Tuesday, January 26, 2021

Republic Day 2021: 72वां गणतंत्र दिवस मना रहा है भारत, PM मोदी ने देशवासियों को दी बधाई


नई दिल्ली: देश आज अपना 72वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। सेना के जवान आज राजपथ पर ऐतिहासिक परेड निकलेगी।

वहीं दुनिया को भारत अपनी ताकत का एहसास कराएगा। गणतंत्र दिवस परेड इस बार कई मायनों में महत्वपूर्ण होने वाली है। सेना के जवानों के साथ-साथ आज किसान भी ट्रैक्टर परेड निकालेंगे।

इस बार कोरोना वायरस के चलते परेड की सूरत बदली-बदली नजर आएगी। 10 बजे से राजपथ पर गणतंत्र दिवस का परेड भी शुरू हो जाएगी।

देश 55 साल में ऐसा पहली बार होगा जब गणतंत्र दिवस परेड में कोई चीफ गेस्ट शामिल नहीं हो रहा है। वहीं, पीएम मोदी ने देशवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी.नड्डा ने 72वें गणतंत्र दिवस के मौके पर बीजेपी कार्यालय में तिरंगा फहराया।

इंडो तिब्बत बॉर्डर पुलिस के जवानों ने लद्दाख के हाई-एल्टीट्यूड बॉर्डर आउटपोस्ट में 72वां गणतंत्र दिवस मनाया। ITBP के जवानों ने 26 जनवरी के मौके पर तिरंगा फहराया।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत ने गणतंत्र दिवस के मौके पर कहा कि सबको अपनाना और त्याग, संयमपूर्वक जीवन जीना तथा सतत कर्म करते हुए सर्वत्र मंगल करना ये अपने देश का प्रयोजन है, सबको जोड़ते हुए अपने देश को बड़ा करना पड़ेगा।


No comments:

Post a Comment

परम तत्व दर्शन