’ इसी बीच बहस होने लगी और कुछ ही समय में बहस मारपीट में बदल गई। दरअसल, पेड़ काट रहे कुछ मुसलमानों ने एक व्यापारी को जमकर लाठी डण्डों से पीट दिया। दुकान को भी छतिग्रस्त कर दिया। इससे पूरे गांव में बवाल मच गया। 

इस घटना की जानकारी ज्योंही प्रतापपुर बस्ती व अन्य जगह फैली, सैकड़ों लोग मौके पर पहुंच गए। फिर पथराव शुरू हो गया। लोगों को बढ़ता देख जुलूस में मुस्लिम समुदाय के लोग ताजिया लेकर भाग खड़े हुए। इस दौरान ताजिया भी क्षतिग्रस्त हो गई। 
गौर करने वाली बात यह है कि, ईंट-पत्थर के साथ ही हथियारों का भी इस्तेमाल किया गया। बवाल में दर्जनों लोग घायल हुए हैं। पुलिस के मौके पर पहुंचने के बाद भी पत्थरबाजी होती रही। आला अधिकारी भी मौके पर पहुंचे हैं। मौके पर भारी मात्रा में पुलिस फोर्स ने लोगों को समझाने की कोशिश की। जब लोग नहीं मानें तो बल प्रयोग कर तितर बितर किया गया। सूचना पर डीआईजी, एडिशनल एसपी, एसपी ग्रामीण, एडीएम प्रशासन रणविजय सिंह, एसडीएम राजातालाब गिरीश द्विवेदी, सीओ बड़ागांव आदि भी पहुंच गए हैं।

उधर थाना प्रभारी मिर्जामुराद के अनुसार, इस इकलौती ताजिया को करधना बाज़ार होते भटपुरवा गांव ले जा रहे थे। वहां अन्य कई ताजिया सामूहिक रूप से मिलकर कुंडरीया गांव स्थित कर्बला में परम्परागत ढंग से दफन किया जाता है।

ओवैसी की पार्टी का नेता निकला ISIS आतंकी, 15 अगस्त को बम ब्लास्ट की रच रहा था साजिश: यूपी ATS ने आजमगढ़ से दबोचा


ये भी पता चला है कि ISIS आतंकी सबाउद्दीन आजमी असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM का भी सक्रिय सदस्य है।

आजमगढ़, ISIS, सबाउद्दीन, गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश ATS ने आजमगढ़ से ISIS के आतंकी सबाउद्दीन आजमी को गिरफ्तार किया है, जो स्वतंत्रता दिवस पर बम ब्लास्ट की साजिश रच रहा था। ये गिरफ़्तारी मंगलवार (9 अगस्त, 2022) को हुई है। बता दें कि देश 75वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर ‘आज़ादी का अमृत महोत्सव’ मना रहा है और देश भर में इसके लिए कई कार्यक्रमों की योजनाएँ है, कई चल रहे हैं। ये भी पता चला है कि ISIS आतंकी सबाउद्दीन आजमी असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM का भी सक्रिय सदस्य है।

अब आतंकरोधी दस्ते की टीम सबाउद्दीन आजमी को लेकर मुख्यालय पहुँची है, जहाँ उनसे पूछताछ जारी है। इस दौरान ATS ने उनके मोबाइल फोन का डेटा भी खँगाला है। वो आतंकी जिहाद करने के लिए युवाओं का ब्रेनवॉश भी कर रहा था। ISIS द्वारा तैयार किए गए टेलीग्राम चैनल से भी वो जुड़ा हुआ है। इस चैनल का नाम ‘अल स्वायर मीडिया’ है। ATS पता कर रही है कि सबाउद्दीन आजमी कहाँ बम विस्फोट करने की साजिश रच रहा था।

जम्मू कश्मीर में जिस तरह से आतंकियों पर कार्रवाई हो रही है, इस पर वो कश्मीर के लोगों से भी बातचीत कर के उन्हें भड़का रहा था। राजनीति को ही उसने युवाओं का ब्रेनवॉश का माध्यम बनाया था। AIMIM से जुड़े हुए वो अन्य लोगों को भी अपनी आतंकी गतिविधियों में जोड़ रहा था। नगर पालिका माहुल के वार्ड नंबर 9 से उसने सभासद का चुनाव भी लड़ा था। चुनाव के प्रचार-प्रसार को जरिया बना कर वो जिहादी गतिविधियों को अंजाम दे रहा था।

आतंकी गतिविधियों के लिए वो खुद का संगठन भी तैयार कर रहा था। पार्टी के नाम से उसने अपना एक व्हाट्सएप्प ग्रुप भी बना रखा था। इसमें से इसके गिरोह के कई लोगों का खुलासा होने की आशंका है। इसके कई साथियों को जल्द ही दबोचा जा सकता है। आजमगढ़ जिले की ख़ुफ़िया यूनिट और पुलिस ने भी इस गिरफ़्तारी के बाद सक्रियता और सतर्कता बढ़ा दी है। इस गिरफ़्तारी से इस गिरोह द्वारा बम ब्लास्ट की साजिश विफल हो गई है।

परम तत्व दर्शन