Tuesday, July 14, 2020

Vikas Dubey Encounter: विकास दुबे के पिता का भी निधन, सदमे में छोड़ दिया था खाना-पीना

Vikas Dubey Encounter: विकास दुबे के पिता का भी निधन, सदमे में छोड़ दिया था खाना-पीना
Vikas Dubey Encounter: विकास दुबे के मारे जाने पर उसके पिता रामुकमार दुबे काफी सदमें में थे।

Vikas Dubey Encounter: उत्तर प्रदेश पुलिस के साथ एनकाउंटर में मारे गए गैंगस्टर विकास दुबे के पिता रामकुमार दुबे का सोमवार को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। बताया जा रहा है कि वे अपने बेटे के एनकाउंटर के बाद से गहरे सदमे में थे। विकास की मौत के बाद उन्होंने खाना-पीना छोड़ दिया था।

बता दें कि कानपुर में 8 पुलिसकर्मियों की हत्या का आरोपी विकास दुबे 10 जुलाई को उस समय मुठभेड़ में मारा गया था जब उसने भागने की कोशिश की। बता दें कि विकास दुबे को मध्यप्रदेश के उज्जैन में गिरफ्तार किया गया.. उत्तर प्रदेश पुलिस जब उसे कानपुर लेकर आ रही थी तभी भागुती इलाके में हाई वे पर पुलिस की गाड़ी पलट गई। इसका फायदा उठाते हुए विकास दुबे ने पुलिसकर्मी से पिस्टल छीनकर घटनास्थल से भागने की कोशिश की। जब यूपी एसटीएफ के जवानों ने उसे सरेंडर करने के लिए कहा तो उसने फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में विकास दुबे मारा गया।

विकास दुबे के मारे जाने पर उसके पिता रामुकमार दुबे काफी सदमें में थे। उन्होंने उस समय ये तक कहा था कि उसका (विकास का) ऐसा ही अंत होना था। बेटे की मौत के बाद से वे काफी दुखी थे। परिजनों ने बताया कि अपने पुत्र की मौत का सदमा वो बर्दाश्त नहीं कर पाए थे। विकास दुबे के एनकाउंटर में मारे जाने की सूचना मिलने के बाद पिता काफी उदास हो गए थे। उन्होंने खाना-पीना बंद कर दिया था। वह पहले से ही लकवे के शिकार थे। विकास की मौत के बाद पिता कानपुर देहात के शिवली में अपनी बेटी के यहां रह रहे थे। सोमवार को हार्ट अटैक आने से उनकी मौत हो गई।

बता दे कि 2 जुलाई की रात विकास दुबे और उसके गुर्गों ने एक डीएसपी सहित 8 पुलिस कर्मियों की नृशंस हत्या कर दी गई थी। विकास और उसके साथियों ने गिरफ्तारी के लिए आए पुलिस दल पर बिकरू गांव में हमला किया था। रात के अंधेरे में अचानक हुए हमले में पुलिस दल को संभलने का मौका नहीं मिला और अंधेरे में घात लगाकर बैठे विकास और उसके साथियों ने 8 पुलिसकर्मियों की हत्या कर दी थी।

No comments:

Post a Comment

परम तत्व दर्शन