Saturday, June 10, 2023

‘मंदिर को बम से उड़ाकर यहाँ मस्जिद बनवाऊँगा’: श्रीचंडी सिद्धपीठ में घुसकर नमाज पढ़ने वाला अनवर गिरफ्तार, गजवा-ए-हिंद के नारे लगा मचाया था उत्पात


हापुड़ के श्रीचंडी सिद्धपीठ मंदिर में युवक कुछ देर टहलने के बाद उसने चादर बिछाकर नमाज पढ़ने लगा। इस पर मंदिर के पुजारी और वहाँ मौजूद लोगों ने उसे रोकने की कोशिश की। इस पर वह भड़क गया और उनके साथ गाली-गलौज करने लगा। इसके बाद उसने मंदिर में गजवा-ए-हिंद के नारे लगाए और मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी दी।

हापुड़ श्रीचंडी मंदिर नमाज

उत्तर प्रदेश के हापुड़ में मंदिर में नमाज पढ़ने के मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। आरोपित की पहचान अनवर के रूप में हुई। आरोप है कि अनवर ने मंदिर में नमाज पढ़ने के साथ ही गजवा-ए-हिंद के नारे लगाते हुए मंदिर को बम से उड़ा वहाँ मस्जिद बनाने की धमकी दी। घटना शुक्रवार (9 जून 2023) की है।

मामला हापुड़ के श्रीचंडी सिद्धपीठ मंदिर का है। यहाँ सुबह करीब 4:40 बजे एक युवक मंदिर में घुस गया। कुछ देर टहलने के बाद उसने चादर बिछाकर नमाज पढ़नी शुरू कर दी। इस पर मंदिर के पुजारी और वहाँ मौजूद लोगों ने उसे रोकने की कोशिश की। इस पर वह भड़क गया और उनके साथ गाली-गलौज करने लगा। अभद्रता के बाद भी वहाँ मौजूद लोग उसे मंदिर से जाने के लिए कह रहे थे। इस पर उसने अगले जुमे को नमाज पढ़ने की धमकी दी।

यही नहीं, अनवर ने मंदिर परिसर में गजवा-ए-हिंद का नारे लगाते हुए मंदिर को बम से उड़ाने और वहाँ मस्जिद बनाने की धमकी दी। इसके बाद उसने मंदिर में लूटपाट करने की धमकी देते हुए दावा किया था कि मंदिर के बाहर उसके अन्य साथी भी मौजूद हैं। हालाँकि इसके बाद मंदिर के पुजारियों और श्रद्धालुओं ने उसे मंदिर परिसर से भगा दिया। इस मामले की जानकारी जैसे ही इलाके में फैली, भारी संख्या में लोग मंदिर के पास इकट्ठा होकर हँगामा करने लगे। 

इस घटना से नाराज व्यापारी वर्ग ने भी बंद की चेतावनी दे दी। मामले की सूचना मिलने पर बड़ी संख्या में पुलिस मौके पर पहुँच गई। पुलिस के साथ ही डीएम, एसपी समेत आला अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुँचे और लोगों को शांत कराया। पुलिस ने मंदिर परिसर से सीसीटीवी फुटेज लेकर मामले की जाँच शुरू की थी। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने अनवर को गिरफ्तार किया है। उसके खिलाफ धारा 295, 295A, 298, IPC की धारा 153A ज तहत मामला दर्ज किया गया।

शुरुआती जाँच के आधार पर पुलिस इस मामले में किसी भी प्रकार के षड्यंत्र की बात से इनकार करते हुए आरोपित से कड़ी पूछताछ की बात कर रही है। वहीं, दूसरी ओर मंदिर के पुजारियों व अन्य लोगों ने मंदिर परिसर को गंगाजल से धुलकर वहाँ पूजा अर्चना की।

Thursday, June 8, 2023

'ब्राह्मण द ग्रेट' किताब लिखने वाले IAS नियाज खान की मुसलमानों को नई सलाह...


'ब्राह्मण द ग्रेट' किताब लिखने वाले IAS नियाज खान की मुसलमानों को नई सलाह...

