लखनऊ: कानपुर घटना में साथियों का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा। बदमाशों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी। ऐसी कार्रवाई होगी कि जिससे बदमाश पछताएंगे।
एडीजी ने बताया कि कानपुर घटना में नामित और वांछित अमर दुबे को बुधवार कई सुबह मार गिराया गया है। इस बदमाश के पास से एक सेमी ऑटोमेटिक पिस्टल मिली है। बीती रात 50 हजार रुपये के इनामी बदमाश श्यामू वाजपेयी और दो साथियों को गिरफ्तार किया गया है।
विकास दुबे के रिश्तेदार हिरासत में
उन्होंने बताया कि विकास दुबे के रिश्तेदार प्रभात समेत तीन लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। इनके पास से चार असलहे बरामद हुए हैं, जिनमें दो सरकारी असलहे है।
दोनों सरकारी असलहों को 2 जुलाई की रात पुलिस से छीना गया था। पुलिस को एक सीसीटीवी फुटेज भी मिला है, जिसमें नीली शर्ट में एक शख्स दिखाई दे रहा है। पुलिस को अंदेशा है कि ये नीली शर्ट वाला युवक विकास ही है।
बता दें कि 2 जुलाई की रात को बिकारू गांव में आठ पुलिसकर्मियों की हत्या के बाद से ही गैंगस्टर विकास दुबे फरार है। उसकी तलाश में छापेमारी जारी है। पांच दिन भी विकास दुबे का पता नहीं, लेकिन उसके करीबियों के खिलाफ पुलिसिया कार्रवाई जारी है।
गौरतलब है कि फरीदाबाद एक होटल में विकास दुबे के छिपे होने की सूचना मिली थी, जिसके बाद पुलिस ने रेड की। यहां विकास दुबे नहीं मिला, लेकिन उसका गुर्गा प्रभात पकड़ा गया है।
No comments:
Post a Comment