Monday, April 19, 2021

कोरोना कहर जारी एक दिन में रिकॉर्ड 2.74 केस, 100 में से हर 17वां व्यक्ति पॉजिटिव, 12 दिन में पॉजिटिविटी रेट डबल



नई दिल्ली. बड़ी जनसंख्या वाले ज्यादातर राज्यों में कर्फ्यू और अन्य सख्ती के बावजूद संक्रमण की रफ्तार पर काबू नहीं पाया जा सका है। कोरोना संक्रमण संक्रमण की स्पीड को रोक पाने में देश के 10 राज्य अब तक नाकाम साबित हुए हैं। 10 राज्यों महाराष्ट्र, यूपी, दिल्ली, कर्नाटक, केरल, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, तमिलनाडु, राजस्थान और गुजरात में रोज 10 हजार से अधिक केस आ रहे हैं। भारत में अब तक 1,50,57,767 केस आ चुके हैं। पिछले 24 घंटे में 2,74,944 नए केस मिले हैं। अब तक 1,78,793 अपनी जान गंवा चुके हैं। एक दिन में 1,620 लोगों की मौत हो चुकी है। चिंताजनक बात यह है कि पिछले 12 दिनों में पॉजिटिविटी रेट दोगुनी हो गई है। यानी 12 दिन पहले 100 में से 8 लोग पॉजिटिव निकल रहे थे,अब 16-17 तक मिल रहे हैं।

इन 10 राज्यों में एक दिन में सबसे अधिक केस
महाराष्ट्र में 68,631, यूपी में 30,566, दिल्ली में 25,462 , कर्नाटक में 19,067, केरल में 18,257, छत्तीसगढ़ में 12,345, मध्य प्रदेश में 12,248, तमिलनाडु में 10,723, राजस्थान में 10,262 और गुजरात में 10,340 नए केस मिले।

चुनाव वाले 5 राज्यों का हाल
केरल-18,257,तमिलनाडु-10,723, पश्चिम बंगाल-8,419,पुडुचेरी-663 और  असम में 639 नए केस मिले हैं।

ये हैं टॉप 5 देश

  • अमेरिका अब तक 31.7M केस आ चुके हैं। पिछले 24 घंटे में यहां 52,391 नए केस मिले। अब तक 567K की मौत हो चुकी है। एक दिन में 674 की मौत हुई। 
  • भारत में अब तक 1,50,57,767 केस आ चुके हैं। पिछले 24 घंटे में 2,74,944 नए केस मिले हैं। अब तक 1,78,793 अपनी जान गंवा चुके हैं। एक दिन में 1,620 लोगों की मौत हो चुकी है।
  • ब्राजील में अब तक 13.9M केस आ चुके हैं। पिछले 24 घंटे में 67,636 नए केस मिले हैं। अब तक 372K अपनी जान गंवा चुके हैं। एक दिन में 2,929 लोगों की मौत हो चुकी है।
  • फ्रांस में अब तक 5.26M केस सामने आए हैं। इनमें से 101K की मौत हुई।
  • रूस में अब तक  4.64M आ चुके हैं। इनमें से 103K की मौत हो चुकी है।
  • दुनिया में अब तक 141M केस आ चुके हैं। इनमें से 80.4M रिकवर हुए, जबकि 3.01M की मौत हो गई।

No comments:

Post a Comment

परम तत्व दर्शन