Wednesday, March 1, 2023

भारत में फिर मिला खजाना! पहले कश्मीर में अरबों का लिथियम और अब 9 जगहों पर मिला सोने का विशाल भंडार


भारत में फिर मिला खजाना! पहले कश्मीर में अरबों का लिथियम और अब 9 जगहों पर मिला सोने का विशाल भंडार

ओडिशा के मंत्री ने कहा, ‘भूविज्ञान निदेशालय और जीएसआई द्वारा किए गए एक सर्वेक्षण में क्योंझर, मयूरभंज और देवगढ़ जिलों में कई स्थानों पर सोने के भंडार की मौजूदी का पता लगा है. पिछले जीएसआई सर्वेक्षण ने ओडिशा के बारगढ़ जिले में विभिन्न स्थानों पर सोने के भंडार का पता लगाया था.

इस्पात और खान मंत्री प्रफुल्ल मल्लिक ने सोमवार को राज्य विधानसभा में जानकारी दी कि ओडिशा के तीन जिलों के विभिन्न स्थानों पर सोने की खदानें मिली हैं.

ढेंकानाल के विधायक सुधीर कुमार सामल द्वारा पूछे गए एक लिखित प्रश्न के जवाब में, मंत्री ने कहा, ‘खान निदेशालय और भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (जीएसआई) के सर्वेक्षणों ने देवगढ़, क्योंझर और मयूरभंज सहित तीन जिलों में सोने के भंडार की उपस्थिति का खुलासा किया है.’

मल्लिक के अनुसार ‘ये सोने के भंडार क्योंझर जिले में चार स्थानों पर, मयूरभंज जिले में चार स्थानों पर और देवगढ़ जिले में एक स्थान पर पाए गए हैं.’

कुछ दिनों पहले ही भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (जीएसआई) ने इलेक्ट्रिक वाहन और सोलर पैनल बनाने में अहम धातु लिथियम के 59 लाख टन भंडार का भी पता रियासी जिले में लगाया है.

लिथियम दुर्लभ संसाधनों की श्रेणी में आता है और पहले यह भारत में नहीं मिलता था, जिसकी वजह से भारत इसके शत-प्रतिशत आयात पर निर्भर था. अब जीएसआई द्वारा किए गए जी-3 (एडवांस) अध्ययन में पता चला है कि माता वैष्णो देवी तीर्थ की तलहटी में बसे सलाल गांव (रियासी जिले) में मौजूद लिथियम भंडार उच्च गुणवत्ता का है.

एक अधिकारी ने बताया कि सामान्य श्रेणी में लिथियम का ‘ग्रेड’ 220 पार्ट्स पर मिलियन (पीपीएम) का होता है, जबकि जम्मू-कश्मीर में मिले भंडार का लिथियम 550 पीपीएम से अधिक ग्रेड का है और यह भंडार करीब 59 लाख टन है जो लिथियम की उपलब्धता के मामले में चीन को पीछे छोड़ देगा.

Monday, February 27, 2023

पाकिस्‍तान के मौलाना ने उगली आग, कहा-एक दिन गंदे और बदबूदार सिखों को मुसलमान बनाएंगे


इन दिनों कई ऐसे वीडियोज सामने आ रहे हैं जो पाकिस्‍तान से हैं और जिनमें सिखों को लेकर कई तरह की आपत्तिजनक बातें कहीं जा रही हैं। देश के एक सूफी संत मौलाना डॉक्‍टर मोहम्‍मद सुलेमान का एक ऐसा ही वीडियो इस समय शेयर हो रहा है। इस वीडियो में सुलेमान ने सिख और उनके धर्मगुरु गुरुनानक देव के बारे में कई आपत्तिजनक बातें कही हैं। सुलेमान ने सिखों को गंदा और बदबूदार बता रहे हैं। उनकी मानें तो वह एक दिन सभी सिखों को इस्‍लाम कबूल करवाकर ही रहेंगे। इससे पहले भी एक मौलवी का वीडियो वायरल हुआ था जिसमें उन्‍होंने गुरुनानक देव पर कई तरह की विवादित टिप्‍पणियां की हैं।

