मुंबईः बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड केस की जांच में हर दिन एक नया पहलू खुलता नजर आ रहा है। अब एक राज और खुलता नजर आ रहा है, हर कोई यही जानना चाहता था कि 14 जून को सुशांत के फ्लैट पर काला बैग लेकर आखिर कौन लड़की आई थी ? जानकारी के मुताबिक मुंबई पुलिस ने जिस संदिग्ध लड़की का जिक्र किया था वो रिया चक्रवर्ती के भाई शोविक चक्रवर्ती की दोस्त जमीला हैं।
बताया जा रहा है 14 जून को सुशांत सिंह राजपूत की सुसाइड की खबर सुनकर उनके घर पर प्रियंका खेमानी, जमीला और महेश शेट्टी पहुंचे थे लेकिन मौके पर मौजूद मुंबई पुलिस ने उन्हें अंदर आने नहीं दिया और वापस भेज दिया था। हालांकि बाद में जमीला सुशांत के घर के स्टाफ मेंबर्स से मिलकर निकल गई थीं।
बता दें कि महाराष्ट्र की उद्धव ठाकरे सरकार ने रविवार को सुशांत सिंह राजपूत केस को सीबीआई को सौंपने से दोबारा इनकार कर दिया। बॉलीवुड इंडस्ट्री के एक्टर जैसे वरुण धवन, परिणीति चोपड़ा, अंकिता लोखंडे, कृति सेनन, सूरज पंचोली से लेकर विपक्षी राजनीतिक दल भी सुशांत सिंह राजपूत केस की जांच सीबीआई से करवाने की मांग उठा रहे हैं लेकिन महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख ने एक बार फिर कहा कि मामले की जांच मुंबई पुलिस ही करेगी।
हालांकि सुशांत सिंह राजपूत की मौत के दो महीने बाद मुंबई पुलिस की जांच एक कदम भी आगे नहीं बढ़ पाई है। महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख ने कहा, महाराष्ट्र पुलिस सुशांत सिंह केस की जांच के लिए कैपेबल है। मुंबई पुलिस की तुलना स्कॉटलैंड यार्ड से की जाती है। महाराष्ट्र सरकार इस केस को CBI को सौंपने के खिलाफ है। अभी तक यह मामला सुप्रीम कोर्ट में है, देखते हैं क्या होता है।