Saturday, August 22, 2020

निर्वाचन आयोग ने महामारी के बीच होने वाले चुनावों के लिए दिशा निर्देश जारी किये



निर्वाचन आयोग ने कोविड-19 महामारी के दौरान विभिन्‍न राज्‍यों और केन्‍द्रशासित प्रदेशों में आगामी चुनावों के लिए विस्‍तृत दिशा निर्देश जारी किये हैं। उम्‍मीदवार और चुनाव संचालन में लगे कर्मचारियों के लिए कड़े मानदंड तय किये गये हैं। प्रचार अभियान के दौरान भी कोविड-19 के उपायों से संबंधित अनुदेशों के उल्‍लंघन करने वालों पर आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 के प्रावधानों के अनुसार कार्रवाई की जायेगी। घर घर चुनाव प्रचार के दौरान पांच से अधिक लोगों को एक साथ जाने की अनुमति नहीं दी जायेगी। रोडशो के दौरान पांच वाहनों के काफिलों के बीच अन्‍तर रखना जरूरी होगा। जन सभाओं और रैलियों के दौरान कोविड 19 के दिशा निर्देशों का सख्‍ती से पालन करना होगा।

चुनाव से संबंधित गतिविधियों के दौरान हर व्‍यक्ति को मास्‍क पहनना अनिवार्य होगा। प्रत्‍येक प्रवेश बिन्‍दु पर थर्मल स्‍कैनिंग जरूरी होगी। मतदान की प्रक्रिया के दौरान यदि किसी मतदाता का तापमान स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय के निर्धारित मानदंड से अधिक पाया जायेगा तो उसकी फिर से जांच की जायेगी। यदि दूसरी जांच में भी तापमान अधिक पाया गया तो मतदाता को टोकन या प्रमाणपत्र जारी किया जायेगा ताकि वह कोविड-19 संबंधित उपायों का कड़ाई से अनुपालन करते हुए मतदान के अंतिम घंटे में वोट डाल सके। वर्तमान में एक हजार पांच सौ मतदाताओं के नियम की बजाय किसी मतदान केन्‍द्र पर एक समय में केवल एक हजार मतदाताओं को जाने की अनुमति दी जायेगी।

कोविड-19 से स्‍वस्‍थ होने की दर 74.30 प्रतिशत हुई, एक दिन में रिकॉर्ड 10 लाख से अधिक कोरोना की जांच की गई



भारत ने एक ही दिन में दस लाख कोविड नमूनों की जांच का रिकॉर्ड बनाया है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अधिकारी ने बताया कि पिछले 24 घंटों में दस लाख 23 हजार से अधिक नमूनों की कोविड जांच की गई। 21 अगस्‍त तक तीन करोड 44 लाख 91 हजार 73 नमूनों की जांच की जा चुकी है।

कोविड से स्‍वस्‍थ होने की दर 74.30 प्रतिशत हो गई है। पिछले 24 घंटे के दौरान 63 हजार 631 कोविड मरीज स्‍वस्‍थ हुए। अब तक कुल 22 लाख 22 हजार से अधिक रोगी ठीक हो चुके हैं। कोरोना से मृत्‍यु दर घटकर एक दशमलव आठ-सात प्रतिशत रह गई है।


स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि जांच के ज़रिये संक्रमित व्‍यक्ति की शीघ्र पहचान, घर में पृथकवास के जरिए त्‍वरित और कारगर उपचार तथा उत्‍कृष्‍ट चिकित्सा देखभाल की बदौलत पिछले 21 दिनों में कोविड से ठीक होने वाले लोगों की संख्‍या में लगभग शत-प्रतिशत वृद्धि हुई है।

देश में अब छह लाख 97 हजार से अधिक कोविड मरीजों का इलाज चल रहा है। पिछले 24 घंटे में 945 लोगों की मृत्‍यु के साथ कोरोना से मृतकों की संख्‍या 55 हजार 794 हो गई है।

एक दिन में 69 हजार 874 लोगों में संक्रमण के बाद कोरोना मरीजों की कुल संख्‍या 29 लाख 75 हजार सात सौ एक हो गई है। इनमें से 6 लाख 97 हजार 330 मरीजों का इलाज चल रहा है।

