Thursday, December 15, 2022

वर्ष 2022 में भारत के सबसे शक्तिशाली नेताओं का विवरण


Most Powerful Leaders of 2022

वर्ष 2022 बीत रहा है। इस साल देश-विदेश में कई हस्तियों, खासकर राजनेताओं ने सुर्खियाँ बटोरीं । लेकिन कुछ राजनेता ऐसे रहे जो इस साल बहुत शक्तिशाली बने रहे। जानते हैं कि भारत में इस वर्ष सबसे पावरफुल राजनेता कौन कौन रहे।

नरेंद्र मोदी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भारत के सबसे शक्तिशाली और सबसे लोकप्रिय नेता इस वर्ष भी बने रहे। उन्होंने अपने दम पर लगातार न सिर्फ दो लोकसभा चुनावों में जीत का रास्ता तय किया । बल्कि इस साल हुए विभिन्न विधानसभा चुनावों में भाजपा की जीत का मार्ग प्रशस्त किया। 2022 भी ब्रांड मोदी के लिए याद किया जाएगा। नरेन्द्र मोदी ने न सिर्फ भारत बल्कि ग्लोबल फलक पर अपनी बुलंदियों को और ऊंचा किया।

अमित शाह

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह देश के सबसे शक्तिशाली नेताओं में शामिल हैं और 20 22 में भी मजबूती से बने रहे। उनकी कड़ी मेहनत और राजनीतिक सूझबूझ से भाजपा बहुत मजबूत स्थिति में है। पार्टी संगठन पर मजबूत पकड़ के कारण उन्हें मोदी का उतराधिकारी समझा जाता है।

योगी आदित्य नाथ

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ देश के सबसे शक्तिशाली नेताओं में गिने जाते हैं। उनकी लोकप्रियता इसी बात से आंकी जा सकती है कि विभिन्न राज्यों के चुनावों में वे भाजपा के सुपर स्टार प्रचारक रहते हैं। अपनी फायरब्रांड और ईमानदार इमेज के चलते वे प्रदेश और देश के अद्वितीय नेताओं में शामिल हैं। यूपी में लगातार दूसरी बार चुनाव जीत कर सत्ता में आने के बाद उनकी स्थिति और भी मजबूत हुई है।

मोहन भागवत

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत किसी शासक पोजीशन पर न होते हुए भी सबसे शक्तिशाली नेताओं में से हैं। चूँकि आरएसएस ही भाजपा के जमीनी कार्यकर्ताओं को विचारधारा का आधार देता है । इसलिए मोहन भागवत की अपनी बेहद महत्वपूर्ण भूमिका है। उनकी एक एक बात को बहुत गंभीरता से लिया जाता है।

राजनाथ सिंह

केंद्रीय रक्षा मंत्री और लखनऊ के सांसद राजनाथ सिंह तीन बार के लोकसभा के सदस्य रहे हैं। भाजपा के अध्यक्ष रह चुके हैं। टीम मोदी के वे सबसे मजबूत स्तंभों में से एक हैं। वर्ष 2022 में महसूस की गईं रक्षा चुनौतियों के चलते राजनाथ सिंह और भी मजबूत हुए हैं।

नितिन गडकरी

केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग, एमएसएमई मंत्री नितिन गडकरी केंद्र सरकार के सबसे असरदार मंत्रियों में से हैं। आरएसएस के शीर्ष नेतृत्व में उनकी गहरी पैठ है तथा संघ में उनका रसूख है। अपने कामकाज और कार्यशैली के चलते विपक्षी भी उनकी तारीफ करते हैं। नितिन गडकरी टीम मोदी के सबसे मजबूत सदस्यों में शामिल हैं।

राहुल गाँधी

कांग्रेस नेता राहुल गाँधी देश के सबसे मजबूत नेताओं में से हैं और वर्ष 2022 में पार्टी के सामने तमाम चुनौतियों के बावजूद वे और भी मजबूत हुए हैं। पार्टी की विपरीत परिस्थियों में राहुल गाँधी भारत की पदयात्रा कर रहे हैं। जिस तरह से राहुल गाँधी ने 2022 में काम करने की स्टाइल को बदला है । वह उनकी मजबूती और मैच्योरिटी को दर्शाता है। राहुल गाँधी कांग्रेस की राजनीति के प्रमुख आधार बने हुए हैं।

सोनिया गाँधी

भले ही कांग्रेस पार्टी लगातार चुनावों में खराब प्रदर्शन कर रही है फिर भी सोनिया गाँधी देश की दूसरी सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी को नियंत्रित करती हैं। कांग्रेस पार्टी आज भी सोनिया गाँधी पर बहुत कुछ निर्भर है। 76 वर्षीय सोनिया गाँधी कांग्रेस पार्टी की सबसे लंबे समय तक सेवा करने वाली अध्यक्ष रही हैं। सोनिया गाँधी आज भी दुनिया के सबसे शक्तिशाली नेताओं में शामिल हैं।

अरविन्द केजरीवाल

आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल देश के सबसे शक्तिशाली नेताओं में से एक बन कर उभरे हैं। 20 22 में केजरीवाल ने चुनावी सफलताएँ अर्जित करके अपनी स्थिति बेहद मजबूत बना ली है और अब वे राष्ट्रीय लेवल के राजनेताओं में शुमार हो गए हैं।

No comments:

Post a Comment

परम तत्व दर्शन