Tuesday, August 23, 2022

S-400 की तैनाती से टेंशन में पाकिस्तान, कहने लगा- निरंकुश तरीके से हथियार जुटाने में लगा है भारत


Pakistan

पाकिस्तान के प्रवक्ता ने आरोप लगाया, ‘‘पाकिस्तान की लंबे समय से यह चिंता रही है कि हथियारों की होड़ और पिछले कुछ वर्षों में भारत द्वारा निरंकुश तरीके से हथियार जुटाने से हमारे क्षेत्र में असंतुलन पैदा हुआ है जोकि और बढ़ गया है।

चीन और पाकिस्तान के रूप में भारत के सामने दो बड़े खतरे हैं। दोनों देशों की तरफ से भारत के खिलाफ रणनीतिक चालें चली जाती रहती हैं। दोनों परमाणु हथियार संपन्न देश हैं और भारत को लेकर दोनों देशों के इरादे भी ठीक नहीं हैं। ऐसे में भारत की तरफ से भी अपनी तैयारियां तेज कर दी गई हैं। भारत ने अपने आयुध के जखीरे में आधुनिक तकनीक से लैस हथियारों को शामिल करने में लगा है। लेकिन भारत की इन रक्षा तैयारियों ने पाकिस्तान को डरा दिया है। घबराहट में उसकी तरफ से अटपटे बयान भी सामने आने लगे हैं। पाकिस्तान ने आरोप लगाया कि भारत का ‘‘निरंकुश तरीके से हथियार जुटाना’’ क्षेत्र में असंतुलन पैदा कर रहा है, जिससे शांति और स्थिरता को खतरा है। 

पाकिस्तान सीमा से करीब 90-100 किलोमीटर की दूरी  

पाकिस्तान के विदेश कार्यालय के प्रवक्ता असीम इफ्तिखार अहमद ने साप्ताहिक प्रेसवार्ता के दौरान उस सवाल के जवाब में यह बात कही, जिसमें भारतीय वायुसेना द्वारा पंजाब के आदमपुर और हलवारा वायुसेना स्टेशन में एस-400 रूसी मिसाइल रक्षा प्रणाली की तैनाती के बारे में पूछा गया था, जो पाकिस्तान सीमा से करीब 90-100 किलोमीटर की दूरी पर है।

हमारे क्षेत्र में पैदा हो रहा असंतुलन: पाकिस्तान 

पाकिस्तान के प्रवक्ता ने आरोप लगाया, ‘‘पाकिस्तान की लंबे समय से यह चिंता रही है कि हथियारों की होड़ और पिछले कुछ वर्षों में भारत द्वारा निरंकुश तरीके से हथियार जुटाने से हमारे क्षेत्र में असंतुलन पैदा हुआ है जोकि और बढ़ गया है। यह क्षेत्रीय शांति और स्थिरता के लिए खतरा है।’’ उन्होंने कहा कि पाकिस्तान ने उन चिंताओं को अंतरराष्ट्रीय समुदाय के सदस्यों के साथ साझा किया है और इन मुद्दों को संयुक्त राष्ट्र में संबंधित मंचों पर भी उठाया है।

भारत के शीर्ष सत्ताधारी नेता पर फिदाइन हमले की साजिश रच रहा ISIS का आतंकी रूस में पकड़ा गया

रूस में सोमवार को इस्लामिक स्टेट (IS)  के फिदायीन हमलावर को गिरफ्तार किया गया है। वह भारत में आत्मघाती हमले की फिराक में था. रूसी सुरक्षा एजेंसियों ने यह गिरफ्तारी की है। एजेंसियों ने दावा किया है कि सुसाइड हमलावर भारत में धमाके की साजिश रच रहा था। उसके निशाने पर सत्ताधारी दल के शीर्ष नेता थे। रूसी समाचार एजेंसी स्पुतनिक के अनुसार, आरंभिक पूछताछ में इस आतंकी ने कबूला है कि उसने भारत के एक शीर्ष नेता को निशाना बनाने की साजिश रची थी। उसने यह भी बताया कि आईएस भारत में हमले की साजिश रच रहा है।

तुर्की में आत्मघाती हमलावर के रूप में भर्ती किया था

रिपोर्ट्स के मुताबिक, रूस की फेडरल सिक्योरिटी सर्विस (FSB)  ने प्रतिबंधित IS के एक सदस्य को गिरफ्तार किया है। वह सेंट्रल एशियाई देश का मूल निवासी है। पकड़े गए ISIS आतंकी को तुर्की में आत्मघाती हमलावर के रूप में भर्ती किया था। उसे भारत में आतंकी हमला करने के लिए रूस छोड़कर जाने के आदेश दिए गए थे।

