Thursday, January 28, 2021

यूपी में महिला कांस्टेबल के साथ पुलिस के जवान ने किया रेप, पीड़िता ने की आत्महत्या की कोशिश


Policewoman raped by colleague, attempts suicide by consuming poison in Baghpat | यूपी में महिला कांस्टेबल के साथ पुलिस के जवान ने किया रेप, पीड़िता ने की आत्महत्या की कोशिश
सांकेतिक तस्वीर (फाइल फोटो)
आरोपी उसे शादी करने के बहाने हरिद्वार ले गया और एक होटल में यहां दो दिनों तक साथ रहा।इस दौरान भी उसने महिला के साथ संबंध बनाए, लेकिन अब शादी करने से मना कर रहा है।

लखनऊउत्तर प्रदेश के बागपत में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। इस घटना में महिला पुलिस कांस्टेबल ने अपने पुरुष सहकर्मी यूपी पुलिस के जवान द्वारा कथित रूप से रेप किए जाने के बाद जहर खाकर आत्महत्या का प्रयास किया।

आरोपी पुलिसकर्मी को गिरफ्तार कर लिया गया है और मामले की जांच का आदेश दिया गया है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, आरोपी पुलिस के जवान ने महिला कांस्टेबल को शादी का झांसा दिया, इसके बाद उसने महिला से यौन संबंध बनाने के बाद शादी से मना कर दिया। इस घटना से परेशान महिला कांस्टेबल ने आत्महत्या करने की कोशिश की।

आरोपी जवान के साथ ही महिला किराए के एक मकान में रहती थी-

अपनी शिकायत में, महिला कांस्टेबल ने कहा कि वह एक पुलिस स्टेशन में तैनात है और वह इसी पुलिस स्टेशन में तैनात एक पुलिसकर्मी के साथ किराए के आवास में रहती है।

एफआईआर में कहा गया है कि मई 2020 में एक दिन, आरोपी पुलिसकर्मी ने मुझसे शादी करने का वादा करके मेरे साथ बलात्कार किया। शादी के बहाने उसने लगातार कई बार मेरे साथ यौन संबंध बनाया।

महिला को हरिद्वार ले जाकर जवान ने उसके साथ बनाया संबंध-

महिला ने आगे यह भी कहा कि आरोपी उसे शादी करने के बहाने हरिद्वार ले गया और एक होटल में यहां दो दिनों तक साथ रहा। इस दौरान भी उसने महिला के साथ संबंध बनाए। लेकिन, अब पुलिस का जवान शादी करने से मना कर रहा है। साथ ही महिला कांस्टेबल ने शादी करने से इनकार करने पर जहरीला पदार्थ खा लिया।

महिला का कहना है कि उसने अपने पति को पुलिस जवान के उकसावे में आकर तालाक दे दिया। लेकिन, अब आरोपी द्वारा शादी से इनकार करने पर उसकी जिंदगी तबाह हो गई है। 


No comments:

Post a Comment

परम तत्व दर्शन