गुरुनानक के पीछे भागकर भी गंदे काम-
वीडियो में सुलेमान को कहते हुए सुना जा सकता है, ‘मुझे सिखों के काफी फोन आते हैं। अब जो है सो है लेकिन मैं बहुत हैरान हूं। हमारे पैंगबर ने तो हमसे बगल के बाल भी साफ करने को कहा है। मैं लाहौर में पढ़ता था इसलिए मैंने इन्‍हें देखा है। अल्‍लाह मुझे माफ करे, ये सिख इतने गंदे हैं। इनके दाढ़ी होती है। हम इन सिखों को एकदिन मुसलमान बनाएंगे। हमारे पास पूरा एक प्‍लान है और अभी इसे आगे न लेकर जाएं।’ सुलेमान यहीं नहीं रुके बल्कि उन्‍होंने यहां तक कह दिया कि सिखों के जो गुरु थे, पता नहीं वो क्‍या थे। सुलेमान की मानें तो पैगंबर उन्‍हें कहीं ज्‍यादा महान थे। सुलेमान को कहते हुए सुना जा सकता है कि सिख अपने गुरु के पीछे भाग रहे हैं और फिर भी गंदे-गंदे काम करते हैं।

पाकिस्‍तानी मौलवी के जहरीले बोल-

सुलेमान से पहले पाकिस्‍तान के एक मौलवी की क्लिप को जमकर शेयर किया गया था। इस क्लिप में मौलवी ने सिखों के गुरु, गुरुनानक के बारे में कई बातें कही थीं। मौलवी का कहना था कि गुरुनानक ने कलमा नहीं पढ़ा था और इस्‍लाम कबूल नहीं किया था। इसलिए वह अच्‍छे इंसान नहीं हो सकते थे। उनका कहना था कि भले ही गुरुनानक, बाबा फरीद को पसंद करते थे मगर ऐसा करने से तो वह मुसलमान नहीं हो जाते। सच्‍चा मुसलमान वही है जो कलमा पढ़े। उनकी इस क्लिप को उन लोगों के मुंह पर तमाचे की तरह माना गया जो खालिस्‍तान आंदोलन का समर्थन करते हैं।

ISI की खतरनाक साजिश-
भारत के पंजाब राज्‍य में खालिस्‍तान बनाने की मांग को लेकर सन् 1980 के दशक की शुरुआत में एक आंदोलन की शुरुआत हुई। सिखों की तरफ से एक अलग देश बनाने की मांग पर शुरू हुई इस मुहिम को पाकिस्‍तान का समर्थन मिला। पाकिस्‍तानी आतंकियों ने इस आंदोलन की आड़ में भारत में कदम रखने शुरू कर दिए थे। साल 2021 में एक रिपोर्ट आई थी जिसमें कहा गया था कि पाकिस्‍तान की इंटेलीजेंस एजेंसी आईएसआई भारत में फिर से खालिस्‍तान आंदोलन को जिंदा करने की कोशिशों में लग गई है। इसके लिए उसे नवंबर 2019 में शुरू हुए करतारपुर कॉरिडोर को हथियार के तौर पर प्रयोग करना शुरू कर दिया है।

Sunday, February 26, 2023

US राष्ट्रपति उम्मीदवार निक्की हेली ने चीन-पाक को बताया दुश्मन, कहा- पाई-पाई के लिए तरसा दूंगी


US राष्ट्रपति उम्मीदवार निक्की हेली ने चीन-पाक को बताया दुश्मन, कहा- पाई-पाई के लिए तरसा दूंगी

अमेरिका में राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार भारतीय मूल की निक्की हेली ने चीन और पाकिस्तान पर जमकर गुस्सा निकाला है। साल 2024 के लिए रिपब्लिकन नेता हेली ने कहा कि चीन, पाकिस्तान और अन्य अमेरिकी विरोधी देशों को दी जाने वाली विदेशी सहायता में कटौती की जाएगी। उन्होंने कसम खाई कि अगर वह राष्ट्रपति बनती हैं तो एक-एक पैसा की मदद के लिए इन्हें मजबूर किया जाएगा। उन्होंने पाकिस्तान की मदद के लिए बाइडेन सरकार की आलोचना भी की।

निक्की हेली के अलावा रिपब्लिकन पार्टी की तरफ से राष्ट्रपति उम्मीदवारों में भारतीय मूल के विवेक रामास्वामी भी मैदान में है। इनके अलावा पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भी रेस में शामिल हैं। राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार निक्की हेली ने कहा, "मैं अपने दुश्मनों को भेजी जाने वाली विदेशी सहायता में एक-एक प्रतिशत की कटौती करूंगी। बाइडेन प्रशासन ने पाकिस्तान को सैन्य सहायता फिर से शुरू कर दी है और अमेरिकी करदाता अभी भी कम्युनिस्ट चीन को पैसा देते हैं।”


पाक की मदद पर बाइडेन की आलोचना
51 वर्षीय निक्की हेली ने पाकिस्तान को सैन्य सहायता बहाल करने के लिए बाइडेन प्रशासन की आलोचना की। फॉक्स न्यूज ने हेली के हवाले से बताया कि वह "अमेरिकी विरोधी देशों" को अरबों डॉलर भेजना बंद करने का वादा करती हैं।"

