Tuesday, January 26, 2021

भारी बवाल के बीच दो किसानों की मौत, दिल्ली के कई इलाकों में इंटरनेट बंद

किसानों की ट्रैक्टर रैली के दौरान भारी बवाल के बीच दो किसानों की मौत हो गयी है। दिल्ली सीमा से लगे कई क्षेत्रों की इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गयी है। किसानों बवाल जारी है।
ट्रैक्टर से स्टंटबाजी में गयी किसान की जान
ट्रैक्टर से स्टंटबाजी में गयी किसान की जान

नई दिल्ली: गणतंत्र दिवस पर किसानों की ट्रैक्टर रैली के दौरान भारी बवाल के बीच दो किसानों की मौत हो गयी है। दिल्ली सीमा से लगे कई क्षेत्रों की इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गयी है। जगह-जगह किसानों बवाल जारी है। पुलिस द्वारा रोके जाने के बाद भी किसान बेकाबू है और हालत तनावपूर्ण बने हुए हैं।

दिल्ली में ट्रैक्टर रोली के दौरान दो किसानों की मौत हो गई। एक किसान की मौत ट्रैक्टर से स्टेंटबाजी करते समय ट्रैक्चर के पलटने से हुई। कुंडली बॉर्डर भी एक किसान की मौत हो गयी। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने सिंघू बार्डर, टिकीर बॉर्डर, गाजीपुर समेत कई क्षेत्रों मं इंटरनेट सर्विस अगले आदेश तक के लिये बंद कर दी गयी है। पुलिस द्वारा कई स्थानों पर किसानों को खदेड़ा जा रहा है। पुलिस ने कई किसानों पर लाठीचार्ज भी किया है।

इससे पहले आज किसानों द्वारा दिल्ली के बॉर्डर के बाद शहर के अंदर भी बैरिकेडिंग तोड़ी गई। लाठीचार्ज, पथराव, झड़प और टकराव के बाद कुछ किसान लाल किले पहुंच गये। हालत बेहद तनावपूर्ण बने हुए है, दिल्ली पुलिस किसानों को काबू करने में लाचार सी दिख रही है। आईटीओ पर कुछ किसानों द्वारा पथराव भी किया गया और पुलिस पर लोहे की रॉड फैंकी गयी।  लाठीचार्ज और पथराव में कुछ के घायल होने की भी खबरें हैं। यहां से किसानों ने इंडिया गेट और लाल किले की तरफ बढ़ने को कोशीश की लेकिन कुछ किसान लाल किले पहुंच गये। 

इससे पहले पुलिस द्वारा आईटीओ के अलावा पूर्वी और उत्तर पूर्वी दिल्ली से मध्य दिल्ली की ओर जाने वाली सभी सड़कों को पुलिस ने बंद कर दिया गया। किसी भी यातायात की अनुमति नहीं दी जा रही है। वहीं, आईटीओ पर पुलिस और किसानों के बीच टकराव जारी है। पुलिस की ओर से आंसू गैस के गोले दागे जा रहे हैं। किसान अभी भी डटे हैं। किसानों की ट्रैक्टर रैली के दौरान दिल्ली के आईटीओ और नांगलोई में पथराव की खबरें है। 

देश की राजधानी दिल्ली के अतिमहत्वपूर्ण क्षेत्र और पुलिस मुख्यालय के सामने ITO पर पुलिस और किसानों में टकराव देखने को मिला। यहां बेकाबू किसानों को खदेड़ने के लिये पुलिस को एर बार फिर आंसू गैस के गोले ने पड़े। किसान हाथों में लाठियां लेकर अड़े हुए हैं। कुछ किसान पत्थरबाजी करते हुए भी देखे गये। यहां कुछ किसानों ने एक खड़ी डीटीसी बस को भी हटाने और धकेलने की कोशिश की।

No comments:

Post a Comment

परम तत्व दर्शन