अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण शुरू हो चुका है, राम मंदिर के लिए देश के पांच लाख से ज्यादा गांवों में चंदा मांगा जाएगा। इस दौरान बारह करोड़ से ज्यादा परिवारों से मंदिर निर्माण के लिए चंदा मांगा जाएगा। अगले करीब डेढ़ महीने तक चंदा मांगा जाएगा। चंदा मांगने के लिए VHP के सदस्य काम करेंगे। समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने आज भरे संसद में न सिर्फ राम मंदिर के लिए चंदा मांगने वाले रामभक्तों का मजाक उड़ाया बल्कि अयोध्या में बन रहे भव्य राम मंदिर का मजाक उड़ाया।
अखिलेश यादव ने आज लोकसभा में ‘चंदा जीवी’ शब्द का प्रयोग किया, मालूम हो कि इन दिनों देश भर में राम मंदिर के लिए अनुदान संग्रह का काम जारी है। यानि अखिलेश यादव ने बिना नाम लिए राम मंदिर निर्माण के लिए चंदा जुटाने वालों पर कटाक्ष किया। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने संसद में कहा, कानून किसानों के लिए है और जब किसान ये कानून नहीं चाहते तो इसे वापस क्यों नहीं लिया जा रहा है, इसके बाद अखिलेश यादव ने कहा, जो घर-घर जाकर चन्दा ले रहे हैं, क्या वे चंदाजीवी संगठन के लोग नहीं हैं।
No comments:
Post a Comment