शुक्रवार को प्रकाशित न्यू यॉर्क पोस्ट में हेली ने विदेशी सहायता को संभालने के तरीके के लिए अमेरिकी आलोचना की और कहा कि अमेरिका ने पिछले साल इराक, पाकिस्तान और यहां तक ​​कि चीन जैसे देशों की सहायता के लिए 46 अरब डॉलर खर्च किए। इसके लिए हेली ने ट्रंप के अलावा बाइडेन दोनों को कसूरवार ठहराया। उन्होंने कहा, "यह सिर्फ जो बाइडेन ने नहीं किया। यह दोनों पार्टियों के अध्यक्षों के तहत दशकों से हो रहा है। हमारी विदेशी सहायता नीतियां अतीत में अटकी हुई हैं। वे आम तौर पर ऑटोपायलट पर काम करते हैं, हम सहायता हासिल करने वाले देशों के आचरण पर कोई विचार नहीं करते हैं।" 

उन्होंने विशेष रूप से इराक और पाकिस्तान और उन देशों को विदेशी सहायता का हवाला दिया जहां आतंकवादी संगठन संचालित हो रहे हैं और ये सरकारें अमेरिका समर्थित नहीं हैं।

गौरतलब है कि निक्की हेली ने 14 फरवरी को घोषणा की थी कि वह 2024 के रिपब्लिकन राष्ट्रपति पद के लिए नामांकन करेंगी। भारतीय मूल की रिपब्लिकन नेता निक्की हेली दक्षिण कैरोलिना की दो बार की गवर्नर और संयुक्त राष्ट्र में अमेरिका की राजदूत रही हैं।

Monday, February 20, 2023

पाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान खान को राहत, हाई कोर्ट से मिली जमानत

पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) के अध्यक्ष इमरान खान को सोमवार (20 फरवरी) को उनके खिलाफ दर्ज एक आतंकवादी मामले में 3 मार्च तक के लिए अंतरिम सुरक्षात्मक जमानत दे दी है. पाकिस्तान के चुनाव आयोग (ईसीपी) के तरफ से अयोग्य ठहराए जाने के खिलाफ इस्लामाबाद में विरोध प्रदर्शन के दौरान कथित तौर पर तोड़फोड़ की गई थी.

पाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान खान को लाहौर हाई कोर्ट से राहत मिल गई है. एआरवाई न्यूज के रिपोर्ट के मुताबिक उनके खिलाफ संगजनी पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया था. इससे पहले इमरान खान को Election commission protest (ECP) विरोध मामले में लाहौर हाईकोर्ट के सामने पेश होने के लिए शाम 5:00 बजे तक का समय दिया गया था.

याचिका खारिज कर दी गई थी

पाकिस्तानी न्यूज मीडिया ARY के मुताबिक पाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान खान गिरफ्तारी करने के लिए चार सदस्यीय टीम का गठन किया गया था. इस से पहले 2 फरवरी को इस्लामाबाद हाईकोर्ट ने प्रतिबंधित फंडिंग मामले में ही पाकिस्तान के चुनाव आयोग के खिलाफ इमरान खान की पार्टी के याचिका को लेकर खारिज कर दी गई थी.

इमरान खान के ऊपर आरोप था कि उनके और अन्य सहयोगियों ने विदेशी मुद्रा अधिनियम का उल्लंघन करते हुए विदेशी फंडिंग प्राप्त की थी. उनकी पार्टी के खिलाफ विदेशी फंडिंग का मामला 2014 का है जब पीटीआई के संस्थापक सदस्य अकबर एस बाबर ने विदेशी दानदाताओं के तरफ से पार्टी के फंडिंग में बड़ी अनियमितता का आरोप लगाया था.

Thursday, February 16, 2023

तालिबान ने किया खैबर पख्तूनख्वा के गांव पर कब्जा, डर से भाग खड़ी हुई पाकिस्तानी पुलिस और सेना


पाकिस्तान के वरिष्ठ पत्रकार अमजद अयूब मिर्जा ने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर किया है, जो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल हो गया है. इस वीडियो में दिख रहा है कि टीटीपी ने खैबर पख्तूनख्वा के एक गांव पर कब्जा कर लिया, जिसके बाद स्थानीय पुलिस और पाकिस्तानी सेना को इलाके में अपनी चौकियों से भागना पड़ा.