दुनिया में मुस्लिम ही आतंकवाद फैलाने का दावा करने वाले और ब्राह्माणों की महानता पर अध्ययन करने वाले मध्य प्रदेश के आईएएस अधिकारी नियाज खान ने दमोह गंगा-जमुना स्कूल में विवाद के बीच मुसलमानों को सलाह दी है. उन्होंने कहा कि मुस्लिम भाई भी गौ रक्षक बनें, धर्म परिवर्तन का विरोध करें,  किसी का धर्म ना बदलवाएं. उन्होंने इसे लेकर ट्वीट किया है, जो काफी वायरल हो रहा है.

क्या लिखा ट्वीट में ?
नियाज खान ने गुरुवार सुबह एक ट्वीट कर लिखा - मुस्लिम भाई भी गोरक्षक बनें, धर्म परिवर्तन का विरोध करें, किसी का धर्म ना बदलवाएं. जबरन धर्म बदलवाना इस्लाम में प्रतिबंधित है. अगर शाकाहार अपना सकें तो यह एक बेहतरीन प्रयास होगा. यद्यपि शाकाहारी बनने को बाध्य नही किया जा सकता। हर मुस्लिम भाई ब्राह्मणों से मधुर संबंध रखें.

ब्राह्मणों पर लिख चुके किताब
बता दें कि नियाज खान उपन्यासकार भी हैं. उनके 8 उपन्यास अभी तक प्रकाशित किए जा चुके हैं. उनका पिछला उपन्यास ब्राह्मण द ग्रेट काफी प्रचलित हुआ था. जिसमें उन्होंने ब्राह्मण को लेकर कहा था कि ब्राह्मण का सुपर ब्रेन होता है. चार महीने पहले बाजार में आई इस किताब में उन्होंने ये भी लिखा था कि जब-जब सड़क पर चोटी-जनेऊधारी ब्राह्मण नंगे पांव निकलता है तो वह साक्षात भगवान का रूप होता है. नियाज खान अक्सर विवादों में भी रहते हैं.

कौन हैं IAS अफसर नियाज खान

नियाज खान मध्य प्रदेश कैडर के आईएएस अधिकारी हैं. नियाज खान अपने धर्म की हिंसक छवि को मिटाने के लिए भी रिसर्च कर रहे हैं. उनका मानना है कि इस्लाम के बदनाम होने के पीछे कई संगठनों की खराब छवि है. नियाज खान अब तक आधा दर्जन से ज्यादा किताबें भी लिख चुके है. इसके अलावा वो अबू सलेम पर भी किताब लिख चुके हैं. वे हिंदू धर्म से भी काफी प्रभावित नजर आते हैं. इसके अलावा पिछले साल कश्मीर फाइल्स फिल्म को लेकर उनकी टिप्पणी की वजह से परेशानी से घिरे थे.

Monday, June 5, 2023

यूपी में दिसंबर तक 90 हजार से अधिक गांवों की घरौनियां तैयार करने का लक्ष्य


yogiउत्तर प्रदेश की सरकार ने इस साल दिसंबर तक 90 हजार से अधिक ग्रामों की घरौनियां तैयार करने का लक्ष्य रखा है। इस लक्ष्य के सापेक्ष 31 जुलाई तक सर्वे ऑफ इंडिया से त्रुटिरहित मानचित्र प्राप्त करने का लक्ष्य है तो 31 अगस्त तक मौके पर जाकर परीक्षण का लक्ष्य भी तय किया गया है। मुख्य सचिव के समक्ष इसकी कार्ययोजना एवं लक्ष्य का विस्तृत ब्यौरा रखा गया है। अभी तक योगी सरकार ने 90,894 ग्रामों का ड्रोन सर्वे पूरा कर लिया है, जबकि करीब 73 हजार ग्रामों का सर्वे ऑफ इंडिया से मानचित्र प्राप्त कर लिया गया है। करीब 57 लाख घरौनियां तैयार की जा चुकी हैं। इनमें से 24 अप्रैल 2023 तक करीब 55.15 लाख घरौनियां वितरित भी की जा चुकी हैं जो बड़ी उपलब्धि है।