भारतीय राजनेता पर हमले की प्लानिंग कर रहा था

आतंकी की योजना भारत में सत्ताधारी दल के एक बड़े नेता को उड़ाने की थी। रूस की सुरक्षा एजेंसी की मानें तो, वह अप्रैल से जून तक तुर्की में था और उसने वहां आतंकी की ट्रेनिंग थी। उसे पहले रूस भेजा गया और वहां से उसे भारत भेजने की तैयारी थी।

इराक और सीरिया के बड़े हिस्से पर है इस्लामिक स्टेट का कब्जा

बता दें कि आईएसआईएस को दाएश, इस्लामिक स्टेट ऑफ इराक एंड द लेवेंट या इस्लामिक स्टेट ऑफ इराक एंड सीरिया के नाम से भी जाना जाता है। 2013 में यह आतंकी संगठन अस्तित्व में आया था। यह दुनिया का सबसे खूंखार आतंकी और अमीर आतंकी संगठन माना जाता है। इसका बजट दो अरब डॉलर का बताया जाता है। 2014 में इसने अपने मुखिया अबु बक्र अल बगदादी को दुनिया के सभी मुसलमानों का खलीफा घोषित किया था। इराक और सीरिया के बड़े हिस्से पर इस आतंकी संगठन का कब्जा माना जाता है। इन जगहों पर आतंकी संगठन पुराना इस्लामी कानून चलाता है।

Monday, August 22, 2022

यूपी में दो समुदाय के लोग आमने-सामने, खिंच गईं तलवारें, 21 घायल


Bahraich: दो समुदाय के लोग आमने-सामने, खिंच गईं तलवारें, 21 घायल, जानिए क्या है मामला?यूपी के बहराइच में दो समुदायों के बीच जमकर मारपीट और बवाल हो गई. इस घटना से इलाके में तनाव का माहौल है. आपको बता दें कि खेत में बकरी चरने को लेकर ये बवाल हुआ. इस दौरान जमकर  लाठी-डंडे और तलवारें भी चलीं. जिसमें 21 लोग घायल हो गए. ये मामला थाना मोतीपुर इलाके का है. बता दें कि बहराइच पुलिस ने इस मामले में 12 लोगों को गिरफ्तार किया है.

बलवा सहित तमाम संगीन धाराओं में दर्ज हुई FIR
आपको बता दें कि थाना मोतीपुर के लौकिहा गांव में ये वारदात हुई. खुद SSP ने मौके का दौरा किया है. वहीं, इस बवाल को लेकर स्थानीय पुलिस की भूमिका पर भी गंभीर सवाल उठाए जा रहे हैं. बता दें कि दोनों पक्षों के बीच पहले से रंजिश की आग सुलग रही थी. त्योहारों के दौरान भी उच्चाधिकारियों ने मौके पर नजर रखने के लिए पहले से स्थानीय पुलिस को आगाह किया था.

12 लोग पुलिस की हिरासत में, मौके पर फोर्स तैनात
दरअसल, बाग में बकरी जाने को लेकर दो समुदाय में मारपीट शुरू हो गई. आरोप है कि अल्पसंख्यक समुदाय की ओर से लाठी डंडे और तलवार से हमला किया गया, जिसमें 21 लोग घायल हुए हैं. चार घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है. पुलिस समुदाय विशेष के 31 नामजद और अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. वहीं, एसपी ने घटनास्थल का जायजा लिया है. बता दें कि गांव में पुलिस तैनात है.

मारपीट में एक पक्ष के 21 लोग घायल
दरअसल, मोतीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम लौकिहा राय बोझा मुस्लिम बाहुल्य गांव है. गांव निवासी विनोद वर्मा पुत्र हरीराम का बाग है. उनके बाग में गांव के ही इसरार पुत्र अब्दुल अजीज की बकरी फसल चरने लगी, जिसका विनोद ने विरोध किया. इससे इसरार नाराज हो गया. बताया जा रहा है कि वह अपने सैकड़ों साथियों के साथ लाठी डंडा और तलवार लेकर पहुंच और सभी को मारने लगे. मारपीट में एक पक्ष से 21 लोग घायल हो गए हैं. चार लोगों की हालत गंभीर है, उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है.

