Monday, July 4, 2022

भारत की बढ़ती साख से पाकिस्तान को लगी मिर्ची, सोशल मीडिया पर रच रहा ये खतरनाक साजिश


भारत की बढ़ती साख से पाकिस्तान को लगी मिर्ची, सोशल मीडिया पर रच रहा ये खतरनाक साजिश

Pakistan is plotting against India: दुनियाभर में भारत की बढ़ती साख से पाकिस्तान परेशान है और उसको जोरदार मिर्ची लगी है. हाल ही में जिस तरह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) का यूएई में स्वागत हुआ, उससे पाकिस्तान (Pakistan) की आंखों में मिर्ची लग गई. सोशल मीडिया एनालिसिस की एक रिपोर्ट से खुलासा हुआ है कि भारत को बदनाम करने के लिए पाकिस्तान में सोशल मीडिया का सहारा लिया जा रहा है. एक साजिश के तहत भारत के खिलाफ नए-नए हैशटैग को ट्रेंड कराया जाता है, जिससे दुनियाभर में भारत की बदनामी हो सके.

भारत को बदनाम करने के लिए ट्वीट आर्मी

पाकिस्तान (Pakistan) में सोशल मीडिया पर भारत के खिलाफ हैशटैग को ट्रेंड करने के लिए बकायदा एक ट्वीट आर्मी है. हजारों की संख्या में हैशटैग को ट्वीट करने के साथ कमेंट किए जाते हैं, जो कुछ ही देर में दुनियाभर में सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगते हैं. Zee Media को मिली जानकारी के मुताबिक #prophetmuhammad, #boycottindia, #Modi, #Arab और #nupursharma जैसे हैशटैग को पाकिस्तान में बड़ी संख्या में ट्रेंड कराए गए, यही नहीं दुनिया भर में बैठे पाकिस्तानियों ने फेक लोकेशन से 1 लाख की संख्या में भारत के खिलाफ सोशल मीडिया पर कमेंट लिखे. जानकारी के मुताबिक 30 देशों से 40 भाषा और करीब 46 हजार प्रोफाइल के जरिए भारत के खिलाफ बातें दुनिया भर में फैलाई गईं.

गल्फ देशों को भारत के खिलाफ भड़काने की साजिश

पिछले दिनों Zee Media ने खुलासा किया था गल्फ देशों से भारत के संबंध को खराब करने की साजिश के तहत पाकिस्तान से नूपुर शर्मा (Nupur Sharma) से जुड़े हैशटैग को ट्रेंड कराया गया, जिससे गल्फ देशों को भारत के खिलाफ भड़काया जा सके. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, #StopInsulting_ProphetMuhammad और #Nupursharama को पूरी दुनिया में सोशल मीडिया पर ट्रेंड कराने के लिए पाकिस्तान में उन ट्विटर हैंडल का सहारा लिया गया, जिनके हजारों और लाखों में फॉलोवर्स हैं. सैकड़ों की संख्या में ब्लू टैग वाले ट्विटर अकाउंट से इन दोनों हैशटैग पर हजारों की संख्या में एक के बाद एक ट्वीट किए गए, जिससे कुछ ही घंटों में एक साथ पुरी दुनिया में #StopInsulting_ProphetMuhammad और #Nupursharama ट्रेंड होने लगे. नूपुर शर्मा के बहाने मोदी सरकार पर हमला बोला गया और दुनिया को ये बताने की कोशिश की गई कि मुसलमान भारत में बहुत ही असुरक्षित हैं.


कश्मीर में गांव वालों ने दिखाई बहादुरी, दो आतंकियों को पकड़ा; LG और DGP देंगे इनाम


Jammu Kashmir: कश्मीर में गांव वालों ने दिखाई बहादुरी, दो आतंकियों को पकड़ा; LG और DGP देंगे इनाम
जम्मू-कश्मीर के एक गांव में ग्रामीणों ने बहादुरी दिखाते हुए दो आतंकियों को पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया. ये मामला जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले का है, जहां रविवार को ग्रामीणों ने भारी हथियारों से लैस लश्कर-ए-तैयबा (LET) के दो आतंकवादियों को काबू में कर पुलिस को सौंप दिया. पुलिस के एक सीनियर अधिकारी ने ये जानकारी दी. उपराज्यपाल मनोज सिन्हा और पुलिस महानिदेशक (DGP) दिलबाग सिंह ने ग्रामीणों की बहादुरी की तारीफ की और उनके लिए नकद इनाम की घोषणा की.