टॉप 10 जनपदों में बुंदेलखंड के जिले सबसे आगे हैं। ललितपुर (99.944 प्रतिशत), जालौन (99.657 प्रतिशत) और झांसी (99.056 प्रतिशत) टॉप 3 में है,ं तो महोबा (98.701प्रतिशत) के साथ पांचवें स्थान पर है। चौथे स्थान पर मुरादाबाद (99.037) है। बागपत (98.375 फीसद), संभल (97.474), हमीरपुर (97.328), शामली (97.044) और कासगंज (97.008) क्रमश: छठे, सातवें, आठवें, नौवें और दसवें स्थान पर है।

24 अप्रैल को पीएम मोदी ने राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश के 20,98,926 घरौनियों का डिजिटली वितरण किया था। इन घरौनियों का वितरण प्रधानमंत्री स्वामित्व योजना के अंतर्गत प्रदेश के 37,833 ग्रामों के लिए किया गया। तब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इसे ग्रामोदय से राष्ट्रोदय की संकल्पना को साकार करने वाला कदम बताया था।लखनऊ, 3 जून (आईएएनएस)| उत्तर प्रदेश की सरकार ने इस साल दिसंबर तक 90 हजार से अधिक ग्रामों की घरौनियां तैयार करने का लक्ष्य रखा है। इस लक्ष्य के सापेक्ष 31 जुलाई तक सर्वे ऑफ इंडिया से त्रुटिरहित मानचित्र प्राप्त करने का लक्ष्य है तो 31 अगस्त तक मौके पर जाकर परीक्षण का लक्ष्य भी तय किया गया है। मुख्य सचिव के समक्ष इसकी कार्ययोजना एवं लक्ष्य का विस्तृत ब्यौरा रखा गया है। अभी तक योगी सरकार ने 90,894 ग्रामों का ड्रोन सर्वे पूरा कर लिया है, जबकि करीब 73 हजार ग्रामों का सर्वे ऑफ इंडिया से मानचित्र प्राप्त कर लिया गया है। करीब 57 लाख घरौनियां तैयार की जा चुकी हैं। इनमें से 24 अप्रैल 2023 तक करीब 55.15 लाख घरौनियां वितरित भी की जा चुकी हैं जो बड़ी उपलब्धि है।

टॉप 10 जनपदों में बुंदेलखंड के जिले सबसे आगे हैं। ललितपुर (99.944 प्रतिशत), जालौन (99.657 प्रतिशत) और झांसी (99.056 प्रतिशत) टॉप 3 में है,ं तो महोबा (98.701प्रतिशत) के साथ पांचवें स्थान पर है। चौथे स्थान पर मुरादाबाद (99.037) है। बागपत (98.375 फीसद), संभल (97.474), हमीरपुर (97.328), शामली (97.044) और कासगंज (97.008) क्रमश: छठे, सातवें, आठवें, नौवें और दसवें स्थान पर है।

24 अप्रैल को पीएम मोदी ने राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश के 20,98,926 घरौनियों का डिजिटली वितरण किया था। इन घरौनियों का वितरण प्रधानमंत्री स्वामित्व योजना के अंतर्गत प्रदेश के 37,833 ग्रामों के लिए किया गया। तब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इसे ग्रामोदय से राष्ट्रोदय की संकल्पना को साकार करने वाला कदम बताया था।

Wednesday, May 31, 2023

माफिया मुख्तार अंसारी के बेटे अब्बास की पत्नी को हाईकोर्ट से नहीं मिली राहत


माफिया मुख्तार अंसारी के बेटे अब्बास की पत्नी को हाईकोर्ट से नहीं मिली राहत

उत्तर प्रदेश के चित्रकूट कारागार में नियमों की अनदेखी कर माफिया डॉन मुख्तार अंसारी के विधायक बेटे अब्बास अंसारी से मिलाई करने, गवाहों को धमकी देने और रंगदारी की वसूली की षड्यंत्र में शामिल होने, कारागार में सुविधाएं मौजूद कराने और इसके लिए कारागार के ऑफिसरों तथा कर्मचारियों को उपहार पैसा और प्रलोभन देने के मुद्दे में कारागार में बंद मुख्तार अंसारी की बहू और अब्बास अंसारी की पत्नी निखत बानो की जमानत याचिका को उच्च न्यायालय की लखनऊ बेंच ने खारिज कर दिया है।

