Wednesday, December 28, 2022

राहुल गांधी की Bharat Jodo Yatra से अखिलेश-जयंत का किनारा! गड़बड़ा सकता है विपक्षी एकजुटता का गणित


bharat jodo yatra akhilesh jayant sidelined from rahul gandhiBharat Jodo Yatra: कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा (Bharat Jodo Yatra) का 3 जनवरी को यूपी में आगमन हो रहा है। इसको लेकर कांग्रेस ने राज्य में तैयारियां तेज कर दी है। यूपी में कांग्रेस की ये यात्रा सफल रहे, इसलिए पार्टी द्वारा विपक्ष के बड़े नेताओं को इसमें शामिल होने का न्योता दिया गया है। लिस्ट में सपा प्रमुख अखिलेश यादव, बसपा प्रमुख मायावती और आरएलडी नेता जयंत चौधरी का नाम शामिल है। अब जयंत ने तो इस यात्रा में शामिल होने से मना कर दिया है, अखिलेश को लेकर भी कहा जा रहा है कि वे इस यात्रा का हिस्सा नहीं बन पाएंगे। इसी तरह मायावती के जाने पर भी सस्पेंस बना हुआ है। बता दें कि यात्रा गाजियाबाद के लोनी से शुरू होगी और अलग-अलग शहरों से होते हुए आगे बढ़ जाएगी।
PunjabKesari

Bharat Jodo Yatra में अखिलेश का शामिल होना मुश्किल
समाजवादी पार्टी के एक प्रवक्ता ने बताया है कि अखिलेश यादव पहले से ही कुछ दूसरे कार्यक्रमों में व्यस्त हैं, ऐसे में भारत जोड़ो यात्रा में उनका शामिल होना मुश्किल है। वहीं अगर सपा की तरफ से कोई दूसरा नेता इस यात्रा में शामिल होगा, इसे लेकर पार्टी द्वारा कोई फैसला नहीं हुआ है। ऐसे में अगर यूपी में कांग्रेस को सपा का साथ नहीं मिलेगा, इसे बड़े सियासी झटके के रूप में देखा जाएगा। अब जो कारण अखिलेश का बताया जा रहा है, सोमवार को आरएलडी ने भी उसी कड़ी में भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने से इनकार कर दिया था। जोर देकर कहा गया था कि जयंत पहले से ही दूसरे कार्यक्रमों में व्यस्त रहने वाले हैं। बसपा को लेकर कहा जा रहा है कि उन्हें अभी तक कांग्रेस की तरफ से कोई न्योता नहीं मिला है, वहीं जाना या ना जाने का फैसला मायावती लेने वाली हैं। नेशनल कांफ्रेंस के नेता फारुख अब्दुल्ला 3 तारीख को भारत जोड़ो यात्रा में जुड़ सकते हैं।

तो ये है सियासी गुणाभाग लगा रही कांग्रेस...
जानकारी के लिए बता दें कि राहुल गांधी ने कन्याकुमारी से इस भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत की थी। फिर कर्नाटक, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, राजस्थान होते हुए ये यात्रा उत्तर प्रदेश में दस्तक देने जा रही है। इसके बाद यात्रा हरियाणा जाएगी और फिर जम्मू-कश्मीर में इसका समापन होगा। वैसे भारत जोड़ो यात्रा के लिए बड़े दलों के अलावा कांग्रेस द्वारा छोटे दलों को भी साधने का काम किया जा रहा है।

जानने योग्य है कि साल 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले साल 2023 में कई विधानसभा चुनाव है। साल 2023 में 10 राज्यों में विधानसभा के चुनाव होने हैं। इन राज्यों में कर्नाटक, नगालैंड, त्रिपुरा, मेघालय, मिजोरम, मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़, जम्मू-कश्मीर और तेलंगाना शामिल हैं। इन राज्यों के सियासी गुणाभाग के अलावा वर्ष 2024 को लेकर भी अभी से सियासी समीकरण बनाने की पर्दे के पीछे कोशिश चल रही है। 

No comments:

Post a Comment

परम तत्व दर्शन