टीटीपी ने खैबर पख्तूनख्वा के एक गांव पर कब्जा कर लिया है. (प्रतीकात्मक तस्वीर- News18)

तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) पिछले कई महीनों से पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा और बलूचिस्तान प्रांत में सुरक्षा बलों के खिलाफ लगभग रोजाना हमले कर रहा है. अगस्त 2021 में जब से डूरंड रेखा के पार अफगानिस्तान पर तालिबान ने कब्जा किया है, तब से टीटीपी ने पाकिस्तान के सुरक्षा बलों पर हमले भी तेज कर दिए हैं.

ऐसी ही एक घटना में टीटीपी ने खैबर पख्तूनख्वा के एक गांव पर कब्जा कर लिया, जिससे स्थानीय पुलिस और पाकिस्तानी सेना को इलाके में अपनी चौकियों से भागना पड़ा. पाकिस्तान के वरिष्ठ पत्रकार अमजद अयूब मिर्जा ने ट्विटर पर इससे जुड़ा एक वीडियो शेयर किया है, जो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल हो गया है.

इस बीच मंगलवार को पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा (केपीके) प्रांत में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में तहरीक-ए-तालिबान (टीटीपी) के प्रति निष्ठा रखने वाले लगभग सात आतंकवादी मारे गए. स्थानीय मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, टीटीपी के आतंकवादी पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा  प्रांत में उत्तरी वजीरिस्तान क्षेत्र में आतंकवाद निरोधी विभाग (सीटीडी) की एक टीम के साथ मुठभेड़ में मारे गए.

टीटीपी ने कथित तौर पर सीटीडी टीम पर घात लगाकर हमला किया था, जब वे हिरासत में लिए गए तालिबान आतंकवादियों को उत्तरी वज़ीरिस्तान के प्रशासनिक केंद्र बन्नू में स्थानांतरित कर रहे थे.

Sunday, February 12, 2023

22 साल में बने IAS और एक साल में रिजाइन, अब करोड़ों की कंपनी के मालिक


Roman Saini
अधिकतर लोग अपने जिंदगी को अच्छा बनाने के लिए एक अच्छे अवसर की तलाश में रहते हैं और मिलते ही अपना घर बसा लेते हैं. भारत में लाखों स्टूडेंट का आईएएस अधिकारी या डॉक्टर बनना एक सपना होता हैं, जो लोग इन सपनों को पूरा कर लेते हैं उनके लिए ये दौड़ जीती हुई मानी जाती है, लेकिन कुछ लोग ऐसे भी होते है कि अपने सपनों को पूरा करने के बाद भी दूसरी मंजिल पाने की चाहत रखते है. ऐसे ही एक कहानी है रोमन सैनी की है, आज हम आपको बताएंगे.

16 साल की उम्र में रोमन सैनी, एम्स प्रवेश परीक्षा पास करने वाले सबसे कम उम्र के व्यक्ति बन गए. एमबीबीएस पूरा करने के बाद सैनी ने नेशनल ड्रग डिपेंडेंस ट्रीटमेंट सेंटर में काम किया. इस तरह के प्रतिष्ठित नौकरी अधिकतर लोग पसंद करते हैं, लेकिन रोमन सैनी ने डॉक्टर के रूप में सिर्फ 6 महीने ही काम किया. इसके बाद वह आईएएस अधिकारी बनने के सपने देख रहे थे.

22 साल की उम्र में रोमन सैनी ने यूपीएससी परीक्षा पास की, जो भारत में कठिन परीक्षाओं में से एक है. उन्होंने आईएस अधिकारी का ऑप्शन क्यों चुना इस पर एक बार टिप्पणी भी की, “जब मैं हरियाणा के दयालपुर में डॉक्टर के रूप में काम कर रहा था, तब मैंने देखा कि कैसे लोग बुनियादी सुविधाओं से वंचित है, तभी मैंने देश की सेवा करने के लिए आईएएस अधिकारी बनने का फैसला किया”. रोमन ने 22 साल की उम्र में सबसे कम उम्र के आईएएस अधिकारियों में से एक थे, जो कलेक्टर के रूप में मध्य प्रदेश में तैनात रहे.

