Wednesday, July 8, 2020

फरीदाबाद में गैंगस्टर विकास दुबे पुलिस के सामने था खड़ा! लेकिन फिर भी निकल गया, सामने आया CCTV फुटेज


Kanpur Shootout News vikas dubey caught on cctv footage he wait for auto kanpur news update | फरीदाबाद में गैंगस्टर विकास दुबे पुलिस के सामने था खड़ा! लेकिन फिर भी निकल गया, सामने आया CCTV फुटेज
फरीदाबाद CCTV में कैद हुआ गैंगस्टर विकास दुबे (Gangster Vikas Dubey)

गैंगस्टर विकास दुबे पर पुलिस ने पहले ढाई लाख का इनाम रखा था, जिसे अब 5 लाख कर दिया गया है। कानपुर मुठभेड़ के छह दिन बाद भी अभी-तक मुख्य आरोपी विकास दुबे (Vikas Dubey) पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।कानपुर मुठभेड़ केस में यूपी पुलिस ने विकास दुबे के तीन साथियों को एनकाउंटर में मार गिराया है, जिसमें से अमर दुबे उसका खास आदमी था।

फरीदाबाद: उत्तर प्रदेश के कानपुर मुठभेड़ (Kanpur Shootout) मामले का मास्टरमाइंड गैंगस्टर विकास दुबे (Gangster Vikas Dubey) को यूपी पुलिस खोजने में लगी है। इसी बीच पुलिस को बुधवार को लीड मिली कि विकास दुबे फरीदाबाद में छिपा बैठा है। ये बात सच भी निकली। फरीदाबाद में विकास दुबे पुलिस के हाथे आते-आते बच गया।  फरीदाबाद में एक मिठाई वाले की दुकान में लगे सीसीटीवी फुटेज विकास दुबे कैद हुआ है। वीडियो में साफ तौर पर दिख रहा है कि वह काले रंग की शर्ट, जींस और मास्क पहना हुआ है। 

फरीदाबाद के जिस इलाके में विकास दुबे को देखा गया वहां के एक शख्‍स ने एक चैनल से बातचीत में दावा किया है कि पुलिस ने विकास दुबे को देखा था मगर वह उसे पहचान नहीं सकी थी।

फरीदाबाद होटल में पहचन छिपाकर रुका था विकास दुबे

फरीदाबाद के बदखल चौक इलाके में स्थित एक छोटे होटल में विकास दुबे रुका हुआ है। होटल के स्टाफ ने बातचीत में मीडिया को बताया है कि विकास अपनी  पहचान अंकुर के रूप कराई थी। पुलिस की टीम जैसे ही होटल पहुंची विकास वहां निकल चुका था। फरीदाबाद से विकास के कुछ साथियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दिल्‍ली-एनसीआर में विकास दुबे की तलाश जारी है।

No comments:

Post a Comment

परम तत्व दर्शन