बता दें कि, बीते 10 फरवरी को जिलाधिकारी (डीएम) अभिषेक आनंद और पुलिस अधीक्षक वृंदा शुक्ला ने मुखबिर की सूचना पर कारागार में छापा मारकर कारागार में बंद विधायक अब्बास अंसारी और निखत अंसारी को अनाधिकृत रूप से मिलन कान का पर्दाफाश किया था, जिसके बाद पुलिस ने विधायक अब्बास अंसारी और निखत अंसारी सहित 8 लोगों के विरूद्ध गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर मुख्तार अंसारी की बहू निखत अंसारी और उसके ड्राइवर नियाज को अरैस्ट कर कारागार भेज दिया था।

इसके साथ ही जांच में निखत अंसारी की सहायता करने वाले समाजवादी पार्टी नेता फराज खान और कारागार कैंटीन ठेकेदार नवनीत सचान को सहायता करने के आरोप में पुलिस ने कारागार भेजा था वही घूस लेकर निखत अंसारी को विधायक अब्बास अंसारी को नियमों को ताक में रखकर मिलाने के मुद्दे में तत्कालीन कारागार अधीक्षक अशोक सागर, जेलर संतोष कुमार, डिप्टी जेलर चंद्रकला और कारागार वार्डन जगमोहन यादव को अरैस्ट कर पुलिस ने कारागार भेज दिया था। इस मुद्दे में कुल 9 लोगों को पुलिस ने अरैस्ट कर कारागार भेज चुकी है। जिसके बाद चित्रकूट पुलिस ने 11 अप्रैल को मुद्दे में आरोपी विधायक अब्बास अंसारी, निखत बानो, ड्राइवर नियाज अंसारी, कारागार कैंटीन संचालक नवनीत सचान और फराज खान के विरूद्ध पुलिस ने चार्जशीट दाखिल कर दी थी। जिसके बाद अब मुख्तार अंसारी की बहू निखत अंसारी की जमानत याचिका हाई कोर्ट में डाली गई थी जिस पर हाई कोर्ट की लखनऊ बेंच की एकल पीठ के न्यायमूर्ति सुभाष विद्यार्थी ने निखत बानो पर लगाए गए आरोपों की गंभीरता को देखते हुए उसकी जमानत याचिका खारिज कर दिया है। अभी मुख्तार अंसारी की बहू निखत अंसारी चित्रकूट की कारागार में बंद है।

Tuesday, May 30, 2023

'मैंने ही साक्षी को मारा...', साहिल ने कबूला गुनाह, लव जिहाद के एंगल से भी जांच कर रही पुलिस


साक्षी मर्डर केस के बारे में ज्यादा जानकारी देने के लिए दिल्ली पुलिस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की. इस दौरान आउटर नॉर्थ दिल्ली के डीसीपी रवि कुमार ने बताया, हमारी कोशिश रहेगी कि मजबूत चार्जशीट बनाएं, ताकि कोई अपराधी बच कर न निकल पाए. पुलिस ने कहा, आज आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया. हमें दो दिन की रिमांड मिली है. पुलिस ने बताया कि साइंटिफिक जांच पर हमारा जोर है. आरोपी के खिलाफ जल्द चार्जशीट फाइल की जाएगी. 

पुलिस ने बताया कि साहिल से अच्छे से पूछताछ हो रही है. इस दौरान लव जिहाद से जुड़ा सवाल भी पूछा गया तो पुलिस ने बताया कि हर एंगल से जांच हो रही है. 

साहिल ने कबूला गुनाह!

दिल्ली पुलिस ने बताया कि साहिल को जब कत्ल का CCTV फुटेज दिखाया गया तो उसने यह बात कबूल ली है कि वीडियो में दिख रहा लड़का मैं ही हूँ. उसने पुलिस से सामने अपना गुनाह कबूलते हुए कहा, मैंने ही साक्षी को मारा है. इस दौरान एक और खुलासा यह हुआ है कि साक्षी को पता था कि साहिल का पूरा नाम 'साहिल खान' है. साक्षी और साहिल दोनों तीन साल से एक दूसरे को जानते थे. दोनों एक दूसरे का इंस्टा एकाउंट भी फॉलो करते थे. 