एक आईएएस अधिकारी के रूप में उनका कार्यकाल छोटा होना तय था, क्योंकि इसके बजाय अपने दोस्त गौरव मुंजाल के साथ अनएकेडमी की स्थापना की. जो आज हजारों आईएएस कैंडिडेट्स को यूपीएससी परीक्षाओं की तैयारी में सहायता करता है।

अनएकेडमी की शुरुआत 2010 में गौरव मुंजाल द्वारा बनाए गए यूट्यूब चैनल के रूप में हुई थी, कंपनी की अधिकारिक तौर पर 2015 में गौरव मुंजाल, रोमन सैनी और रमेश सिंह ने स्थापना की. वहीं अब अनएकेडमी18 हजार टीचर्स के नेटवर्क के साथ भारत के सबसे बड़ा एजुकेशन टेक्नोलॉजी प्लेटफार्म में से एक है. कुछ दिनों पहले कंपनी की कीमत 2 अरब डॉलर यानी करीब 14830 करोड़ रुपए आंकी गई है।

Saturday, February 11, 2023

पाकिस्तान में ईशनिंदा के आरोपी को भीड़ ने थाने में घुसकर मारा, फिर बॉडी जलाई


पाकिस्तान में ईशनिंदा के आरोपी को भीड़ ने थाने में घुसकर मारा, फिर बॉडी जलाई

पाकिस्तान (Pakistan) के पंजाब प्रांत के ननकाना साहिब (Nankana Sahib) में एक वीभत्स घटना में शनिवार, 11 फरवरी को हिंसक भीड़ ने एक व्यक्ति को ईशनिंदा के आरोप में थाने के बाहर घसीट कर जलाकर मार डाला. जब भीड़ उस व्यक्ति को पीट-पीट कर मार रही थी - जिसे कुरान के कथित अपमान के आरोप में सलाखों के पीछे डाल दिया गया था - थाने के SHO और अन्य पुलिस कर्मी अपनी जान बचाने की कोशिश करते हुए मौके से भाग निकले. Dawn की रिपोर्ट के अनुसार पाकिस्तान के पंजाब के पुलिस महानिरीक्षक डॉक्टर उस्मान अनवर ने मॉब लिंचिंग को रोकने में विफल रहने पर दो वरिष्ठ पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया है.

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो, PM शहबाज ने जांच के आदेश दिए

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में ननकाना साहिब में एक पुलिस स्टेशन के बाहर हिंसक भीड़ दिखाई दे रही है. एक वीडियो में, भीड़ को वारबर्टन पुलिस स्टेशन के गेट को तोड़ते हुए और इसे खोलते हुए देखा जा सकता है, जिसके बाद भीड़ इस स्टेशन के अंदर धावा बोल देती है. एक दूसरे वीडियो में थाने के अंदर मुस्कुराते हुए छोटे बच्चे भी दिखे - जो कथित तौर पर भीड़ का हिस्सा थे. साथ ही टूटे शीशे और उलटे फर्नीचर को बिखरे हुए देखा जा सकता है.

पुलिस के बयान में कहा गया है कि आईजी अनवर ने ननकाना साहिब सर्कल के पुDSP नवाज वारक और वारबर्टन स्टेशन हाउस ऑफिसर (SHO) फिरोज भट्टी को सस्पेंड कर दिया है.

घटना पर संज्ञान लेते हुए प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने जांच के आदेश दिए हैं. प्रधान मंत्री कार्यालय से जारी एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार उन्होंने कहा है कि “पुलिस ने हिंसक भीड़ को क्यों नहीं रोका? कानून का राज सुनिश्चित किया जाए. किसी को भी कानून को प्रभावित करने की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए.“

पकिस्तान की विपक्षी पार्टी पीटीआई के उपाध्यक्ष और पूर्व सूचना मंत्री फवाद चौधरी ने कहा कि यह घटना राज्य की मशीनरी के चरमराने को दर्शाती है.

इस बीच, पाकिस्तान उलेमा काउंसिल (पीयूसी) के अध्यक्ष ताहिर महमूद अशरफी ने इस घटना की निंदा करते हुए कहा कि जिस तरह भीड़ ने ईशनिंदा के आरोपी पर हमला किया, वह खेदजनक है.

पाकिस्तान में 1947 से ईशनिंदा के आरोप में 89 लोगों की हत्या

DAWN की रिपोर्ट के अनुसार जनवरी 2022 में, सेंटर फॉर रिसर्च एंड सिक्योरिटी स्टडीज (CRSS) ने एक रिपोर्ट में कहा कि आजादी के बाद से पाकिस्तान में ईशनिंदा के 1,415 आरोपों और मामलों में 89 नागरिक मारे गए हैं. रिपोर्ट में कहा गया है कि 1947 से 2021 तक ईशनिंदा के आरोप में 18 महिलाओं और 71 पुरुषों की हत्या कर दी गई.

अभी फरवरी 2022 में, खानेवाल जिले के एक दूरदराज के गांव में पवित्र कुरान के कथित अपमान को लेकर भीड़ ने एक अधेड़ व्यक्ति को पत्थरों से मार डाला था.

परम तत्व दर्शन