आईईडी विस्फोटों का मास्टरमाइंट भी पकड़ा

अधिकारियों ने कहा कि घटना तुकसन ढोक गांव में हुई और पकड़े गए आतंकवादियों में राजौरी जिले का निवासी लश्कर कमांडर तालिब हुसैन शामिल ,है जो जिले में पिछले दिनों हुए आईईडी विस्फोटों का मास्टरमाइंड भी था. ADG जम्मू जोन मुकेश सिंह ने यहां एक बयान में कहा, ‘आज, तुकसन ढोक के ग्रामीणों ने लश्कर के दो ‘मोस्ट वांटेड’ आतंकवादियों को पकड़ने में अत्यधिक साहस दिखाया, जो पुलिस और सेना राजौरी जिले में के लगातार दबाव के बाद क्षेत्र में शरण लेने के लिए पहुंचे थे.’

आतंकी के पास से हथियार बरामद

उन्होंने अन्य पकड़े गए आतंकवादी की पहचान दक्षिण कश्मीर के पुलवामा के फैजल अहमद डार के रूप में की और कहा कि गिरफ्तार आतंकवादियों के पास से दो एके राइफल, सात ग्रेनेड, एक पिस्तौल और भारी मात्रा में गोला-बारूद बरामद किया गया. सिंह ने कहा कि उपराज्यपाल ने ग्रामीणों के साहस की सराहना की और उनकी बहादुरी के लिए पांच लाख रुपये के नकद इनाम की घोषणा की, जबकि पुलिस महानिदेशक ने उनके लिए दो लाख रुपये के नकद इनाम की घोषणा की.

उपराज्यपाल ने किया इनाम का ऐलान

उपराज्यपाल कार्यालय ने ट्वीट किया, ‘मैं तुकसन ढोक, रियासी के ग्रामीणों की बहादुरी को सलाम करता हूं, जिन्होंने दो ‘मोस्ट वांटेड’ आतंकवादियों को पकड़ा. आम आदमी का ऐसा दृढ़ संकल्प दिखाता है कि आतंकवाद का अंत दूर नहीं है. आतंकवादियों और आतंकवाद के खिलाफ वीरतापूर्ण कार्य के लिए केंद्रशासित प्रदेश सरकार ग्रामीणों को पांच लाख रुपये का नकद इनाम देगी.’

कन्हैयालाल के सर कलम के बाद निकला प्रशासन का फरमान, मुस्लिम फेरीवाले से सामान खरीदा तो 5100 का जुर्माना


 उदयपुर में टेलर कन्हैयालाल की हत्या का आक्रोश देशभर में देखने को मिल रहा है। हत्यारों को सख्त सजा देने के लिए लोग सोशल मीडिया पर गुस्सा जाहिर कर रहे हैं। इस बीच गुजरात के बनासकांठा प्रशासन से एक फरमान जारी कर दिया है। लोगों से मुस्लिम फेरीवालों से समान नहीं खरीदनो कहा है। हालांकि इंटरनेट पर लेटर पैड वायरल होने के बाद प्रशासन को सफाई देनी पड़ी। कहा कि वाघासन समूह की ग्राह पंचायत के लेटर पैड पर मुस्लिम फेरीवालों से सामान नहीं खरीदने का जो निर्देश दिया गया, वो आधिकारिक नहीं है।

बनासकांठा जिला विकास अधिकारी स्वप्निल खरे ने कहा, जिस शख्स ने वाघासन समूह ग्राम पंचायत के लेटर पैड पर हस्ताक्षर किए हैं। उसके पास ऐसा करने का अधिकार नहीं है। यह पंचायत वर्तमान में प्रशासक के अधीन है और सरपंच पद के लिए इलेक्शन होना है। उन्होंने कहा कि पत्र निराधार है। किसी को भी इसका पालन करने की जरूरत नहीं है। अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