'कई थ्योरी, कई वर्जन हैं'

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान डीसीपी से इस हत्याकांड के उद्देश्य से जुड़े सवाल पूछे गए. इस पर डीसीपी रवि कुमार ने बताया, कई फैक्ट हमारे सामने हैं हम सबूतों के आधार पर आगे बढ़ रहे हैं. कई थ्योरी, कई वर्जन हैं. हम जांच कर रहे हैं. पुलिस ने कहा कि जांच जारी है, सारे पहलू तलाशे जा रहे हैं. 

वीडियो के आधार पर होगी जांच 

DCP ने इस प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सभी सवालों के जवाब में एक ही बात कही कि जांच में सबूत के आधार पर आगे बढ़ेंगे. उन्होंने बताया कि जो वीडियो सामने आया है, उसके आधार पर जांच की जा रही है. हर शख्स जिसका कोई रोल आएगा जांच करेंगे. 

परिवार की मदद करेगी दिल्ली सरकार 

आपको बता दें कि दिल्ली के शाहबाद डेरी इलाके में हुए साक्षी हत्याकांड के पीड़ित परिवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आर्थिक मदद का ऐलान भी किया है. अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा कि साक्षी के परिवार को दिल्ली सरकार को 10 लाख रुपये की सहायता राशि देगी और कोर्ट से आरोपी को कड़ी सजा दिलाने की पूरी कोशिश करेगी. इसके लिए बड़े से बड़े वकील को खड़ा किया जाएगा.

बुलंदशहर से गिरफ्तार हुआ आरोपी

गौरतलब है कि साहिल साक्षी हत्याकांड के आरोपी साहिल को उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर से गिरफ्तार किया गया था. साहिल ने रविवार को 16 साल की नाबालिग साक्षी की चाकू से गोदकर बेरहमी से हत्या कर दी थी. उसने साक्षी को न सिर्फ चाकू से गोदा बल्कि पत्थर से बार-बार कुचला और फिर लातें भी मारीं. इस वारदात को अंजाम देने के बाद वो फरार हो गया था और बुलंदशहर में अपनी बुआ के यहां छिप गया था. साहिल ने पुलिस से बचने के लिए अपना फोन भी स्विच ऑफ कर दिया था. हालांकि साहिल के कॉल रिकॉर्ड के आधार पर दिल्ली पुलिस ने उसे बुलंदशहर से गिरफ्तार कर लिया.

Thursday, May 18, 2023

अंतरराष्ट्रीय धार्मिक स्वतंत्रता पर अमेरिकी रिपोर्ट को भारत ने किया खारिज, कहा- गलत सूचना और समझ पर आधारित

अंतरराष्ट्रीय धार्मिक स्वतंत्रता पर अमेरिकी रिपोर्ट को भारत ने किया खारिज, कहा- गलत सूचना और समझ पर आधारित

अमेरिकी विदेश विभाग ने भारत में अंतरराष्ट्रीय धार्मिक स्वतंत्रता को लेकर एक रिपोर्ट जारी की थी और आरोप लगाए थे। वहीं, भारत ने रिपोर्ट को यह कहते हुए खारिज कर दिया है कि यह गलत सूचना और समझ पर आधारित है।

विदेश मंत्रालय की ओर से जारी एक बयान के मुताबिक, प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा कि ‘हम अंतर्राष्ट्रीय धार्मिक स्वतंत्रता पर अमेरिकी विदेश विभाग की 2022 की रिपोर्ट जारी होने से अवगत हैं. दुख की बात यह है कि ऐसी खबरें गलत सूचनाओं पर आधारित होती हैं।

उन्होंने आगे कहा कि रिपोर्ट में अमेरिकी अधिकारियों द्वारा प्रेरित और पक्षपाती टिप्पणियां हैं, जो इन रिपोर्टों की विश्वसनीयता को कम करती हैं। प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा कि हम अपने साथ अमेरिका की साझेदारी को महत्व देते हैं। उन्होंने कहा कि हम सभी मुद्दों पर अमेरिका के साथ खुला आदान-प्रदान जारी रखेंगे।

मुसलमानों पर मनमानी का आरोप

दरअसल, भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची का यह बयान अंतर्राष्ट्रीय धार्मिक स्वतंत्रता पर अमेरिकी विदेश विभाग की 2022 की रिपोर्ट के जवाब में आया है, जहां इसने भारत में विभिन्न राज्य सरकारों द्वारा अल्पसंख्यकों, विशेष रूप से मुसलमानों के खिलाफ मनमानी का आरोप लगाया था।