पुलिस अधीक्षक ने दी जानकारी
आपको बता दें कि सूचना पाकर थानाध्यक्ष मुकेश कुमार सिंह, एसडीएम ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी, पुलिस क्षेत्राधिकारी जंग बहादुर यादव, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अशोक कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. वहीं, पुलिस अधीक्षक केशव कुमार चौधरी ने भी मौका मुआयना कर, ग्रामीणों का बयान दर्ज किया. पुलिस अधीक्षक ने बताया कि विनोद वर्मा की तहरीर पर 31 नामजद और अज्ञात पर मुकदमा दर्ज किया गया है. जबकि 12 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी गई है. पुलिस अधीक्षक ने बताया कि गांव में पुलिस बल तैनात है.

Thursday, August 18, 2022

‘गाँव में रहना है तो इस्लाम अपनाना पड़ेगा’: झारखंड के मुस्लिम बहुल गाँव में हिंदू परिवार की बेटियों के साथ मारपीट और अश्लीलता, पंचायत में उठक-बैठक भी कराई


हाल ही में झारखंड के कई जिलों के ऐसे इलाके के सरकारी स्कूलों के नाम बदलने का मामला सामने आया, जहाँ मुस्लिमों की आबादी ज्यादा है। इन इलाकों के सरकारी स्कूलों के नाम बदलकर उर्दू स्कूल कर दिया गया और रविवार की जगह शुक्रवार (जुमे) की दिन छुट्टी घोषित कर दी गई।

प्रदर्शन और पीड़ित

झारखंड के हजारीबाग (Hazaribagh, Jharkhand) के एक गाँव में रहने वाले दो-तीन हिंदू परिवारों को मुस्लिमों द्वारा तंग करने का मामला सुर्खियों में है। इस गाँव की एक हिंदू लड़की को मुस्लिमों द्वारा कान पकड़वाकर जबरन उठक-बैठक कराने का मामला सामने आया है। इतना ही नहीं, उन पर इस्लाम अपनाने (Religious Conversion in Islam) का भी दबाव बनाया जा रहा है।

मामला हजारीबाग के बड़कागाँव थाना क्षेत्र के सिरमा गाँव का है। इस गाँव की महिला किरण देवी का आरोप है कि 10 अगस्त की रात को मुखिया इशरत जहां के बेटे वसीम दर्जनों लोगों के साथ रात में उनके जबरन घुस गया और बेटियों को अगवा करके ले गया।

किरण देवी का आरोप है कि बाहर बारिश में भरी पंचायत में उनकी दोनों नाबालिग बेटियों के साथ गाली-गलौच और अश्लीलता की गई। उन्हें थप्पड़ मारे गए और कान पकड़वाकर सबके उठक-बैठक कराई गई। इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर भी वायरल कर दिया गया। आरोपितों ने धमकी दी कि उनका पूजा-पाठ बंद करवा दिया जाएगा।

किरण देवी का कहना है कि अगले दिन जब इस घटना की शिकायत लेकर पंचायत समिति के पास गई तो तो 15-20 लोगों ने उन्हें घेर लिया, जिसमें मुस्लिम महिलाएँ भी शामिल थीं। वे सभी किरण देवी पर इस्लाम अपनाने का दबाव बनाने लगे। उन्होंने धमकाया कि इस गाँव में रहना है तो मुस्लिम बनना होगा, नहीं तो लापता करवा दिया जाएगा। 

हालाँकि, पुलिस ने लापरवाही और पीड़ित परिवार पर ही केस दर्ज करने के बाद सनातन हिंदू समाज संगठन ने अनशन शुरू कर दिया। संगठन का कहना है कि पीड़ित को न्याय दिलाने के बजाय पुलिस ने उन पर ही मामला दर्ज कर दिया है। संगठन ने परिवार पर केस हटाने और उसे सुरक्षा देने की माँग की है।

बता दे कि सिरमा गाँव है मुस्लिम बहुल और यहाँ पर हिंदुओं के दो-तीन परिवार ही रहता है। जिस परिवार को प्रताड़ित किया जा रहा है उसमें दो नाबालिग लड़कियाँ, एक छोटा भाई और उनकी विधवा माँ है। उनके पिता तुलसी साव की मौत हो चुकी है।