वायरल हो रहे लेटर पैड में कहा गया है कि वाघासन गांव के दुकानदारों को उदयपुर में टेलर कन्हैयालाल की हत्या को देखते हुए मुस्लिम फेरीवालों से सामान नहीं खरीदना चाहिए। इस पर पूर्व सरपंच माफीबेन पटेल के हस्ताक्षर और मोहर है। पत्र में आगे लिखा है, यदि कोई दुकानदार मुस्लिम व्यापारियों से सामान लेते हुए देखा गया। तो उसपर 5100 रुपए का जुर्माना लगाया जाएगा। वो पैसा गोशाला में दान किया जाएगा। इस लेटर पैड में 30 जून 2022 की तारीख है।

गौरतलब है कि 28 जून को रियाज अख्तरी और गौस मोहम्मद ने दिनदहाड़े टेलर कन्हैयालाल की हत्या कर दी। दोनों ने कन्हैयालाल की दुकान में घुसकर हथियार से पहले उनके शरीर पर वार किए। फिर गर्दन काटकर मार डाला। हत्यारों ने घटना के बाद खून से सने हथियार दिखाकर हंसते हुए अपना एक वीडियो जारी किया। इसमें अन्य लोगों को भी गला काटने की धमकी दी गई। पुलिस ने राजसमंद से दोनों को गिरफ्तार किया था।

आंध्र प्रदेश में पीएम मोदी की सुरक्षा में चूक ! आसमान में उड़ रहे चॉपर के पास छोड़े गए काले गुब्बारे


PM's Security Scare Black Balloons Released Near Chopper In Andhra | आंध्र प्रदेश में पीएम मोदी की सुरक्षा में चूक ! आसमान में उड़ रहे चॉपर के पास छोड़े गए काले गुब्बारे
आंध्र प्रदेश में पीएम मोदी की सुरक्षा में चूक ! आसमान में उड़ रहे चॉपर के पास छोड़े गए काले गुब्बारे

मामले में 4 कांग्रेसी कार्यकर्ता हुए गिरफ्तार, पुलिस कोर्ट में करेगी पेशआंध्र प्रदेश पुलिस ने कहा- प्रधानमंत्री मोदी की सुरक्षा में नहीं हुई कोई चूक

नई दिल्ली: आंध्र प्रदेश में आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हेलिकॉप्टर के पास प्रदर्शनकारियों ने सुरक्षा में सेंध लगाते हुए काले गुब्बारे छोड़े। विजुअल्स में दिखाया गया है कि जब पीएम मोदी का हेलीकॉप्टर विजयवाड़ा में उड़ान भर रहा था तो गुब्बारे छोड़े जा रहे थे। खबर के अनुसार, जिस एयरपोर्ट पर पीएम मोदी के हेलिकॉप्टर ने उड़ान भरी थी, वहां कांग्रेस के कुछ नेता विरोध कर रहे थे। प्रधानमंत्री को निशाना बनाते हुए नारे लगाते हुए उन्हें काले गुब्बारे और तख्तियां पकड़े देखा गया। 

आंध्र प्रदेश पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया है। इस मामले में कृष्णा जिला के डीएसपी विजय पाल ने बताया कि पीएम मोदी के हेलिकॉप्टर के गन्नावरम हवाई अड्डे से उड़ान भरने के तुरंत बाद काले गुब्बारे छोड़ने के आरोप में कांग्रेस के 4 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया गया, जहां हवाई अड्डे के चारों ओर कड़ी सुरक्षा घेरा स्थापित किया गया था। पुलिस अधिकारी ने बताया कि उन्हें कोर्ट में पेश किया जाएगा। 

हालांकि पुलिस ने पीएम मोदी की सुरक्षा में चूक से इनकार किया है। पुलिस द्वारा जारी एक स्पष्टीकरण में कहा गया है कि गन्नावरम हवाई अड्डे पर पीएम मोदी के आगमन के दौरान कोई सुरक्षा उल्लंघन नहीं हुआ। पीएम के जाने के 5 मिनट बाद (हवाई अड्डे से हेलिकॉप्टर के जरिए) गुब्बारे छोड़े गए।