इन समुदायों को निशाना बना रहे हैं

आपको बता दें कि मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिकी विदेश विभाग के अधिकारी ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा था कि रिपोर्ट में भारत के बारे में दी गई जानकारी आहत करने वाली है. अधिकारी ने दावा किया कि भारत में मुसलमानों, ईसाइयों, सिखों, हिंदू दलितों और अन्य समुदायों को निशाना बनाया जा रहा है।

200 देशों की रिपोर्ट में धार्मिक स्वतंत्रता

जानकारी के मुताबिक अमेरिकी विदेश विभाग की इस रिपोर्ट में दुनिया के 200 देशों और क्षेत्रों में धार्मिक स्वतंत्रता को लेकर जानकारी जुटाई गई है. दावा किया जाता है कि इसमें दर्ज जानकारियां तथ्यों पर आधारित हैं। हालांकि भारत ने अमेरिका की इस रिपोर्ट को सिरे से खारिज कर दिया है।

Wednesday, May 17, 2023

पीएम मोदी जल्द जापान और पापुआ न्यू गिनी के दौरे पर जाएंगे, G-7 शिखर सम्मेलन में लेंगे हिस्सा


(दो देशों के दौरे पर जाएंगे पीएम मोदी)

प्रधानमंत्री मोदी जल्द ही दो देशों का दौरा करने वाले हैं, इस दौरान वह जापान में जी-7 शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे. इसके बाद प्रधानमंत्री पापुआ न्यू गिनी के पोर्ट मोरेस्बी जाएंगे, जहां वह फोरम फॉर इंडिया-पैसिफिक आइलैंड्स कोऑपरेशन के तीसरे शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे.

19 से 21 मई तक जापान में रहेंगे

पीएम मोदी सबसे पहले जापान दौरे पर जाएंगे. वह जापान में 19 से 21 मई तक रहेंगे. इस दौरान प्रधानमंत्री हिरोशिमा में जी-7 शिखर सम्मेलन को संबोधित करेंगे. अपने संबोधन के दौरान पीएम मोदी दुनिया में शांति, स्थिरता और समृद्धि, खाद्य, उर्वरक और ऊर्जा सुरक्षा, स्वास्थ्य, लैंगिक समानता, जलवायु परिवर्तन समेत कई महत्वपूर्ण विषयों पर अपनी बात रखेंगे.

22 मई को पापुआ न्यू गिनी जाएंगे

जापान दौरे के बाद 22 मई को पीएम मोदी पापुआ न्यू गिनी जाएंगे. इस देश की यात्रा करने वाले नरेंद्र मोदी पहले भारतीय प्रधानमंत्री बनेंगे. वह पापुआ न्यू गिनी में प्रधानमंत्री जेम्स मारापे के साथ संयुक्त रूप से फोरम फॉर इंडिया-पैसिफिक आइलैंड्स कोऑपरेशन के तीसरे शिखर सम्मेलन की मेजबानी करेंगे. भारतीय विदेश मंत्रालय ने बताया है कि पीएम मोदी पापुआ न्यू गिनी में गवर्नर जनरल सर बॉब डाडे और प्रधानमंत्री जेम्स मारापे के साथ द्विपक्षीय वार्ता भी करेंगे.

ऑस्ट्रेलिया ने रद्द की क्वाड समिट

इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी 22 से 24 मई के बीच ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर भी जाने वाले थे, जहां उन्हें सिडनी में क्वाड नेताओं के शिखर सम्मेलन में भाग लेना था, लेकिन अब ऑस्ट्रेलिया ने इस बैठक को रद्द कर दिया है, ऐसे में पीएम मोदी का ऑस्ट्रेलिया दौरा भी रद्द हो गया है. बता दें कि अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने वाशिंगटन में ऋण सीमा वार्ता के कारण ऑस्ट्रेलिया की अपनी यात्रा स्थगित कर दी है, इसके बाद सिडनी में होने वाली क्वाड बैठक को रद्द कर दिया गया.

परम तत्व दर्शन