Friday, October 15, 2021

अफगानिस्तान: कंधार की शिया मस्जिद में जुमे की नमाज के दौरान धमाका, 32 लोगों की मौत और 53 से ज्यादा घायल


मीडिया में आईं खबरों के मुताबिक, तालिबान के प्रवक्ता बिलाल करीमी ने कहा कि कंधार की एक मस्जिद (mosque) को निशाना बनाकर धमाका किया गया है।

दक्षिणी अफगानिस्तान के कंधार में एक शिया मस्जिद में जुमे की नमाज (Friday prayers) के दौरान बम धामके (Bombs explode) हुए हैं। इन धमाकों (Blast) में कम से कम 32 लोगों की मौत की खबर सामने आई है और 53 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। अफगानिस्तान (Afghanistan) में बीते एक हफ्ते में शिया मस्जिद (Shia mosque) पर हमले की यह दूसरी बड़ी घटना है।

मीडिया में आईं खबरों के मुताबिक, तालिबान के प्रवक्ता बिलाल करीमी ने कहा कि कंधार की एक मस्जिद (mosque) को निशाना बनाकर धमाका किया गया है। हाल ही के दिनों में इससे पहले अफगानिस्तान के उत्तरी हिस्से में इसी तरह का धमाका किया गया था। उन्होंने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

खबर लिखे जानें तक साफ नहीं हो पाया है कि धमाके के पीछे किसका हाथ है। और न ही किसी संगठन ने अभी हमले की जिम्मेदारी ली है। आपको जानकारी के लिए बता दें, दोपहर के वक्त होने वाली जुमे की नमाज में भारी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोग शामिल होते हैं।

मस्जिद में अक्सर शिया अल्पसंख्यक समुदाय के सदस्य आते हैं। शिया अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों को इस्लामिक स्टेट समूह निशाना बनाता रहा है। बीते एक हफ्ते पहले आईएस ने उत्तरी प्रांत कुंदुज़ में एक शिया मस्जिद के भीतर आत्मघाती बम धमाका हुआ था। इस धमाके में लगभग 100 लोगों की जान गई थी और दर्जनों लोग घायल हुए थे।

भारत ने इस आतंकी हमले पर सख्त रुख दिखाते हुए हमले की कड़े शब्दों में निंदा की थी। तब विदेश मंत्रालय की तरफ से कहा गया था, भारत आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई के लिए प्रतिबद्ध है। साथ ही आपको बता दें कि इससे पहले भी इसी महीन 3 अक्टूबर को काबुल में एक मस्जिद के बाहर धमाका हुआ था। इस धमाके में 5 लोगों की मौत हुई थी।

No comments:

Post a Comment

परम तत्व दर्शन