मामले की शिकायत करने के बाद मुस्लिम पक्ष ने भी परिवार पर मुकदमा कर दिया। पुलिस ने पीड़ित परिवार पर ही धार्मिक भावना भड़काने का आरोप लगाकर मामला दर्ज कर लिया। इस पर पीड़िता का कहना है कि पुलिस आरोपितों को बचाने के लिए जानबूझकर मामले को उलझा रही है।

जब लोगों को इस बात का पता चला तो उनमें आक्रोश फैल गया। पुलिस की इस कार्रवाई के विरोध में अनशन शुरू कर दिया। लोगों के दबाव को देखते हुए पुलिस का कहना है कि दो आरोपितों को गिरफ्तार किया जा चुका है और अन्य चार लोगों की तलाश जारी है। उन्हें जल्दी ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

बता दें कि आरोपितों में मुखिया इशरत जहां के पुत्र मोहम्मद वसीम, शजीबुल्ला, मोहम्मद नाजिम, मोहम्मद तकिब, मोहम्मद आसिफ समेत 5 अज्ञात लोगों का नाम शामिल है। पुलिस ने इनमें मोहम्मद नदीम और मोहम्मद साकिब को गिरफ्तार कर लिया है।

इसके पहले पंचायत में उसे एक वीडियो वायरल करने का दोषी करार दिया था और कहा था कि इसे वायरल करने से उनकी धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुँची है। वहीं, युवती का कहना था कि उसने वीडियो को वायरल नहीं किया है। इसके बावजूद उसे और परिवार को जलील किया गया। बताया जा रहा है कि उस वीडियो में गाँव के कुछ मुस्लिम लड़के पाकिस्तान का झंडा लहरा रहे थे।।

बता दें कि झारखंड में कई इलाकों में पिछले कुछ वर्षों में मुस्लिमों की तादाद तेजी से बढ़ी है। आबादी बढ़ने के साथ उन इलाकों की जनसांख्यिकीय स्थिति भी बदल गई है। जिन-जिन क्षेत्रों में मुस्लिमों की आबादी बढ़ी है, वहाँ वे इस्लाम के अनुसार कामकाज करने का दबाव बना रहे हैं।

हाल ही में झारखंड के कई जिलों के ऐसे इलाकों के सरकारी स्कूलों के नाम बदलने का मामला सामने आया, जहाँ मुस्लिमों की आबादी ज्यादा है। इन इलाकों के सरकारी स्कूलों के नाम बदलकर उर्दू स्कूल कर दिया गया और रविवार की जगह शुक्रवार को छुट्टी घोषित कर दी है।

हरदोई में नौकर के प्यार में पागल हुई मालकिन ने पति को दी थी दर्दनाक मौत, कोर्ट ने पांच साल बाद दिया ये फैसला


यूपी के हरदोई में पांच साल पहले हुई हत्या मामले में कोर्ट ने आजीवन कारावास के साथ हजारों रुपए का अर्थदंड लगाते हुए आरोपियों को सजा सुनाई है। नौकर के प्यार में पागल हुई एक महिला ने पति को दर्दनाक मौत दी थी।

mistress fell madly love servant Hardoi gave husband painful death court gave decision after five years

हरदोई: उत्तर प्रदेश के जिले हरदोई में कोर्ट ने पांच साल पहले हत्या के मामले में फैसाल सुनाया है। शहर में एक महिला ने नौकर के साथ मिलकर पति की निर्मम हत्या की थी। इसी मामले में अदालत ने नौकर और मृतक की पत्नी को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। दरअसल पांच साल पहले नौकर के साथ अवैध संबंधों का विरोध करने पर महिला ने नौकर के साथ मिलकर पति की गला घोटकर हत्या कर दी थी। इतना ही नहीं उसके सिर पर बांके से भी हमला किया था। कोर्ट में सुनवाई के बाद अभियोजन पक्ष की ओर से प्रस्तुत किए गए साक्ष्यों के आधार पर सत्र न्यायाधीश निरुपमा विक्रम की अदालत ने पति की हत्या करने वाली महिला और उसके प्रेमी नौकर को आजीवन कारावास की सजा से दंडित किया है। इसके अलावा कोर्ट ने नौकर पर 30 हजार और महिला पर 25 हजार रुपए का अर्थदंड भी लगाया है।

