उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 3,17,195 पहुंच गई है। जिसमें से 67,287 सक्रिय केस, 2,45,417 रिकवर केस, 4,491 मौत हुई है।- महाराष्ट्र पुलिस में कोरोना के 371 नए केस, 24 घंटों में 8 की मौत हो गई, पुलिस बल में संक्रमण की कुल संख्या 19,756 हो गई, जिसमें 3,724 सक्रिय मामले, 15,830 रिकवर मामले और 202 मौतें शामिल हैं। महारास्ट्र पुलिस
- ओडिशा में कोरोना के 3,645 केस, 3,382 रिकवरी और 8 मौत, कुल मामलों की संख्या 1,58,650 पहुंची, जिसमें 1,22,024 रिकवरी, 645 मौतें और 35,928 सक्रिय मामले शामिल हैं: राज्य स्वास्थ्य विभाग
- राजस्थान में 799 नए COVID19 मामले, 50 रिकवी और 7 मौतें आज हुईं। अब तक कुल सकारात्मक मामलों की संख्या 1,04,937 है, जिनमें 17,468 सक्रिय मामले, 86,212 रिकवरी और 1,257 मौतें शामिल हैं: राज्य स्वास्थ्य विभाग, राजस्थान सरकार
- देश में 24 घंटे में कोरोना के 83,809 नए केस, 1054 मौत
- देशभर में संक्रमितों का आंकड़ा 49.26 लाख पार, 80 हजार से ज्यादा की मौत
महाराष्ट्र में संक्रमितों आंकड़ा 10 लाख 77 हजार पार
वहीं पूरे महाराष्ट्र राज्य की बात करें तो यहां पर कोरोना संक्रमितों की संख्या 10,77,374 है। इस समय यहां पर सक्रिय मामलों की संख्या 2,91,256 है। वहीं 7,55,850 लोग वायरस को मात देकर ठीक हो चुके हैं। यहां अब तक 29,894 लोग कोरोना की चपेट में आने के कारण अपनी जान गंवा चुके हैं।
मुंबई में अब तक 8,181 की मौत
मुंबई में संक्रमितों की संख्या पहुंच 1,72,010 गई है। यहां पर अब तक 8,181 लोगों की जान जा चुकी है। हालांकि रातह की बात ये है कि यहां पर 1,32,347 लोग कोरोना वायरस को मात देकर ठीक हो चुके हैं। मुंबई में इस वक्त सक्रिय मामलों की संख्या 31,123 है।
दिल्ली में 1.88 लाख से ज्यादा लोग हुए ठीक
दिल्ली में कोरोना संक्रमण के मामलों में अब धीमी गति से इजाफा हो रहा है। यहां रविवार को 24 घंटों में कोरोना के 4235 नए मामले सामने आए हैं और एक दिन में 29 मरीजों की जान गई है। इसके साथ ही राजधानी में संक्रमण के कुल मामले 2 लाख 21 हजार 533 हो गए हैं। संक्रमण के कुल मामलों में सक्रिय मामलों की संख्या 28,691 है। वहीं 1,88,072 लोग कोरोना को मात देकर ठीक हो चुके हैं। यहां अब तक 4,770 लोगों की जान जा चुकी है।