छत्तीसगढ़ में उदयपुर कांड दोहराने की कोशिश! बिलासपुर में युवकों पर चाकू से हमला

trying to repeat udaipur incident in chhattisgarh too

उदयपुर में नुपुर शर्मा के समर्थन में पोस्ट करने वाले टेलर हत्या कर दी गई। जिसके बाद पूरे देश में आक्रोश है, वहीं अब छत्तीसगढ़ को भी उदयपुर बनाने की कोशिश की जा रही है। मामला बिलासपुर का है जहां बताया जा रहा है कि नुपुर शर्मा के समर्थन में पोस्ट करने...

उदयपुर में नुपुर शर्मा के समर्थन में पोस्ट करने वाले टेलर हत्या कर दी गई। जिसके बाद पूरे देश में आक्रोश है, वहीं अब छत्तीसगढ़ को भी उदयपुर बनाने की कोशिश की जा रही है। मामला बिलासपुर का है जहां बताया जा रहा है कि नुपुर शर्मा के समर्थन में पोस्ट करने के बाद 2 लोगों पर जानलेवा हमला किया गया है।
जानकारी के मुताबिक, ओम मिश्रा और जय मिश्रा दोनों गुरुघासी केंद्रीय विश्व विद्यालय के छात्र है। रविवार रात को नुपूर शर्मा के समर्थन में पोस्ट की वजह से 8-9 युवकों ने चाकू से वार किया और अंधेरे का फायदा उठा भाग गए। हमले में युवक गंभीर घायल हो गया और उसके सिर में गहरी चोट हो गई। बिलासपुर कोनी थाना में पुलिस ने शिकायत दर्ज की है। इसके बाद आक्रोशित लोगों ने थाने का घेराव भी किया।

इस पूरे मामले को लेकर एसपी उमेश कश्यप ने कहा कि कोनी थाना क्षेत्र में आईटीआई के पास मामूली विवाद पर दो छात्रों पर कुछ युवकों ने हमला करते हुए चाकू से मार दिया जिसके बाद पुलिस ने धारा 307 के तहत केस दर्ज कर लिया है। आरोपी अज्ञात है उनकी तलाशी की जा रही है। 

बता दें कि इससे पहले भिलाई में नुपुर शर्मा के समर्थन देने के मामले में कुम्हारी के एक युवक को जान से मारने की धमकी मिली थी। युवक ने अपने इंस्टाग्राम पर नुपुर शर्मा के पक्ष में मैसेज पोस्ट किया था। जिसके बाद उसे दो नंबरों से मैसेज आए हैं और उसे शुक्रवार तक जान से मारने की धमकी मिली थी। पीड़ित युवक रायपुर के लाल गंगा कांप्लेक्स में नौकरी करता है। धमकी मिलने के बाद से उसने काम पर जाना बंद कर दिया और अपना मोबाइल भी बंद कर लिया। वहीं कुम्हारी पुलिस आरोपियों के मोबाइल नंबर के आधार पर उनका नाम और पता के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।

Friday, July 1, 2022

उदयपुर हत्याकांडः वकीलों के नारों से गूंज उठा कोर्ट परिसर, हत्यारों का केस लड़ने से किया इनकार


कोर्टराजस्थान के उदयपुर के धानमंडी इलाके में 2 दिन पहले हुई कन्हैया लाल साहू की हत्या के मामले में गिरफ्तार दोनों आतंकियों को शाम डिस्ट्रिक्ट सेशन कोर्ट में पेश किया गया। जहां से दोनों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। दोनों आरोपी रियाज अख्तारी और गौस मोहम्मद 13 जुलाई तक न्यायिक हिरासत में रहेंगे।

दोनों आरोपियों को कड़ी सुरक्षा के बीच कोर्ट में पेश किया गया। पेशी के लिए पहुंचते ही वकीलों ने आरोपियों के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। जय श्रीराम, भारत माता की जय और हत्यारों को फांसी दो के नारों से कोर्ट परिसर गूंज उठा। बार एसोसिएशन ने एक बार फिर दोनों को फांसी देने की मांग की। इस दौरान ‘काटे हिंद की एक ही सजा, सिर धड़ से जुदा, सिर धड़ से जुदा’ जैसे नारे भी लगे।