Friday, August 21, 2020

गणेश उत्‍सव: महाराष्‍ट्र में प्रतिबंधों में ढील के बाद लोग गणेश प्रतिमा की स्‍थापना के लिए जरूरी सामान खरीद रहे हैं



महाराष्‍ट्र में गणेश उत्‍सव की तैयारियां जोरों पर हैं। प्रतिबंधों में ढील के बाद लोग गणेश प्रतिमा की स्‍थापना के लिए जरूरी सामान खरीद रहे हैं। कोविड संक्रमण को देखते हुए राज्‍य सरकार और नगर निगम ने उत्‍सव के बारे में विशेष दिशा-निर्देश जारी किए हैं।

कोविड महामारी के साये मे इस साल इस उत्सव को कोविड प्रतिबंधक नियमों के साथ मनाने की तैयारी जारी है। कई मंडलों ने पंडालों के बजाये गणेश मंदिर मे उत्सव मनाने की तैयारी की है। पिछले कुछ सालों से सभी देशवासियों को आकर्षित करने वाले मुंबई के लालबाग का राजा गणेश मंडल ने भी इस साल उत्सव ना मनाने का निर्णय पहले ही घोषित किया है और इसके बजाये कुछ सामाजिक उपक्रमों का आयोजन होगा। वहीं अपनी उंचाई के लिये लोकप्रिय हुए गणेश गल्ली के मुंबई के राजा गणेश मंडल ने सरकार के दिशानिर्देश के अनुसार चार फुट से कम उंचाई वाली गणेश मूर्ति के साथ उत्सव की तैयारी की है। घरों मे लाये जाने वाली गणेशमूर्ति के लिये भी इस साल भक्तगण पर्यावरण अनुकूल मूर्ति को प्राथमिकता दे रहे है। आज शाम से ही गणपती बाप्पा मोरया के सुर जगह-जगह सुनाई देंगे।

swachh survekshan 2020 : ये हैं देश के 10 सबसे साफ और सबसे गंदे शहर

केंद्रीय शहरी विकास मंत्रालय ने स्वच्छता सिटी सर्वे की रिपोर्ट जारी कर दी. इंदौर ने इस साल भी स्वच्छता सिटी सर्वे में बाजी मार ली है. इंदौर लगातार चौथे साल देश का सबसे स्वच्छ शहर बना है. वहीं, इस लिस्ट में और शहरों की बात करें तो सबसे गंदा शहर बिहार की राजधानी पटना साबित हुआ है. पटना इस लिस्ट में सबसे आखिरी यानी 47वें नंबर पर है. इस सर्वे में पटना का स्कोर 1552.11 है. वहीं, पूर्वी दिल्ली पटना से थोड़ा ऊपर है, जिसका स्कोर 1962.31 है वहीं, इंदौर का स्कोर 5647.56 है.

सबसे साफ शहर (Top-10) 10 लाख से ज्यादा आबादी के शहर

इंदौर – मध्य प्रदेश
सूरत – गुजरात
नवी मुंबई- महाराष्ट्र
विजयवाड़ा – आंध्र प्रदेश
अहमदाबाद – गुजरात
राजकोट – गुजरात
भोपाल – मध्य प्रदेश
चंडीगढ़ – पंजाब
जवीएमसी, विशाखापत्तनम- आंध्र प्रदेश
वडोदरा – गुजरात

सबसे गंदे शहर

पटना – बिहार
ईस्ट दिल्ली – दिल्ली
चेन्नई – तमिलनाडु
कोटा – राजस्थान
नॉर्थ दिल्ली – दिल्ली
मदुरई – तमिलनाडु
मेरठ – उत्तर प्रदेश
कोयंबटूर – तमिलनाडु
अमृतसर – पंजाब
फरीदाबाद – हरियाणा

DAP खाद की कीमत 24626 रुपये प्रति एमटी हुई



केंद्रीय रसायन और उर्वरक मंत्री डीवी सदानंद गौड़ा ने कहा है कि रसायन और उर्वरक मंत्रालय के उर्वरक विभाग ने पोषक तत्वों पर आधारित सब्सिडी (एनबीएस) योजना के तहत सभी उर्वरकों के लिए देश में उत्पादन/आयात की लागत की गहन जांच शुरू की है।

