भारत और चीन के बीच शुरू हुआ सीमा विवाद सोमवार रात गंभीर रूप ले लिया। गलवान घाटी (Galvan Valley) में चीनी सैनिकों ने भारतीय सैनिकों (Indian Soldiers) पर बेहद बर्बर हमले किए। चीनी सेना के इस बर्बर हमले में अब तक 23 भारतीय सैनिकों ने जान गंवाई है। इनमें 16 बिहार रेजीमेंट के कमांडिंग अफसर कर्नल संतोष बाबू भी शामिल हैं। माना जा रहा है कि कई घायल सैनिकों की मौत शून्य से काफी कम तापमान में लगातार बने रहने के कारण हुई। इस झड़प में चीन को भी काफी नुकसान हुआ है। खबर है कि इस संघर्ष में 43 चीनी सैनिक भी हताहत हुए है। भारतीय सेना ने बयान जारी कर कहा है कि फिलहाल जहां झड़प हुई वहां से दोनों देशों के सैनिक पीछे हट गए हैं। हालांकि चीन ने इस टकराव का ठीकरा भारत के सिर पर फोड़ा है। चीन के सरकारी मीडिया ग्लोबल टाइम्स ने लिखा कि चीन और भारत की सीमा पर लगातार तनाव की वजह भारतीय सेनाओं का घमंड और दुस्साहस है। सैन्य टकराव दोनों देशों के हितों में नहीं है, हम लंबी जंग के लिए पूरी तरह तैयार और एडवांटेज भी हमारे पास ही है।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
-
पैगंबर मोहम्मद पर नूपुर शर्मा की विवादित टिप्पणी के खिलाफ जुमे की नमाज के बाद हुई विभिन्न इलाकों में हिंसा पर जमात-ए-उलेमा हिंद ने असदुद्दीन...
-
सरकार की तरफ से कहा गया कि एन-95 मास्क कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए अपनाए गए कदमों के विपरीत है. नई दिल्ली: केंद्र ने सभी राज्यों...
No comments:
Post a Comment