महिला ने रस्सी से अपने पति की दी दर्दनाक मौत
साल 2017 की 22 जून को शहर के थाना कोतवाली क्षेत्र में आवास विकास कॉलोनी के रहने वाले मनीष श्रीवस्तव की रस्सी से गला घोटकर और बांके के द्वारा सिर पर प्रहार कर निर्मम हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने इन्ही की हत्या का खुलासा किया था। इसमें पुलिस का कहना था कि मनीष ने घटना से 9 साल पहले आवास विकास कॉलोनी निवासी शीतल वर्मा के साथ प्रेम विवाह किया था, मृतक पति, पत्नी और बच्चों के साथ अपनी ससुराल में रहता था। वह डीजे चलवाने का कोरबार करता था और उसका काम उसका नौकर राहुल कश्यप निवासी चंदीपुरवा देखता था। तभी घर आते जाते नौकर राहुल का मृतक की पत्नी शीतल वर्मा के साथ अवैध संबंध हो गए थे। 

पति ने दोनों को साथ देखने के बाद किया था विरोध 
हत्या की घटना वाले दिन सुबह मनीष ने दोनों को एक साथ देख लिया था। इसका विरोध किया तो शीतल ने रस्सी से गला कसकर और राहुल ने बांके से हमला कर उसकी हत्या कर दी थी। इतना ही नहीं हत्या के बाद इसको हादसा करार देने के लिए दोनों मृत अवस्था में मनीष को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे थे। डॉक्टरों ने देखते ही मृत घोषित किया और पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। मृतक की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या का खुलासा हुआ। पुलिस ने दोनों से पूछताछ की तो उन्होंने अपना गुनाह स्वीकार कर लिया था। 

मृतक की मां ने हत्या का मुकदमा कराया था दर्ज
दोनों के गुनाह स्वीकारने के बाद पुलिस ने दोनों की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त बांका,रस्सी और तमंचा व कारतूस बरामद कर दोनों को जेल भेज दिया था। मृतक की मां मायारानी श्रीवास्तव ने नौकर राहुल और बहु शीतल के खिलाफ बेटे की हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। अभियोजन पक्ष की ओर से संजीव सिंह ने मुकदमे से संबंधित साक्ष्य प्रस्तुत किए और गवाहों के बयान दर्ज कराए गए। इस हत्या की प्रक्रिया पांच साल तक चली और बुधवार को अपर सत्र न्यायाधीश निरुपमा विक्रम की अदालत ने नौकर राहुल और मृतक की पत्नी शीतल वर्मा को दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही शीतल को 25 हजार और राहुल को 30 हजार रुपए का अर्थदंड भी लगाया है।

Wednesday, August 17, 2022

यूपी: आधी रात को चोरी-चुपके नाबालिग हिंदू लड़की का हो रहा था निकाह आ धमकी पुलिस


उत्तर प्रदेश के उन्नाव में नाबालिग हिंदू लड़की के साथ युवक के निकाह का सनसनीखेज मामला सामने आया है. (सांकेतिक तस्वीर)

उन्नाव: उत्तर प्रदेश के उन्नाव में नाबालिग हिंदू लड़की के साथ युवक के निकाह का सनसनीखेज मामला सामने आया है. उन्नाव के गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले में रहने वाली नाबालिग किशोरी के साथ युवक का निकाह कराने के लिए मंगलवार देर रात एक मुस्लिम महिला के दबाव में मौलाना लड़की के घर पहुंचा. हालांकि, जैसे ही मौलाना को पता चला कि लड़की और लड़का दोनों हिंदू हैं, उसने निकाह कराने से मना कर दिया, मगर जब उसके ऊपर दवाब बनाया गया तो उसने निकाह कराना शुरू कर दिया.

हिंदू लड़का-लड़की के निकाह के लिए मौलाना जब दुआ पढ़ रहा था, तभी हिन्दू नाबालिग लड़की के निकाह की सूचना पर हिन्दू संगठन और आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और हंगामा खड़ा कर दिया. हंगामे की सूचना पर पुलिस भी पहुंची और सभी को हिरासत में लिया. फिलहाल, पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है. इतना ही नहीं, हिंदूवादी संगठन के लोग थाने पर भी काफी देर तक जमे रहे. इस तरह से थाने के बाहर आधी रात तक लोगों का जमावड़ा लगा रहा.

बताया जा रहा है कि इलाके की रहने वाली 14 वर्षीय किशोरी के घर युवक पहुंचा था. देर रात निकाह करने के लिए मौलाना को बुलाया गया. मौलाना ने दोनों के हिन्दू होने के चलते निकाह करवाने से मना कर दिया मगर दबाव में दुआ पढ़ी जा रही थी. हालांकि, तभी हिंदूवादी संगठन पहुंच गए और पीछे से पुलिस भी आ धमकी. पुलिस और हिन्दू संगठनों को देख वहां हड़कंप मच गया. हिंदू लड़की के निकाह की जानकारी होने पर हिन्दू संगठन के लोगों ने जमकर हंगामा किया.

