Vikas Dubey Encounter: उत्तर प्रदेश पुलिस के साथ एनकाउंटर में मारे गए गैंगस्टर विकास दुबे के पिता रामकुमार दुबे का सोमवार को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। बताया जा रहा है कि वे अपने बेटे के एनकाउंटर के बाद से गहरे सदमे में थे। विकास की मौत के बाद उन्होंने खाना-पीना छोड़ दिया था।
बता दें कि कानपुर में 8 पुलिसकर्मियों की हत्या का आरोपी विकास दुबे 10 जुलाई को उस समय मुठभेड़ में मारा गया था जब उसने भागने की कोशिश की। बता दें कि विकास दुबे को मध्यप्रदेश के उज्जैन में गिरफ्तार किया गया.. उत्तर प्रदेश पुलिस जब उसे कानपुर लेकर आ रही थी तभी भागुती इलाके में हाई वे पर पुलिस की गाड़ी पलट गई। इसका फायदा उठाते हुए विकास दुबे ने पुलिसकर्मी से पिस्टल छीनकर घटनास्थल से भागने की कोशिश की। जब यूपी एसटीएफ के जवानों ने उसे सरेंडर करने के लिए कहा तो उसने फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में विकास दुबे मारा गया।
बता दे कि 2 जुलाई की रात विकास दुबे और उसके गुर्गों ने एक डीएसपी सहित 8 पुलिस कर्मियों की नृशंस हत्या कर दी गई थी। विकास और उसके साथियों ने गिरफ्तारी के लिए आए पुलिस दल पर बिकरू गांव में हमला किया था। रात के अंधेरे में अचानक हुए हमले में पुलिस दल को संभलने का मौका नहीं मिला और अंधेरे में घात लगाकर बैठे विकास और उसके साथियों ने 8 पुलिसकर्मियों की हत्या कर दी थी।
No comments:
Post a Comment