एक दिन में 55 हजार संक्रमित मरीजों की पहचान हुई
राहत की बात 37 हजार लोग स्वस्थ हुए
अन्य राज्यों में भी काफी तेजी से फैल रहा
दिल्ली सुधार पर तो आंध्र की सबसे तेज गति
नईदिल्लीः सबसे खतरनाक दौर में कोरोना संक्रमण का भारत में विस्तार अब नजर आने
लगा है। देश में कोरोना के बढ़ते प्रकोप के बीच पिछले 24 घंटों में संक्रमण के सर्वाधिक 55 हजार से अधिक नये मामले सामने आने से संक्रमितों की संख्या 16.38 लाख के पार हो
गयी है तथा अब तक 35,747 लोगों की इससे मौत हो चुकी है। लगातार दूसरे दिन कोरोना
वायरस संक्रमण के 52 हजार से अधिक मामले सामने आये हैं। राहत की बात यह है कि
स्वस्थ होने वालों की संख्या भी तेज वृद्धि हो रही है और एक दिन में 37 हजार से अधिक
लोग संक्रमणमुक्त हुए हैं। केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से
शुक्रवार को जारी आंकड़ों के आधार पर पिछले 24 घंटों में कोरोना संक्रमण के 55,079
मामले सामने आने से संक्रमितों की संख्या 16,38,871 हो गयी है जबकि 779 लोगों की
इस बीमारी से मौत हुई। इस अवधि में 37,223 लोग संक्रमणमुक्त हुए हैं जिससे स्वस्थ
होने वालों की कुल संख्या 10,57,806 हो गयी है। वहीं इस अवधि में सक्रिय मामलों में
17,076 की वृद्धि होने से इनकी संख्या 545318 हो गयी है। अरुणाचल प्रदेश, छत्तीसगढ़,
दिल्ली, गोवा, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, केरल, मिजोरम, सिक्किम और त्रिपुरा को
छोड़कर देश के अन्य राज्यों में स्वस्थ होने वालों की तुलना में संक्रमण के अधिक मामले
आने से सक्रिय मामले बढ़े हैं।
सबसे खतरनाक दौर में अन्य राज्यों में भी महामारी फैली
अरुणाचल प्रदेश में जहां सक्रिय मामलों में 76 की कमी आयी है, वहीं छत्तीसगढ़ में 66,
दिल्ली में 27, गोवा में नौ, हरियाणा में 301, जम्मू-कश्मीर में 87, केरल में 290, मिजोरम
में नौ, सिक्किम में दो और त्रिपुरा में 63 की कमी हुई है। इस महामारी से सर्वाधिक
प्रभावित महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटों के दौरान मरीजों की संख्या में 2021 की वृद्धि हुई है
जिससे सक्रिय मामले 1,48,454 पर पहुंच गये तथा 266 लोगों की मौत होने से मृतकों का
आंकड़ा 14,729 हो गया। इस दौरान 8860 लोग संक्रमणमुक्त हुए जिससे स्वस्थ हुए
लोगों की संख्या बढ़कर 2,48,615 हो गयी। देश में अब भी सर्वाधिक सक्रिय मामले इसी
राज्य में हैं। दक्षिणी राज्य कर्नाटक में इस अवधि में मरीजों की संख्या 2,252 बढ़ी है और
यहां अब 69,708 सक्रिय मामले हैं1 मरने वालों का आंकड़ा 83 बढ़कर 2,230 पर पहुंच
गया है। राज्य में अब तक कुल 46,694 लोग स्वस्थ हुए हैं।
तमिलनाडु में सक्रिय मामले बढ़कर 57,962 हो गये हैं तथा 3838 लोगों की मौत हुई है।
वहीं राज्य में अब तक 1,78,178 लोग स्वस्थ हुए हैं। आंध्र प्रदेश में पिछले 24 घंटे के
दौरान देश भर में सर्वाधिक 5,481 सक्रिय मामले बढ़े हैं जिससे इनकी कुल संख्या 69,252
हो गयी और 1,281 लोगों की मौत हुई है। यहां 60,024 लोग संक्रमणमुक्त हुए हैं। आबादी
के हिसाब से देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश में 32,649 सक्रिय मामले हैं तथा इस
महामारी से 1587 लोगों की मौत हुई है जबकि 46,803 मरीज ठीक हुए हैं। देश का पूर्वी
राज्य पश्चिम बंगाल संक्रमण के मामले में छठे स्थान पर पहुंच गया है। राज्य में कोरोना
वायरस के 19,900 सक्रिय मामले हैं तथा 1,536 लोगों की मौत हुई है, वहीं अब तक
46,256 लोग स्वस्थ हुए हैं।
आंध्रप्रदेश में संक्रमण की अभी सबसे तेज गति
तेलंगाना में कोरोना के 15,640 सक्रिय मामले हैं और 505 लोगों की मौत हो चुकी थी
जबकि 44,572 लोग इस महामारी से ठीक हुए थे। मरीजों के बढ़ते मामले में इसके बाद
बिहार का स्थान है और वहां सक्रिय मामले 16845 हो गये हैं तथा 282 लोगों की मौत हुई
है। राज्य में 31350 लोग संक्रमणमुक्त भी हुए हैं। गुजरात में सक्रिय मामले 13793 हो
गये हैं तथा 2,418 लोगों की मौत हुई है। राज्य में 44,074 लोग इस बीमारी से स्वस्थ भी
हुए हैं। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कोरोना महामारी की स्थिति काफी हद तक नियंत्रण में
आ गयी है और यहां मरीजों की संख्या दिन ब दिन घट रही है। राजधानी में सक्रिय मामले
घटकर 10,743 रह गये हैं। संक्रमण के कारण मरने वालों की संख्या 3936 हो गयी है तथा
अब तक 1,19,724 मरीज रोगमुक्त हुए हैं। कोरोना महामारी से अब तक मध्य प्रदेश में
857, राजस्थान में 663, पंजाब में 370, जम्मू-कश्मीर में 365, ओडिशा में 169, झारखंड में
103, असम में 94, उत्तराखंड में 76, केरल में 70, पुड्डुचेरी में 48, छत्तीसगढ़ में 51, गोवा
में 42 , त्रिपुरा में 21, चंडीगढ़ और हिमाचल प्रदेश में 14 , लद्दाख में सात , मेघालय और
नागालैंड में पांच, मणिपुर में चार, अरुणाचल प्रदेश तीन, दादर-नागर हवेली एवं दमन-
दीव और अंडमान निकोबार द्वीप समूह में दो तथा सिक्किम में एक व्यक्ति की मौत हुई
है।
No comments:
Post a Comment