केंद्रीय मंत्री सदानंद गौड़ा ने कहा कि विभाग द्वारा प्रभावी निगरानी प्रणाली की इस पहल के कारण उर्वरक कंपनियों ने स्वैच्छिक स्व-नियामक तंत्र को अपनाया है और इस तरह से पुनःगैसीकृत द्रवीकृत प्राकृतिक गैस (रीगैसीफाइड लिक्विफाइड नेचुरल गैस -आरएलएनजी) के अंतर्राष्ट्रीय बाजार में मूल्य में गिरावट का लाभ उत्पादक कंपनियों द्वारा किसानों को दिया गया है।

कंपनियों द्वारा आरएलएनजीका उपयोग डायमोनियम फॉस्फेट (डीएपी), अमोनियम सल्फेट और अन्य पीएंडके उर्वरकों के उत्पादन के लिए फीडस्टॉक के रूप में किया जाता है।

केंद्रीय मंत्री सदानंद गौड़ा ने कहा कि डीएपी की कीमत, अगस्त 2019 के 26396 रुपये प्रति एमटी से घटकर अगस्त 2020 में 24626 रुपये प्रति एमटी रह गयी है। इसी तरह, 18 एनपीके उर्वरक फार्मूले में से, 15 फॉर्म्युलेशन के लिए एमआरपी अगस्त 2019 की तुलना में अगस्त 2020 के दौरान कम हो गई है। अमोनियम सल्फेट की कीमत अगस्त 2019 के 13213 रुपये प्रति एमटी से घटकर अगस्त 2020 में 13149रुपये प्रति एमटी हो गयी है। उर्वरक विभाग, सही समय पर देश के किसानों को उचित मूल्य पर उर्वरक उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।

स्वच्छ सर्वेक्षण 2020: इंदौर लगातार चौथे साल देश का सबसे साफ शहर घोषित

Indore, Cleanest City

 भारत सरकार ने गुरुवार को स्वच्छ सर्वेक्षण 2020 के नतीजे घोषित कर दिए। एक बार फिर इंदौर इस लिस्ट में टॉप पर आया है। यह लगातार चौथा साल है जब इंदौर को देश का सबसे साफ शहर घोषित किया गया है। इसके बाद दूसरे स्थान पर गुजरात के सूरत को रखा गया है। वहीं, महाराष्ट्र के नवी मुंबई को तीसरा स्थान मिला है।

स्वच्छ सर्वेक्षण का ऐलान शहरी विकास मंत्री हरदीप सिंह पुरी की ओर से किया गया। बता दें कि यह स्वच्छ सर्वेक्षण का पांचवां संस्करण है। 2016 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस सर्वे को लॉन्च किया था। पहले साल मैसूर को देश का सबसे साफ शहर घोषित किया गया था।

दावा- एक हजार साल से भी ज्यादा समय तक खड़ा रहेगा राम मंदिर, पत्थर और तांबे के रॉड से हो रहा अद्भुत निर्माण

Ram Mandir,Ram Mandir age,Ram Mandir deatils,Ayodhya

श्री राम जन्मभूमि तीर्थ ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने बुधवार को कहा कि अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण के लिए केवल पत्थरों का इस्तेमाल किया जाएगा और यह मंदिर 1,000 वर्षों से अधिक समय तक बिना किसी नुकसान के खड़ा रहेगा। मंदिर का शिलान्यास 5 अगस्‍त को किया गया था। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ ट्रस्ट का कहना है कि इसका निर्माण कार्य अगले 36 से 40 महीने में पूरा हो सकता है।

चंपत राय विश्व हिंदू परिषद के एक वरिष्ठ अधिकारी भी हैं। राय ने कहा कि आईआईटी चेन्नई और केंद्रीय भवन अनुसंधान संस्थान (CBRI) के सबसे बुद्धिमान लोग मंदिर के निर्माण कार्य में शामिल है। मंदिर स्थल से मिले अवशेषों के श्रद्धालु दर्शन कर सके, ऐसी व्यवस्था की जा रही है। राय के मुताबिक, अयोध्‍या में राम मंदिर निर्माण की जिम्‍मेदारी लार्सन एंड ट्रूबो कंपनी को सौंपी गई है और कंपनी इसके लिए आईआईटी मद्रास के साथ मिलकर काम कर रही है।

परम तत्व दर्शन