Monday, August 17, 2020

भारतीय रेल मणिपुर में दुनिया के सबसे ऊंचे पुल का निर्माण कर रही है



भारतीय रेल मणिपुर में दुनिया के सबसे ऊंचे पुल का निर्माण कर रही है। यह पुल नोनी के पास इजाई नदी पर बनाया जा रहा है जो इंजीनियरिंग का एक नायाब नमूना है। पुल के सबसे बड़े खंभे की ऊँचाई 141 मीटर होगी। फिलहाल दुनिया का सबसे बड़ा पुल यूरोप में मोंटेनीग्रो में माला-रिजेका वायाडक्ट को माना जाता है जिसकी ऊंचाई 139 मीटर है। मणिपुर का पुल राजधानी इम्फाल से लगभग 65 किलोमीटर पश्चिम में, नोनी ज़िले के मारंगचिंग के पर्वतीय इलाके में है। इस पुल पर लगभग 280 करोड़ रुपए की लागत आई है और यह मार्च 2022 तक बनकर तैयार हो जाएगा। यह पुल जिरिबाम-तुपुल-इम्फाल न्यू बीजी लाइन परियोजना का हिस्सा है। इस पुल की कुल लम्बाई 703 मीटर होगी।

पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे के एक अधिकारी ने बताया कि इस परियोजना में कुल 45 सुरंगे होंगी। सुरंग नम्बर 12 की लम्बाई दस किलोमीटर से अधिक होगी। यह पूर्वोत्तर में रेलवे की सबसे लम्बी सुरंग होगी।

No comments:

Post a Comment

परम तत्व दर्शन