आपको बता दें कि मामले के दोनों आरोपियों का केस वकीलों ने लड़ने से इनकार कर दिया है। यहां बार एसोसिशन के अध्यक्ष गिरिजा शंकर मेहता ने कहा, ‘हम चाहते हैं कि आरोपियों को फांसी पर लटकाया जाए। कोई वकील उनका केस नहीं लड़ेगा। यह कोई साधारण मामला नहीं है, यह एक आतंकवादी घटना है। वो समाज में दहशत फैलाना चाहते हैं।’

Thursday, June 30, 2022

UP के सभी बेघर परिवारों को राहत देने जा रही योगी आदित्यनाथ सरकार, मकान बनाने के लिए मिलेगी जमीन


 यूपी के सभी बेघर परिवारों को घर देने के वादे को निभाने के लिए योगी आदित्यनाथ सरकार ने प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस कार्ययोजना को अमली जामा पहनाने के लिए राजस्व परिषद ने सभी जिलाधिकारियों को आवासहीन परिवारों की संख्या बताने के लिए कहा है।

UP के सभी बेघर परिवारों को राहत देने जा रही योगी आदित्यनाथ सरकार, मकान बनाने के लिए मिलेगी जमीन
भारतीय जनता पार्टी (BJP) के लोक कल्याण संकल्प पत्र में हर बेघर को घर देने के वादे को निभाने के लिए योगी आदित्यनाथ सरकार (yogi Adityanath government) ने कदम बढ़ा दिए हैं। राजस्व परिषद ने सभी जिलाधिकारियों को ऐसे परिवारों का विवरण उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है जिनके पास आवास नहीं हैं। जिलाधिकारियों से ऐसे परिवारों का ब्योरा भी तलब किया गया है जिनके पास आवास के लिए भूमि उपलब्ध नहीं हैं।

उत्तर प्रदेश के विधान सभा चुनाव 2022 (Uttar Pradesh Assembly election 2022) से पूर्व जारी लोक कल्याण संकल्प पत्र में भाजपा ने सत्ता में आने पर हर बेघर को घर उपलब्ध कराने का वादा किया था। पार्टी ने सभी गरीब, आवासहीन, अनुसूचित जाति व जनजाति, घुमंतू जाति, पिछड़े, वंचित व अन्य गरीब परिवारों को आवासीय पट्टे की भूमि और आवास की सुविधा उपलब्ध कराने की घोषणा की थी।

बीते दिनों यूपी सरकार के विभिन्न विभागों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उनके मंत्रिमंडलीय सहयोगियों के समक्ष अपनी कार्ययोजनाओं का प्रस्तुतीकरण किया था। राजस्व विभाग ने हर बेघर को घर देने की सरकार की मंशा के तहत ऐसे परिवार जिनके पास आवास के लिए जमीन नहीं है, उन्हें पट्टे पर आवासीय भूमि देने का लक्ष्य अपनी 100 दिन की कार्ययोजना में शामिल किया था।

इस कार्ययोजना को अमली जामा पहनाने के लिए राजस्व परिषद ने सभी जिलाधिकारियों को अपने जिलों में ग्रामवार और तहसीलवार ऐसे आवासहीन परिवारों की संख्या बताने के लिए कहा है। ऐसे परिवारों का भी विवरण मांगा है जिनके पास मकान बनाने के लिए भूमि उपलब्ध नहीं है।

जिलाधिकारियों से परिषद ने आवासहीन परिवारों को मकान और भूमिहीन परिवारों को मकान के लिए जमीन उपलब्ध कराने के लिए की गई कार्यवाही का विवरण भी उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है। जिन परिवारों के पास मकान के लिए जमीन नहीं होती है, राजस्व विभाग उन्हें घर बनाने के लिए ग्राम समाज की भूमि पट्टे पर देता है।

परम तत्व दर्शन