सूत्रों की मानें तो नाबालिग की परवरिश कर रही मुस्लिम महिला द्वारा लड़की को बेचे जाने की आशंका जताई जा रही है. वहीं पुलिस ने इमाम को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है. फिलहाल, पुलिस ने मौजूद लोगों को समझा बुझाकर वापस भेज दिया है. हालांकि, नाबालिग लड़की का निकाह क्यों कराया जा रहा था, इसके पीछे की वजह सामने नहीं आई है. वहीं लड़की के पिता की तरफ से मुस्लिम महिला और एक मुस्लिम व्यक्ति के खिलाफ तहरीर दी गई है.

Tuesday, August 16, 2022

उत्तर प्रदेश में एक परिवार को झंडा बांटने पर मिली सिर तन से जुदा करने की धमकी


बिजनौर में एक परिवार को झंडा बांटने पर मिल सिर तन से जुदा करने की धमकी

अरुण कश्यप उर्फ अन्नू एक छोटे से मकान में अपने परिवार के साथ बिजनौर के बुद्धुपाड़ा इलाके में रहता है. 14 अगस्त की सुबह अरुण कश्यप के परिवार ने उठ कर देखा कि इनके मकान के मुख्य दीवार पर हाथ से लिखी चंद लाइन का धमकी भरा एक कागज चस्पा था. दीवार पर चिपके कागज़ की इबारत कुछ इस तरह लिखी है, "अन्नू तुझे घर-घर तिरंगा देने की बहुत खुशी है. तेरा भी सिर तन से अलग करना पड़ेगा-ISI के साथी."

बिजनौर. जहां एक ओर स्वतंत्रता की 76वीं वर्षगांठ के मौके पर आजादी के अमृत महोत्सव में हर कोई जश्न में डूबा हुआ था तो वहीं बिजनौर के एक गरीब परिवार को तिरंगा झंडा बांटने पर सिर कलम करने की धमकी भरा पत्र मिलने से पूरा परिवार दहशत व सदमे में है. पुलिस प्रशासन ने पुलिस परिवार को सुरक्षा मुहैया करा दी है. साथ ही अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर पुलिस की कई टीमें लगाकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है.

अरुण कश्यप उर्फ अन्नू एक छोटे से मकान में अपने परिवार के साथ बिजनौर के बुद्धुपाड़ा इलाके में रहता है. 14 अगस्त की सुबह अरुण कश्यप के परिवार ने उठ कर देखा कि इनके मकान के मुख्य दीवार पर हाथ से लिखी चंद लाइन का धमकी भरा एक कागज चस्पा था. दीवार पर चिपके कागज़ की इबारत कुछ इस तरह लिखी है, “अन्नू तुझे घर-घर तिरंगा देने की बहुत खुशी है. तेरा भी सिर तन से अलग करना पड़ेगा-ISI के साथी.” धमकी भरा पत्र देखकर पुलिस के अफसरों के भी होश उड़ गए आनन-फानन में अरुण कश्यप के परिवार के घर सुरक्षा मुहैया करा दी गई. साथ ही पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ संगीन धाराओं में केस दर्ज कर सीओ की अगुवाई में कई पुलिस की टीम लगाकर मामले की जांच की जा रही हैं. एसपी सिटी, बिजनौर डॉ प्रवीन रंजन सिंह ने कहा कि मामले में जो भी तथ्य सामने आएगा प्रभावी तरिके से कार्यवाही अमल में लाई जाएगी.

पूरा परिवार खौफजदा
अरुण कश्यप की माने तो उनका परिवार खौफ़ के मारे बेहद दहशतज़दा है. पूरा परिवार छोटे से कमरे में कैद हो चला है. परिवार की आंखों व चेहरे पर खौफ व दहशत की लकीरें साफ तौर पर देखी जा सकती है. अरुण कशयप का कहना है कि जिसने भी ऐसी हरकत की हैं वो जल्द पुलिस की गिरफ्त में होना चाहिए. साथ ही कश्यप का पूरा परिवार धमकी भरे पत्र मिलने के बाद दहशत में है.

परम तत्व दर्शन